SSC JE Vacancy 2025: SSC JE Vacancies post wise details JE recruitment civil electrical mechanical engineer download pdf SSC JE Vacancy 2025: एसएससी जूनियर इंजीनियर JE में होगी 1731 पदों पर भर्ती, देखें रिक्तियों का ब्यौरा, Career Hindi News - Hindustan
More

SSC JE Vacancy 2025: एसएससी जूनियर इंजीनियर JE में होगी 1731 पदों पर भर्ती, देखें रिक्तियों का ब्यौरा

SSC JE Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर (जेई) 2025 के अंतर्गत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के कुल 1731 पदों पर भर्ती के लिए संभावित रिक्तियों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

Tue, 5 Aug 2025 04:14 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
SSC JE Vacancy 2025: एसएससी जूनियर इंजीनियर JE में होगी 1731 पदों पर भर्ती, देखें रिक्तियों का ब्यौरा

SSC JE Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर (जेई) 2025 के अंतर्गत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के कुल 1731 पदों पर भर्ती के लिए संभावित रिक्तियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक प्रस्तावित है। एसएससी हर साल केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों एवं विभागों में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती करती है।

इसमें सबसे ज्यादा पद 796 सीमा सड़क संगठन (BRO) (पुरुष) जूनियर इंजीनियर (सिविल) के हैं। इसके अलावा सीमा सड़क संगठन (BRO) (पुरुष) जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल) के 163 पद, सेंट्रल वाटर कमीशन जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 10 पद, सेंट्रल वाटर कमीशन जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 90 पद, सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 94 पद, सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 210 पद, सेंट्रल वाटर पावर रिसर्च स्टेशन जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 3 पद, सेंट्रल वाटर पावर रिसर्च स्टेशन जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 2 पद, सेंट्रल वाटर पावर रिसर्च स्टेशन जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 2 पद, डीजीक्यूए- नेवल मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 3 पद, डीजीक्यूए- नेवल मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 5 पद, फरक्का बैराज परियोजना, जल शक्ति मंत्रालय जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 11 पद, फरक्का बैराज परियोजना, जल शक्ति मंत्रालय जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 4 पद, मिनिस्ट्री इंजीनियर सर्विस (MES) जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 202 पद और मिनिस्ट्री इंजीनियर सर्विस (MES) जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल) के 136 पद शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर की एग्जाम सिटी जारी, ssc.gov.in पर करें चेक
ये भी पढ़ें:सीजीएल के बाद एक और बड़ी एसएससी भर्ती की पोस्ट वाइज डिटेल्स जारी

चयन-

उम्मीदवारों का चयन पेपर-1 और पेपर-2 में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। पिर-1 में सफल अभ्यर्थियों को पेपर-2 के लिए बुलाया जाएगा। दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों वाले होंगे। दोनों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग होगी।

वेतनमान -

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ग्रुप बी नॉन गैजटेड पद, लेवल- 6 के अनुसार 35400-112400 रुपये दिए जाएंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।