JAC 9th Result 2026 : jharkhand board Class 9 result jacresults com sarkari result roll number link JAC 9th Result 2026 : jacresults.com पर जारी होने वाला है जैक झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगी Link, Career Hindi News - Hindustan
More

JAC 9th Result 2026 : jacresults.com पर जारी होने वाला है जैक झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगी Link

JAC 9th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) बहुत जल्द 9वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने वाला है। परीक्षार्थी जैक बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Thu, 16 April 2026 01:16 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
JAC 9th Result 2026 : jacresults.com पर जारी होने वाला है जैक झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगी Link

JAC 9th Result 2026 declared : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) बहुत जल्द 9वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। परीक्षार्थी जैक बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। परीक्षार्थी रोल नंबर व रोल कोड डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। जैक बोर्ड 9वीं की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली गई थी। अब जैक बोर्ड 8वीं का रिजल्ट भी इसी सप्ताह आने की उम्मीद है। 10वीं 12वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी हो सकता है।

JAC 9th Result 2026 : कैसे चेक करें झारखण्ड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट

- झारखण्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर जैक रिजल्ट पोर्टल jacresults.com पर जाएं।

- Class IX Examination - 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

- रोल नंबर व रोल कोड डालें। सब्मिट करते ही रिजल्ट सामने आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट की मार्कशीट की हार्डकॉपी अपने अपने स्कूलों से ही मिलेगी।

झारखंड बोर्ड 9वीं रिजल्ट 2026 - इन वेबसाइट्स पर जाकर चेक करें परिणाम

jac.jharkhand.gov.in

jacresults.com

jac.nic.in

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट अगले सप्ताह आने की उम्मीद, 11वीं में 99.1% पास

झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 9वीं परीक्षा का रिजल्ट 2025 में 14 मई को जारी किया गया था। 2024 की बात करें तो उस साल रिजल्ट की घोषणा 17 मई में जारी किया गया था।

पास होने के लिए न्यूनतम अंक

कक्षा 10 में प्रमोट होने के लिए छात्रों को न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करने होंगे। उम्मीदवारों को अपनी थ्योरी परीक्षाओं में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जैक झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक

कैसा रहा जैक 11वीं का रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को 11वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 11वीं की परीक्षा में 99.12 प्रतिशत छात्र-छात्रा सफल हुए हैं। 25-28 फरवरी तक आयोजित 11वीं की परीक्षा के लिए 3,61,683 छात्र-छात्राओं ने आवेदन भरा था। इसमें 3,58,533 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 3,55,399 परीक्षार्थी सफल हुए। इस परीक्षा में 3134 परीक्षार्थी असफल रहे, जबकि 3150 अनुपस्थित रहे। 11वीं के बाद इसी सप्ताह आठवीं और नौवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम भी जारी होगा, जबकि मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट अगले सप्ताह निकलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड जैक बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 20 या 21 अप्रैल को संभव

11वीं की परीक्षा में 1,93,127 छात्राओं ने आवेदन किया था। इसमें 1,91,578 शामिल हुईं और 1,89,976 सफल रहीं। इनकी सफलता का प्रतिशत 99.16 रहा। वहीं, 1,68,556 छात्र ने आवेदन किया और 1,66,955 शामिल हुए। इनमें से 1,65,423 सफल रहे। इनकी सफलता का प्रतिशत 99.08 रहा। 11वीं की परीक्षा में 1602 छात्राएं और 1532 छात्र असफल रहे। 2025 में 11वीं का रिजल्ट 98.71 फीसदी रहा था।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Maharashtra SSC Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।