Campus Placement: XLRI NCR Campus Student Secures Package of 1 10 Crore Average Salary jobs offer companies Campus Placement : XLRI एनसीआर कैंपस के छात्र को 1.10 करोड़ का पैकेज, शानदार रही औसत सैलरी, Career Hindi News - Hindustan
More

Campus Placement : XLRI एनसीआर कैंपस के छात्र को 1.10 करोड़ का पैकेज, शानदार रही औसत सैलरी

एक्सएलआरआई दिल्ली-एनसीआर कैंपस ने इस बार के प्लेसमेंट सीजन के आंकड़े साझा करते हुए बताया गया कि संस्थान में इस वर्ष एक छात्र को 1.10 करोड़ रुपये का वार्षिक अंतरराष्ट्रीय पैकेज मिला है।

Thu, 9 April 2026 09:15 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर
share
Campus Placement : XLRI एनसीआर कैंपस के छात्र को 1.10 करोड़ का पैकेज, शानदार रही औसत सैलरी

एक्सएलआरआई दिल्ली-एनसीआर कैंपस ने अपने पांचवें वार्षिक दीक्षांत समारोह के अवसर पर इस वर्ष के प्लेसमेंट ड्राइव के आंकड़ों की घोषणा की। बुधवार को इस बार के प्लेसमेंट सीजन के आंकड़े साझा करते हुए बताया गया कि संस्थान में इस वर्ष एक छात्र को 1.10 करोड़ रुपये का वार्षिक अंतरराष्ट्रीय पैकेज मिला है। घरेलू स्तर पर भी छात्रों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और पूरे बैच का औसत वार्षिक वेतन 31.40 लाख के पैकेज तक पहुंच गया।

संस्थान की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगभग 42.5 प्रतिशत छात्रों ने अपनी इंटर्नशिप के दौरान ही अपनी कार्यकुशलता के दम पर प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) हासिल कर लिए थे। इस वर्ष की प्लेसमेंट प्रक्रिया में कुल 145 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 25 नए फर्म भी शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईआईएम छात्रों का 100 फीसदी प्लेसमेंट, टॉप कंपनियों ने दिए बड़े पैकेज

प्रमुख नियोक्ताओं में एक्सेंचर, अमेज़न और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप जैसे वैश्विक दिग्गज शामिल रहे, जिन्होंने परामर्श, बैंकिंग और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में आकर्षक अवसर प्रदान किए। इससे पूर्व दीक्षांत समारोह के दौरान नेस्ले इंडिया के पूर्व सीएमडी सुरेश नारायणन और कार्यवाहक निदेशक फादर नेल्सन डी सिल्वा ने 207 स्नातक छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पेशेवर सफलता के साथ नैतिक नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैंपस प्लेसमेंट में चार छात्रों को 6.5 लाख पैकेज

मालूम हो कि एक्सएलआरआई दिल्ली-एनसीआर कैंपस ने अपने वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान प्लेसमेंट ड्राइव के आंकड़ों की घोषणा की। इस दौरान पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को उद्यम क्षेत्र की बारिकियों से अवगत कराया। जिससे वे भविष्य में यह प्रदर्शन जारी रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना रोजगार मेले में 2 महिलाओं को 5.40 लाख पैकेज पर नौकरी
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।