ICSE ISC Result 2026 Live Updates , cisce.org , digilocker.gov.in : काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आईएससी में 99.13 प्रतिशत और आईएससीई में 99.18 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना रिजल्ट रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सेकेंगे। बोर्ड के अनुसार 01 मई से 04 मई तक रीचेक के लिए आवेदन किया जा सकता है। 08 से 14 मई तक इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन कर सकेंगे। जून के प्रथम सप्ताह में रीचेक का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद परिणाम घोषित होने के अगले दिन से तीन दिनों तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया जा सकता है।
ICSE ISC Result Direct Link
कैसे चेक करें आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट
1. सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
2. होमपेज पर अपनी कक्षा का चुनाव करें (ICSE 10वीं या ISC 12वीं)।
3. अब अपना यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करें।
4. स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कैप्चा कोड भरें और 'Show Result' पर क्लिक करें।
5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
डिजिलॉकर (digilocker) पर रिजल्ट कैसे देखें
सीआईएससीई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आप डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको digilocker.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको CISCE सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद आपको "Get Class X Result" या "Get Class XII Result" बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
30 Apr 2026, 12:38:20 PM IST
ICSE ISC Result 2026 LIVE: लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा
ICSE ISC Result 2026 LIVE: कक्षा 10वीं (ICSE) में 99.18% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि कक्षा 12वीं (ISC) में 99.13% छात्रों ने सफलता हासिल की है। आईएससी का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66 फीसदी रहा। कुल 1,702 लड़कियों में से 1,697 उत्तीर्ण हुईं। 1,845 लड़कों में से 1,838 ने परीक्षा पास की।
30 Apr 2026, 11:24:07 AM IST
ICSE ISC Result 2026 LIVE: नहीं आएगी टॉपरों की लिस्ट
ICSE ISC Result 2026 LIVE: बोर्ड अब आधिकारिक तौर पर आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के लिए CISCE अब टॉपर्स की कोई लिस्ट जारी नहीं करता है। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। साल 2024 और 2025 में भी कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी।
30 Apr 2026, 11:06:45 AM IST
CISCE ICSE ISC Result 2026 Live: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट जारी
CISCE ICSE ISC Result 2026 Live: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना परिणाम cisce.org या results.cisce.org पर जाकर चेक किया जा सकता है।
30 Apr 2026, 10:58:18 AM IST
CISCE ICSE ISC Result 2026 Live: 10वीं 12वीं के अलग अलग पासिंग मार्क्स
CISCE ICSE ISC Result 2026 Live: सीआईएससीई में 10वीं और 12वीं कक्षा में पास होने के लिए अलग-अलग मिनिमम मार्क्स तय किए गए हैं। 10वीं में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं, जबकि 12वीं में पास होने के लिए 35% अंक चाहिए होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि 12वीं का स्तर 10वीं से ज्यादा कठिन होता है।
30 Apr 2026, 10:51:00 AM IST
CISCE ICSE ISC Result 2026 Live: डिजिलॉकर से चेक कर सकेंगे 10वीं 12वीं रिजल्ट
CISCE ICSE ISC Result 2026 Live: विद्यार्थी CISCE वेबसाइट के अलावा results.digilocker.gov.in पर जाकर भी अपने नतीजे देख सकेंगे। डिजिलॉकर पर रिजल्ट लिंक दिखाई देंगे।
ICSE (कक्षा X) के लिए
- कक्षा X का रिजल्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें
- इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और जन्म तिथि (प्रवेश पत्र के अनुसार) दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करें
ISC (कक्षा XII) के लिए
- कक्षा XII का रिजल्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें
- इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें
सबमिट पर क्लिक करें
30 Apr 2026, 10:50:41 AM IST
