Bihar Board 12th Result 2026: BSEB Bihar Board Inter Toppers may 10 Schools in Muzaffarpur District Results date soon Bihar Board 12th Result : मुजफ्फरपुर जिले के 10 स्कूलों से निकलेंगे बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर, रिजल्ट जल्द, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar Board 12th Result : मुजफ्फरपुर जिले के 10 स्कूलों से निकलेंगे बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर, रिजल्ट जल्द

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर मुजफ्फरपुर से हो सकते हैं। मुशहरी और अजीजपुर से सबसे अधिक कॉपियां ली गई हैं। बिहार बोर्ड की टीम यहां के स्कूलों और मूल्यांकन केंद्रों पर भी गई थी।

Tue, 17 March 2026 10:33 AMPankaj Vijay हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
Bihar Board 12th Result : मुजफ्फरपुर जिले के 10 स्कूलों से निकलेंगे बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर, रिजल्ट जल्द

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के 10 प्लस टू स्कूलों और इंटर कॉलेजों से इस बार इंटर के टॉपर निकलेंगे। सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की टीम जिले में पहुंची और इन 10 स्कूल-कॉलेजों से कॉपियां ले गई। इंटर के 12 परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल की कॉपी बोर्ड की टीम यहां से लेकर गई है। प्रैक्टिकल केंद्रों पर बोर्ड की टीम पहुंची थी। परीक्षार्थियों के रोल नंबर और रोल कोड के साथ टीम ने प्रैक्टिकल की कॉपियां इकट्ठा की। संबंधित स्कूलों के हेडमास्टर को इनके रॉल नंबर के हिसाब से कॉपी निकालने का निर्देश दिया गया था। मुशहरी और अजीजपुर स्कूल से सबसे अधिक कॉपी गई है। बोर्ड से भेजी सूची में दो इंटर कॉलेज और आठ सरकारी प्लस टू स्कूल हैं।

अजीजपुर से एक परीक्षार्थी की ली तीन कॉपियां

अजीजपुर प्लस टू स्कूल केंद्र से एक परीक्षार्थी की तीन प्रैक्टिकल की कॉपी टीम लेकर गई है। परीक्षार्थी के सब्जेक्ट कोड 117, 118 और 119 की कॉपी लेकर टीम गई है। सुस्ती मुशहरी स्कूल के एक ही रोल नंबर के 4 सब्जेक्ट कोड की प्रैक्टिकल कॉपी लेकर टीम गई है।

इंटर के पांच मूल्यांकन केंद्रों से भी ली गईं कॉपियां

जिले में जिन पांच केंद्रों पर इंटर की कॉपियां जांची गई हैं, उन पांच मूल्यांकन केंद्रों से थ्योरी की कॉपी लेने भी बोर्ड की टीम गई थी। सब्जेक्ट कोड, रोल नंबर, रोल कोड के हिसाब से संबंधित परीक्षार्थियों की कॉपी ली गई। मूल्यांकन केंद्र निर्देशकों को इसे लेकर बोर्ड की ओर से सूची भेजी गई थी। मुजफ्फरपुर के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर अलग-अलग जिले की कॉपियां जांच के लिए आई हुई थी। जिले में इंटर की ढाई लाख कॉपियां जांची गई थी। इंटर की परीक्षा में जिले से लगभग 65 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार, शुरू हुई टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

इन केंद्रों से जिले के संभावित टॉपर्स की गई कॉपियां

वाणिज्य इंटर कॉलेज, चन्द्रहट्टी इंटर कॉलेज, राजकीयकृत कांटी प्लस टू स्कूल, पुरुषोत्तमपुर प्लस टू स्कूल, कटरा बेरई स्कूल, बाघी स्कूल, अजीजपुर स्कूल, मोतीपुर स्कूल, उत्क्रमित हाई स्कूल बिशुनपुर बसैठा, सुस्ता मुशहरी स्कूल।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड मैट्रिक की 1048 कॉपियां भेजी वापस, रिजल्ट इसी माह संभव

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब तक संभव

बिहार बोर्ड ने 25 मार्च तक इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य तय किया है। इंटर की कॉपी जांच का काम 10 मार्च को ही पूरा कर लिया गया है। इधर, मार्च के अंत तक मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: टॉपर्स का होने लगा वेरिफिकेशन; 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द

कैसे चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( Bihar Board Matric Inter Result 2026 )

स्टेप 1- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- मैट्रिक परीक्षार्थी मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक और इंटर वाले इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपना रोल कोड व रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा।

स्टेप 4- इस डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

बिहार बोर्ड रिजल्ट उपरोक्त आधिकारिक वेबसाइट के अलावा बिहार बोर्ड लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) पर भी चेक कर सकेंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।