JAC 10th 12th Result 2026 date : Jharkhand JAC Board Results Likely on April 20 or 21 Check at jacresults com JAC 10th 12th Result : झारखंड जैक बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 20 या 21 अप्रैल को संभव, jacresults.com पर कर सकेंगे चेक, Career Hindi News - Hindustan
More

JAC 10th 12th Result : झारखंड जैक बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 20 या 21 अप्रैल को संभव, jacresults.com पर कर सकेंगे चेक

JAC 10th 12th Result 2026 date : जैक बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 20-21 अप्रैल को आ सकता है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से फिलहाल आंसरशीट की चेकिंग की जा रही है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिये जाने की संभावना है।

Tue, 17 March 2026 07:45 AMPankaj Vijay हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो।, रांची
share
JAC 10th 12th Result : झारखंड जैक बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 20 या 21 अप्रैल को संभव, jacresults.com पर कर सकेंगे चेक

झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 20-21 अप्रैल को आ सकता है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से फिलहाल उत्तपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जा रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक 10वीं और 12वीं के तीनों संकाय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिये जाने की संभावना है। इसके बाद 20-21 अप्रैल को मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस-कॉमर्स का परिणाम जारी हो सकेगा। इसके बाद 30 अप्रैल तक इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी होगा। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के निर्देश पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल अप्रैल के अंत तक परिणाम जारी करने की तैयारी में है। मैट्रिक की परीक्षा में 4.23 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3.42 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।

बीते वर्ष कैसा रहा था जैक बोर्ड रिजल्ट

बीते वर्ष जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 95.62 फीसदी बच्चे पास हुए थे। जैक इंटर साइंस में 79.26 प्रतिशत और कॉमर्स में 91.2 फीसदी बच्चे पास हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान बोर्ड माध्यमिक वेबसाइट पर कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

जैक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें। देखें स्टेप्स बाय स्टेप्स तरीका

स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in या results.digilocker.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद मैट्रिक या इंटरमीडिएट एनुअल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- रिजल्ट पेज खुलने पर छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

स्टेप 4- अब रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जैक बोर्ड मैट्रिक व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन जारी

जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट, यहां देखें परिणाम

- jacresults.com

- results.digilocker.gov.in

- jac.jharkhand.gov.in

- results.digilocker.gov.in

- www.livehindustan.com/career/results/jharkhand-board-result

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर जिले के 10 स्कूलों से निकलेंगे बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर, रिजल्ट जल्द

जैक वेबसाइट jacresults.com हुई क्रैश तो SMS से यूं चेक कर सकेंगे जैक बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट

- सबसे पहले आपको लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर जाकर खुद का मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।

JAC Board 10th 12th Result 2026 का अलर्ट पाने के लिए यूं कराएं रजिस्ट्रेशन

- www.livehindustan.com/career/results पर जाएं।

- झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

- मैट्रिक इंटर के छात्र अपना इंटरमीडिएट आर्ट्स/कॉमर्स/साइंस रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

- यहां स्टूडेंट्स अपना अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल क्लास डालकर सब्मिट करें। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रिजल्ट घोषित होने पर रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स को लाइव हिन्दुस्तान की तरफ से रिजल्ट का एसएमएस भेजा जाएगा। उस SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स सीधा अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।