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: आईसीएसई 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे देखें
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: आईसीएसई 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे देखें
- डिजिलॉकर पोर्टल के लिए आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
- CISCE सेक्शन पर जाएं। ICSE या कक्षा 10 के परिणाम के लिए
- गेट क्लास 10 रिजल्ट के बटन पर क्लिक करें
- अपना इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करें और स्क्रीन पर अपना कक्षा 10 का परिणाम देखें।
30 Apr 2026, 10:47:14 AM IST
ICSE ISC Result 2026 Live: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं की परीक्षाएं कब हुई थीं
आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। तय शेड्यूल के अनुसार, आईसीएसई (10वीं) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक चलीं, जबकि आईएससी (12वीं) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं।
30 Apr 2026, 10:42:57 AM IST
ICSE ISC Result 2026 LIVE: मार्क्स से संतुष्ट ना होने पर क्या करें
ICSE ISC Result 2026 LIVE: आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का रिजल्ट आने के बाद अगर कोई छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है, तो वह अपनी आंसरशीट की दोबारा चेक करवा सकता है। छात्र किसी एक या एक से ज्यादा विषय के लिए यह आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रिजल्ट जारी होने के तीन दिनों के अंदर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
30 Apr 2026, 10:42:04 AM IST
ICSE Result 2026 LIVE: इस साल 2.6 लाख छात्रों ने दी आईसीएसई 10वीं की परीक्षा
ICSE Result 2026 LIVE: आईसीएसई (10वीं) की बोर्ड परीक्षाएं 2026 में 17 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इस साल कक्षा 10वीं में करीब 2.6 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, जो भारत और विदेश के CISCE से जुड़े स्कूलों में आयोजित हुई थी। पिछले साल 2025 में 2,52,557 छात्र और 2024 में 2,43,617 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। यानी हर साल छात्रों की संख्या बढ़ रही है।
30 Apr 2026, 10:39:56 AM IST
ICSE ISC Result 2026 Live: उमंग और डिजिलॉकर पर भी मिलेगी मार्कशीट
ICSE ISC Result 2026 Live: आईसीएसई आईएससी रिजल्ट वेबसाइट के अलावा, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट DigiLocker (डिजिलॉकर) ऐप के जरिए भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर का उपयोग करके अकाउंट एक्टिव करना होगा। इसके अलावा, भारत सरकार के UMANG ऐप पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
30 Apr 2026, 10:33:50 AM IST
ICSE ISC Result 2026 live : आईएससी आईसीएसई रिजल्ट के साथ जारी होंगे कई आंकड़े
ICSE ISC Result 2026 live : आईएससी (12वीं) और आईसीएसई (10वीं) का रिजल्ट जारी करते समय सीआईएससीई पास प्रतिशत व रीजनवाइज रिजल्ट के आंकड़े भी जारी करता है। लड़के और लड़कियों का अलग-अलग पासिंग प्रतिशत भी बताया जाता है। ये सभी जानकारी 30 अप्रैल को रिजल्ट के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट – cisce.org पर PDF के रूप में उपलब्ध होती है।
30 Apr 2026, 10:30:40 AM IST
ICSE ISC Result 2026 live : बोर्ड नहीं करता टॉपर्स के नामों का ऐलान
CISCE ICSE ISC Result 2026 Live: तीन साल से सीआईएससीई बोर्ड छात्रों के बीच अनहेल्दी कॉम्पिटिशन न हो, इसके चलते आईसीएसई, आईएससी टॉपर्स के नामों की घोषणा नहीं करता है। 2024 से इस परंपरा को रोक दिया गया था।
30 Apr 2026, 10:02:15 AM IST
ICSE ISC Result 2026 live : सीधे डिजिलाकर के जरिए भी जान सकेंगे रिजल्ट
ICSE ISC Result 2026 live : CISCE ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। जिन छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देखने में दिक्कत आती है, वे डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए छात्रों को digilocker.gov.in वेबसाइट या डिजिलॉकर मोबाइल ऐप पर जाकर लॉगिन करना होगा।
डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अन्य आवश्यक जानकारी के जरिए अकाउंट एक्सेस करना होगा। यहां उन्हें अपनी मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी डिजिटल फॉर्मेट में मिल जाएंगे।
