JAC 9th Result 2026 declared : jacresults.com पर जारी हुआ झारखंड 9वीं का रिजल्ट, Direct Link
JAC 9th Result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) ने 9वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी जैक बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

JAC 9th Result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) ने 9वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी जैक बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षार्थी रोल नंबर व रोल कोड डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। जैक बोर्ड 9वीं की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली गई थी। 10वीं 12वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी हो सकता है।
JAC 9th Result 2026 : कैसे चेक करें झारखण्ड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट
- झारखण्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर जैक रिजल्ट पोर्टल jacresults.com पर जाएं।
- Class IX Examination - 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर व रोल कोड डालें। सब्मिट करते ही रिजल्ट सामने आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट की मार्कशीट की हार्डकॉपी अपने अपने स्कूलों से ही मिलेगी।
झारखंड बोर्ड 9वीं रिजल्ट 2026 - इन वेबसाइट्स पर जाकर चेक करें परिणाम
jac.jharkhand.gov.in
jacresults.com
jac.nic.in
झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 9वीं परीक्षा का रिजल्ट 2025 में 14 मई को जारी किया गया था। 2024 की बात करें तो उस साल रिजल्ट की घोषणा 17 मई में जारी किया गया था।
पास होने के लिए न्यूनतम अंक
कक्षा 10 में प्रमोट होने के लिए छात्रों को न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करने होंगे। उम्मीदवारों को अपनी थ्योरी परीक्षाओं में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
कैसा रहा जैक 8वीं का रिजल्ट
जैक 8वीं में 93.31 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा बीते दो मार्च को आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यभर से कुल 5,16,168 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल 4,81,647 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा परिणाम में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। सफल होने वालों में छात्राओं का प्रतिशत 93.70 (2,52,359 छात्राएं) रहा, जबकि 92.89 प्रतिशत (2,30,288 छात्र) सफल हुए। जिलावार प्रदर्शन में रांची जिला 96.80 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद कोडरमा 96.64 प्रतिशत के साथ दूसरे और हजारीबाग 96.47 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, खूंटी जिले का प्रदर्शन सबसे कम 86.27 प्रतिशत रहा, जबकि जामताड़ा में सफलता का प्रतिशत 89.47 दर्ज किया गया।
कैसा रहा जैक 11वीं का रिजल्ट
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को 11वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 11वीं की परीक्षा में 99.12 प्रतिशत छात्र-छात्रा सफल हुए हैं। 25-28 फरवरी तक आयोजित 11वीं की परीक्षा के लिए 3,61,683 छात्र-छात्राओं ने आवेदन भरा था। इसमें 3,58,533 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 3,55,399 परीक्षार्थी सफल हुए। इस परीक्षा में 3134 परीक्षार्थी असफल रहे, जबकि 3150 अनुपस्थित रहे। 11वीं के बाद इसी सप्ताह आठवीं और नौवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम भी जारी होगा, जबकि मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट अगले सप्ताह निकलेगा। 11वीं की परीक्षा में 1,93,127 छात्राओं ने आवेदन किया था। इसमें 1,91,578 शामिल हुईं और 1,89,976 सफल रहीं। इनकी सफलता का प्रतिशत 99.16 रहा। वहीं, 1,68,556 छात्र ने आवेदन किया और 1,66,955 शामिल हुए। इनमें से 1,65,423 सफल रहे। इनकी सफलता का प्रतिशत 99.08 रहा। 11वीं की परीक्षा में 1602 छात्राएं और 1532 छात्र असफल रहे। 2025 में 11वीं का रिजल्ट 98.71 फीसदी रहा था।




साइन इन