JAC 8th Result: 93 31 percent Pass in Jharkhand Class 8 Result See Pass Rates by District wise JAC 8th Result : झारखंड 8वीं रिजल्ट में 93.31 प्रतिशत पास, देखें किस जिले में कितने पास, Career Hindi News - Hindustan
More

JAC 8th Result : झारखंड 8वीं रिजल्ट में 93.31 प्रतिशत पास, देखें किस जिले में कितने पास

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने गुरुवार को आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें 93.31 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा बीते दो मार्च को आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यभर से कुल 5,16,168 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

Fri, 17 April 2026 01:13 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
JAC 8th Result : झारखंड 8वीं रिजल्ट में 93.31 प्रतिशत पास, देखें किस जिले में कितने पास

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने गुरुवार को आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें 93.31 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा बीते दो मार्च को आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यभर से कुल 5,16,168 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल 4,81,647 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा परिणाम में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। सफल होने वालों में छात्राओं का प्रतिशत 93.70 (2,52,359 छात्राएं) रहा, जबकि 92.89 प्रतिशत (2,30,288 छात्र) सफल हुए। जिलावार प्रदर्शन में रांची जिला 96.80 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद कोडरमा 96.64 प्रतिशत के साथ दूसरे और हजारीबाग 96.47 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, खूंटी जिले का प्रदर्शन सबसे कम 86.27 प्रतिशत रहा, जबकि जामताड़ा में सफलता का प्रतिशत 89.47 दर्ज किया गया।

परिणाम जारी करने के अवसर पर जैक के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके सुखद शैक्षणिक भविष्य की कामना की। असफल रहे विद्यार्थियों को निराश होने के बजाय आगामी अवसरों का लाभ उठाने और बेहतर तैयारी के साथ प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड 9वीं रिजल्ट jacresults.com पर होगा जारी, यहां मिलेगा Link

एक ही साल में दूसरे से पहले स्थान पर पहुंची रांची

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित 8वीं की बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में रांची जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिले ने 96.8 प्रतिशत उत्तीर्णता दर दर्ज कर एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। पिछले वर्ष रांची जिला दूसरे स्थान पर था, लेकिन इस बार बेहतर रणनीति और समन्वित प्रयासों के बल पर शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस सफलता का श्रेय जिला प्रशासन की ओर से संचालित प्रोजेक्ट टीम को दिया जा रहा है, जिसने पूरे जिले में योजनाबद्ध तरीके से शैक्षणिक सुधार के लिए काम किया।

टीम ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें कीं, जिनका सीधा असर परीक्षा परिणाम पर देखने को मिला। प्रोजेक्ट टीम ने सबसे पहले छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे। इसके अलावा जनवरी माह में सभी छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई, जिससे उन्हें वास्तविक परीक्षा का अनुभव मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जैक झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट jacresults.com पर जारी, डाउनलोड मार्कशीट

परीक्षा परिणामों के विश्लेषण के आधार पर कमजोर छात्रों की पहचान की गई और उनके लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन किया गया, जिससे उनकी कमजोरियों को दूर किया जा सके। बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को बेहतर तैयारी के लिए तीन पूर्व अभ्यास परीक्षाएं और एक पूर्ण मॉक टेस्ट भी कराया गया। इन प्रयासों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा और वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:jacresults.com पर जारी होने वाला है जैक झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट

जिलावार परिणाम (प्रतिशत में)

रांची 96.80

कोडरमा 96.64

हजारीबाग96.47

गोड्डा 95.17

गुमला 90.33

लोहरदगा 90.19

सिमडेगा 90.40

खूंटी 86.27

गिरिडीह 92.54

धनबाद 94.35

चतरा 93.61

बोकारो 93.93

रामगढ़ 94.92

पलामू 94.91

गढ़वा 93.83

लातेहार 92.13

दुमका 93.52

देवघर 91.83

साहिबगंज 90.46

पाकुड़ 90.80

जामताड़ा 89.47

पू.सिंहभूम 93.58

प.सिंहभूम 90.84

सरायकेला 94.19

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।