30 Apr 2026, 09:47:15 AM IST
CISCE ICSE ISC Result 2026 live : इन 3 वेबसाइट पर दिखेगा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक
CISCE ICSE ISC icse result 2026 live : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आईएससी (कक्षा 12वीं) और आईसीएसई (कक्षा 10वीं) परीक्षा के रिजल्ट 11 बजे जारी करेगा। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org, results.cisce.org और results.digilocker.gov.in पर देख सकते हैं।
30 Apr 2026, 09:47:06 AM IST
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: 10वीं आईसीएसई और 12वीं आईएससी रिजल्ट में डेढ़ घंटे से भी कम समय बाकी
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: 10वीं आईसीएसई और 12वीं आईएससी रिजल्ट में डेढ़ घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है। नतीजों की घड़ी नजदीक आने पर विद्यार्थियों और पेरेंट्स के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
30 Apr 2026, 09:24:50 AM IST
CISCE ICSE, ISC Results 2026 Live: इम्प्रूवमेंट परीक्षा कौन दे सकेगा
CISCE ICSE, ISC Results 2026 Live: सीआईएससीई के अनुसार जो उम्मीदवार परीक्षा के उसी वर्ष अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं। सुधार परीक्षा जून 2026 में आयोजित हो सकती है। परीक्षा से संबंधित विवरण CISCE की वेबसाइट cisce.org पर अपलोड किए जाएंगे।
30 Apr 2026, 09:20:47 AM IST
CISCE ICSE, ISC Results 2026 Live: आईसीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट में 2 घंटे से कम का समय बाकी
CISCE ICSE, ISC Results 2026 Live: आईसीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम आज सुबह 11 बजे घोषित करेगा। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। नतीजों में दो घंटे से कम का समय रह गया है। विद्यार्थियों के दिलों की धड़कनें तेज होती जा रही है।
30 Apr 2026, 09:19:32 AM IST
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं।
- UID और अनुक्रमणिका संख्या दर्ज करें।
अब 'शो रिजल्ट' बटन पर क्लिक करें और आईसीएसई परिणाम 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
आईसीएसई कक्षा 10 की मार्कशीट को सुरक्षित रखें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
30 Apr 2026, 08:36:07 AM IST
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: बिना इंटरनेट के SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: बिना इंटरनेट के SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
अगर रिजल्ट के समय इंटरनेट काम नहीं कर रहा है या वेबसाइट स्लो है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप एक साधारण मैसेज (SMS) के जरिए भी अपना स्कोर जान सकते हैं:
10वीं के लिए: 'ICSE Unique ID' टाइप करें और इसे 09248082883 पर भेज दें।
12वीं के लिए: 'ISC Unique ID' टाइप करें और इसे इसी नंबर पर भेज दें।
30 Apr 2026, 08:23:31 AM IST
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: आईसीएसई 10वीं में पिछले 5 वर्षों का पास प्रतिशत इस प्रकार है
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: आईसीएसई 10वीं में पिछले 5 वर्षों का पास प्रतिशत इस प्रकार है-
2025: 99.35 प्रतिशत
2024: 98.19 फीसदी
2023: 98.94 फीसदी
2022: 99.97 फीसदी
2021: 99.98 फीसदी
2020: 99.33 फीसदी
30 Apr 2026, 08:21:55 AM IST
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: आईएससी 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे देखें
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: आईएससी 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे देखें
- डिजिलॉकर पोर्टल के लिए आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
- CISCE सेक्शन पर जाएं। ISC या कक्षा 12 के परिणाम के लिए
- गेट क्ला 12 रिजल्ट के बटन पर क्लिक करें
- अपना इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करें और स्क्रीन पर अपना कक्षा 12 का परिणाम देखें
30 Apr 2026, 08:20:14 AM IST
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: अगर 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनना चाहते हैं तो
