jee main session 2 2026 toppers list 100 percentile nta scores state wise JEE Main Session 2 2026 Topper: चंडीगढ़ के आरुष सिंघल 100 परसेंटाइल वाले 26 छात्रों में शामिल, देखें टॉपर्स की लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Main Session 2 2026 Topper: चंडीगढ़ के आरुष सिंघल 100 परसेंटाइल वाले 26 छात्रों में शामिल, देखें टॉपर्स की लिस्ट

JEE Main Session 2 2026 Toppers List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल 26 होनहारों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है।

Mon, 20 April 2026 08:11 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
JEE Main Session 2 2026 Topper: चंडीगढ़ के आरुष सिंघल 100 परसेंटाइल वाले 26 छात्रों में शामिल, देखें टॉपर्स की लिस्ट

JEE Main Session 2 2026 Toppers List: इंजीनियरिंग की पढ़ाई का ख्वाब देखने वाले लाखों नौजवानों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आज 20 अप्रैल 2026 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी JEE (Main) सेशन 2 2026 के पेपर 1 (B.E./B.Tech.) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। देशभर के छात्र अब अपनी मेहनत का फल NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। ये इम्तिहान देश के सबसे बड़े और मुश्किल एग्जाम्स में गिना जाता है। इस बार भी छात्रों ने अपनी काबलियत से बेहतरीन मुकाम हासिल किया है। 100 परसेंटाइल लाने वाले छात्रों की लिस्ट भी सामने आ गई है, जिसमें 26 छात्रों ने अपना नाम दर्ज कराया है।

यहां देखें जेईई मेन सेशन 2 के टॉपर्स की लिस्ट

इस बार जेईई मेन सेशन 2 में 26 छात्रों का नाम NTA स्कोर में 100 पर्सेंटाइल वालों की लिस्ट में दर्ज है, इनमें शामिल हैं…

  • चंडीगढ़ से आरुष सिंघल
  • आंध्र प्रदेश से जोन्नाला रोशन मनिदीप रेड्डी, नरेंद्रबाबू गरी महित, थुंगा दुर्गा सुप्रभाथ, पसला मोहित और बिज्जम वेंकट चंद्र शेखर रेड्डी
  • दिल्ली (NCT) के रहने वाले श्रेयस मिश्रा, आदित्य गुप्ता और अथर्व पंजाबी
  • तेलंगाना से मन्था शिव कामेश, दोरनाला भवितेश रेड्डी, साई रित्विक रेड्डी वेंकटरेड्डी वल्ला, विवान शरद महिस्वरी और ऋषि प्रेमनाथ
  • महाराष्ट्र के सिद्धार्थ श्रीकांत आठले और माधव विरडिया
  • राजस्थान से कबीर छिल्लर, चिरांजीब कर, अर्णव गौतम और यशवर्धन
  • हरियाणा से अर्णव गांधी और अनय जैन
  • बिहार से शुभम कुमार
  • तमिलनाडु से थम्मीना गिरीश
  • ओडिशा से भावेश पात्रा
  • गुजरात से पुरोहित निमय

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेईई मेन में 60, 70 और 80 पर्सेंटाइल वालों के लिए ये हैं टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज
ये भी पढ़ें:जेईई मेन रिजल्ट जारी, jeemain.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

लड़कियों ने भी दिखाया अपना दम

लड़कों के साथ साथ लड़कियों ने भी इस कड़े मुकाबले में अपनी काबलियत का परचम लहराया है। फीमेल कैटेगरी में तेलंगाना की रहने वाली मल्लावरपू आसना ने बाजी मारते हुए 99.9982287 NTA स्कोर के साथ पहला मुकाम हासिल किया है। उनके ठीक पीछे हरियाणा की आशी ग्रेवाल हैं, जिन्होंने 99.9969766 का शानदार स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की दो होनहार लड़कियों, सौम्या गुप्ता (99.9965185) और आरोही देशपांडे (99.9965137) ने भी टॉपर्स लिस्ट में अपनी जगह पक्की की है, जबकि दिल्ली (NCT) की देवण्या राणा 99.9962208 परसेंटाइल के साथ पांचवें पायदान पर रहीं।

कितने छात्रों ने आजमाया अपनी किस्मत

इस साल का JEE Main दोनों सेशन पूरा हो चुका है। पहला जनवरी में और दूसरा अप्रैल में। NTA की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, दोनों सेशन को मिलाकर कुल 16,04,854 यूनिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 15,38,468 उम्मीदवारों ने असल में इम्तिहान में शिरकत की। अगर हम सिर्फ सेशन 2 (अप्रैल 2026) की बात करें, तो 11,10,904 छात्रों ने फॉर्म भरा था, जिनमें से 10,34,330 छात्र एग्जाम हॉल तक पहुंचे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।