Jharkhand Board Evaluation of Matric and Intermediate Exams Underway with Strict Monitoring जैक बोर्ड मैट्रिक व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन जारी, Bokaro Hindi News - Hindustan
More

जैक बोर्ड मैट्रिक व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन जारी

झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य जारी है। चास-बोकारो में चार मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने कदाचारमुक्त मूल्यांकन के लिए विशेष तैयारी की है, जिसमें CCTV कैमरे और शिक्षकों के लिए मोबाइल फोन पर प्रतिबंध शामिल है।

Mon, 16 March 2026 12:59 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share
जैक बोर्ड मैट्रिक व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन जारी

बोकारो,प्रतिनिधि। झारखंड बोर्ड की ओर से संचालित मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य जारी है। जैक बोर्ड की ओर से चास-बोकारो में कुल चार मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए हैं। मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए चास-बोकारो में 4 मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए हैं। इस सबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि कदाचारमुक्त मूल्यांकन कार्य को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से विशेष तैयारी की गई है। मैट्रिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन केन्द्र बीएमएपी 4 मध्य विद्यालय व पंचानन राजबाला प्लस टू हाई स्कूल सतनपूर में बनाया गया है। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन केन्द्र प्राजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चास में बनाया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि मैट्रिक व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिका का कदाचारमुक्त मुल्यांकन कार्य को लेकर तीनों परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिए गए है। वहीं मूल्यांकन केन्द्र में मुख्य परीक्षक के अलावा सह परीक्षक भी अपने साथ मोबाईल फोन नहीं ले जा सकेंगे। इस बार भी मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन करने को लेकर कुल 350 शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। लेकिन मूल्यांकन के दौरान मुख्य परीक्षक व सह परीक्षक को केन्द्र के अंदर मोबाईल फोन ले जाने पर पाबंदी लगायी गई है। जबकि प्राजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चास में इंटरमीडिएट साइंस में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी समेत मैथ्स विषय का कुल 55 हजार 195 उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। जबकि मूल्यांकन कार्य पूरा करने को लेकर कुल 296 शिक्षकों को योगदान देने को कहा गया था। लेकिन रविवार तक कुल 233 शिक्षक ही मूल्यांकन करने के लिए योगदान दे पाए हैं। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी बोकारो जगरनाथ लोहरा द्वारा मूल्यांकन केंद्र प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय चास का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में इनके द्वारा मूल्यांकन निदेशक से अबतक योगदान नहीं करने वाले शिक्षकों की सूची की मांग की गई व कहा गया कि उनपर अनुशासनिक करवाई की जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।