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनने के बाद इस फील्ड में संभावनाओं का पिटारा खुल जाता है। इंजीनियर, साइंटिस्ट व डॉक्टर बनने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स को साइंस लेनी चाहिए। इसके अलावा फॉर्मेसी की लाइन भी यहीं से निकलती है। यदि आप इंजीनियरिंग में दिलचस्पी रखते हैं तो आप पीसीएम या भौतिकी + रसायन विज्ञान + गणित को मूल विषयों के रूप में चुन सकते हैं, लेकिन आगर आप मेडिसिन में रुचि रखते हैं तो आप पीसीएमबी या भौतिकी + रसायन विज्ञान + गणित + जीवविज्ञान ले सकते हैं।
30 Apr 2026, 08:19:25 AM IST
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: जानें पासिंग मार्क्स और फेल होने पर क्या होगा
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आईएससी कक्षा 12 के छात्रों को कम से कम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल न कर पाने वालों को इम्प्रूवमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
30 Apr 2026, 07:46:48 AM IST
ICSE ISC Result 2026 Live: आईसीएसई 10वीं स्टूडेंट्स के लिए काम की बात
ICSE ISC Result 2026 Live: 11वीं में स्ट्रीम पर निर्णय लेने के दौरान इन बातों पर गौर करना चाहिए-
- रुचि को दें प्राथमिकता
- जुनून का आकलन करें
- अपनी शक्तियों और कमजोरियों का विश्लेषण करें
- सही करियर विकल्प की पहचान करें
- दूसरों की मदद लें
- ज्यादा कन्फ्यूजन हो तो करियर काउंसलर से बात कर स्ट्रीम चुनें
- लोगों की नहीं करें परवाह
- अपने वरिष्ठ / अभिभावक / शिक्षक के साथ चर्चा करें।
30 Apr 2026, 07:45:39 AM IST
ICSE ISC Result 2026 Live: आईसीएसई आईएससी रिजल्ट की घोषणा चंद घंटों में, पेरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
ICSE ISC Result 2026 Live: आईसीएसई आईएससी रिजल्ट की घोषणा चंद घंटों में, पेरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
1- बच्चों को खुलकर बोलने दें जिससे उनको अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अवसर मिल सके।
2- उन्हें न डांटे, न जज करें। बस सुनें और उनकी मनोदशा को समझने का प्रयास करें
3- किसी और छात्र से उनकी तुलना न करें। यह आत्म-सम्मान को नुकसान पहुंचा सकता है।
4- सकारात्मकता पर ज़ोर दें, अच्छे अंकों के बजाय प्रयास की सराहना करें। बताएं कि यह जीवन का अंत नहीं, एक पड़ाव भर है।
5- भविष्य की योजना पर फोकस करें यदि परिणाम अच्छे नहीं हैं, तो परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर बच्चे की हौसलाफजाई करें एवं अगले विकल्पों पर विचार करें।
6- यदि बच्चा बहुत उदास या निराश दिख रहा है, उससे बात करें और उसे सकारात्मक मार्गदर्शन दें।
7- एक साथ समय बिताएं, उनका मन हल्का करने की कोशिश करें।
8- उन्हें यह महसूस कराएं कि वे किसी भी स्थिति में आपके लिए खास हैं।
9- अगर रिज़ल्ट के बाद सोशल मीडिया से उन्हें और तनाव हो रहा है, तो थोड़े समय के लिए उससे दूरी बनाए रखना अच्छा है।
10- अंक सिर्फ कागज पर होते हैं, असली सफलता जीवन में कैसे जीते हैं, उससे तय होती है।
30 Apr 2026, 07:15:12 AM IST
ICSE ISC Result 2026 Live: आईसीएसई आईएससी रिजल्ट के बाद रीचेक और री-इवैल्यूएशन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
ICSE ISC Result 2026 Live: आईसीएसई आईएससी रिजल्ट के बाद रीचेक और री-इवैल्यूएशन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
री-चेक (Recheck) की तिथियां:
आवेदन की तिथि: रिजल्ट के री-चेक के लिए आप 1 मई 2026 से 4 मई 2026 के बीच अनुरोध जमा कर सकते हैं।
परिणाम की घोषणा: री-चेक के परिणाम संभावित रूप से जून 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।
री-इवैल्यूएशन (Re-evaluation) की तिथियां:
आवेदन की तिथि: री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन आवेदन मॉड्यूल, री-चेक के परिणाम घोषित होने के ठीक एक दिन बाद उपलब्ध होगा
। ध्यान दें कि यह मॉड्यूल केवल तीन दिनों के लिए ही उपलब्ध रहेगा
।
परिणाम की घोषणा: री-इवैल्यूएशन के परिणाम संभावित रूप से जून 2026 के अंतिम सप्ताह या जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे
30 Apr 2026, 06:57:04 AM IST
ICSE ISC Result 2026 Live: रीचेकिंग के परिणाम कब आएंगे
ICSE ISC Result 2026 Live: आईसीएसई आईएससी री-चेक के परिणाम संभावित रूप से जून 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। सभी छात्रों के री-चेक अनुरोधों के परिणाम एक साथ CISCE की आधिकारिक वेबसाइट (https://cisce.org) पर जारी किए जाएंगे
। इसके अलावा, यह परिणाम CISCE के CAREERS पोर्टल पर भी उपलब्ध होंगे
