jee advanced 2026 cut off out nta score percentile category wise details jee main session 2 result JEE Advanced 2026 के लिए कट-ऑफ जारी, देखें कितने स्कोर पर सच होगा IIT का ख्वाब, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Advanced 2026 के लिए कट-ऑफ जारी, देखें कितने स्कोर पर सच होगा IIT का ख्वाब

JEE Advanced 2026 Cut Off Out : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Advanced 2026 के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ जारी कर दिया है। जानिए जनरल, EWS, OBC, SC और ST कैटेगरी के लिए क्या है NTA स्कोर और परसेंटाइल का पूरा गणित।

Mon, 20 April 2026 08:40 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
JEE Advanced 2026 के लिए कट-ऑफ जारी, देखें कितने स्कोर पर सच होगा IIT का ख्वाब

JEE Advanced 2026 Cut Off Out , jee main session 2 result out : अगर आपने JEE Main सेशन 2 में हिस्सा लिया था और देश के सबसे बेहतरीन और नामचीन इंजीनियरिंग संस्थानों, यानी आईआईटी (IIT) में दाखिला पाने का ख्वाब देख रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आईआईटी में दाखिले के लिए पहला पड़ा जेईई मेन से होकर गुजरता है। पहला पड़ाव JEE Main होता है, जिसके नतीजे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने घोषित कर दिए हैं। लेकिन असल मंजिल अभी बाकी है। जो छात्र जेईई मेन की इस कसौटी पर खरे उतरे हैं, उनके लिए असली जंग अब शुरू होने वाली है। IIT के दरवाजे सिर्फ उन्हीं के लिए खुलते हैं जेईई JEE Advanced में बैठने का टिकट मिलता है। इसके लिए एनटीए ने एक खास क्वालीफाइंग कट-ऑफ तय किया है। आइए जानते हैं इस बार JEE Advanced के लिए कट-ऑफ का क्या पैमाना है।

क्या है अलग-अलग कैटेगरी का कट-ऑफ?

छात्रों के जहन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर उन्हें JEE Advanced की परीक्षा में बैठने के लिए कितने स्कोर की दरकार है। NTA ने तमाम कैटेगरी के हिसाब से जो कट-ऑफ जारी किया है, उसने तस्वीर बिल्कुल साफ कर दी है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं -

अनरिजर्व्ड (UR-ALL): जनरल कैटेगरी के उन छात्रों को JEE Advanced देने का मौका मिलेगा, जिनका NTA स्कोर 100.0000000 से लेकर 93.4123549 के बीच है।

ईडब्ल्यूएस (EWS-ALL): आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ का दायरा 93.4105172 से लेकर 82.4164528 तक रखा गया है।

ओबीसी (OBC-ALL): अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए भी मुकाबला कम नहीं है। इनका कट-ऑफ 93.4105172 से शुरू होकर 80.9232583 के बीच तय किया गया है।

एससी (SC-ALL): अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 93.4105172 से 63.9172792 तक है।

एसटी (ST-ALL): अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए ये कट-ऑफ 93.4041748 से 52.0174712 के बीच रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: जेईई मेन सत्र 2 का रिजर्ट जारी, 26 छात्रों को 100 परसेंटाइल; यहां करें चेक
ये भी पढ़ें:JEE Main Session 2 में 26 नगीनों ने छुआ 100 परसेंटाइल, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट
ये भी पढ़ें:जेईई मेन में 60, 70 और 80 पर्सेंटाइल वालों के लिए ये हैं टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

NTA स्कोर और मार्क्स क्या है फर्क

अक्सर छात्र और उनके वालिदैन (माता-पिता) NTA स्कोर को लेकर उलझन का शिकार हो जाते हैं। कई लोग इसे सीधे तौर पर परीक्षा में मिले नंबरों का 'परसेंटेज' मान लेते हैं, जो कि एक बहुत बड़ी भूल है। NTA ने खुद इस बात को पूरी तरह से साफ किया है कि 'NTA स्कोर' असल में 'परसेंटाइल' है। इसका आपके सीधे नंबरों से वैसा ताल्लुक नहीं है जैसा स्कूल के इम्तिहानों में होता है।

परसेंटाइल का असल मतलब होता है 'रिलेटिव परफॉरमेंस'। आसान जुबान में कहें तो, चूंकि JEE Main का इम्तिहान कई अलग अलग दिनों और शिफ्टों में करवाया जाता है, इसलिए किसी शिफ्ट का पेपर आसान तो किसी का मुश्किल हो सकता है। इसी ऊंच नीच को बराबर करने के लिए NTA नॉर्मलाइजेशन का तरीका अपनाता है। आपका परसेंटाइल ये बताता है कि आपने अपनी शिफ्ट में एग्जाम देने वाले कितने फीसदी छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। अगर आपका परसेंटाइल 93 है, तो इसका मतलब है कि आप अपनी शिफ्ट के 93 फीसदी बच्चों से आगे हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।