री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल री-चेक के परिणाम घोषित होने के ठीक एक दिन बाद सक्रिय किया जाएगा। आवेदन करने के लिए यह मॉड्यूल केवल तीन दिनों के लिए उपलब्ध रहेगा।
30 Apr 2026, 06:32:18 AM IST
ICSE ISC Result 2026 Live: क्या है रीचेकिंग की फीस
ICSE ISC Result 2026 Live: क्या है रीचेकिंग की फीस
ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) दोनों के लिए री-चेक का आवेदन शुल्क ₹ 1,000/- निर्धारित किया गया है:
ICSE (कक्षा 10) के वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षा परिणामों के री-चेक के लिए शुल्क ₹ 1,000/- प्रति पेपर, प्रति उम्मीदवार है
।
ISC (कक्षा 12) के वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षा परिणामों के री-चेक के लिए शुल्क ₹ 1,000/- प्रति विषय, प्रति उम्मीदवार है
आवेदन शुल्क (Application Fees):
ICSE (कक्षा 10): ₹ 1,500/- प्रति पेपर, प्रति उम्मीदवार
।
ISC (कक्षा 12): ₹ 1,500/- प्रति विषय, प्रति उम्मीदवार
पुनर्मूल्यांकन के लिए जमा किया गया यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल (non-refundable) होगा
30 Apr 2026, 06:01:14 AM IST
ICSE ISC Result 2026 Live : कैसा रहा पिछले साल का रिजल्ट
ICSE ISC Result 2026 Live : 2025 में ICSE और ISC दोनों ही परीक्षाओं का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था। ICSE यानी क्लास 10 में कुल 2,52,557 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 99.35 प्रतिशत पास हुए। वहीं ISC यानी क्लास 12 में 99,555 छात्रों ने परीक्षा दी थी और 99.34 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे थे। इन आंकड़ों से साफ है कि CISCE का रिजल्ट लगातार बेहतर प्रदर्शन दिखा रहा है।
30 Apr 2026, 05:33:03 AM IST
ICSE ISC Result 2026 Live: कैसे चेक करें आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट
ICSE ISC Result 2026 Live: कैसे चेक करें आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट
1. सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
2. होमपेज पर अपनी कक्षा का चुनाव करें (ICSE 10वीं या ISC 12वीं)।
3. अब अपना यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करें।
4. स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कैप्चा कोड भरें और 'Show Result' पर क्लिक करें।
5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
30 Apr 2026, 05:33:03 AM IST
CISCE ICSE ISC Result 2026 Live: डिजिलॉकर से चेक कर सकेंगे 10वीं 12वीं रिजल्ट
CISCE ICSE ISC Result 2026 Live: विद्यार्थी CISCE वेबसाइट के अलावा results.digilocker.gov.in पर जाकर भी अपने नतीजे देख सकेंगे। डिजिलॉकर पर रिजल्ट लिंक दिखाई देंगे।
ICSE (कक्षा X) के लिए
- कक्षा X का रिजल्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें
- इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और जन्म तिथि (प्रवेश पत्र के अनुसार) दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करें
ISC (कक्षा XII) के लिए
- कक्षा XII का रिजल्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें
- इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें
सबमिट पर क्लिक करें
30 Apr 2026, 05:33:03 AM IST
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: आईसीएसई 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे देखें
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: आईसीएसई 10वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे देखें
- डिजिलॉकर पोर्टल के लिए आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
- CISCE सेक्शन पर जाएं। ICSE या कक्षा 10 के परिणाम के लिए
- गेट क्लास 10 रिजल्ट के बटन पर क्लिक करें
- अपना इंडेक्स नंबर, यूनिक आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करें और स्क्रीन पर अपना कक्षा 10 का परिणाम देखें।
30 Apr 2026, 05:33:04 AM IST
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: जानें पासिंग मार्क्स और फेल होने पर क्या होगा
CISCE ICSE ISC Results 2026 Live: आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आईएससी कक्षा 12 के छात्रों को कम से कम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल न कर पाने वालों को इम्प्रूवमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।