IGNOU TEE June 2026 exam : इग्नू टीईई जून परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन ignou.samarth.edu.in पर शुरू, जानें नियम
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जून 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 10 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं। इसी सत्र में परियोजना जमा करने और प्रयोगात्मक परीक्षाओं से जुड़ी प्रक्रियाएं भी पूरी करनी होंगी।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जून 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 10 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं। इसी सत्र में परियोजना जमा करने और प्रयोगात्मक परीक्षाओं से जुड़ी प्रक्रियाएं भी पूरी करनी होंगी।इसके लिए अभ्यर्थी संबंधित लिंक https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सुरज सिंह ने बताया कि जून 2026 की टर्म एंड परीक्षा, प्रोजेक्ट सबमिशन एवं प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च से 10 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क निर्धारित की गई है। इसके बाद 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा। परीक्षा जून 2026 से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म केवल इग्नू के छात्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं।
इसके लिए विद्यार्थियों को अपने छात्र खाते में लॉग इन करना होगा। यदि किसी छात्र ने अभी तक पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है तो उसे पहले नया पंजीकरण कर आवश्यक जानकारी भरनी होगी। उन्होने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि परीक्षा फॉर्म भरते समय कोर्स, परीक्षा केंद्र तथा पेन-पेपर या सीबीटी मोड का चयन सावधानीपूर्वक करें, क्योंकि फॉर्म जमा होने के बाद इसमें परिवर्तन संभव नहीं होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि परीक्षा फॉर्म भरने से पूर्व दिसंबर 2025 टर्म एंड परीक्षा के परिणाम अवश्य देख लें तथा सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही फॉर्म जमा करें। एक बार जमा की गई परीक्षा शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। उन्होंने इग्नू के सभी विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर परीक्षा फॉर्म भरने का अनुरोध किया है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
IGNOU TEE जून 2026 परीक्षा की तारीखें
ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए IGNOU की टर्म-एंड परीक्षाएं 1 जून से 15 जुलाई, 2026 (संभावित) तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षाएं हर दिन दो शिफ्ट में होंगी:
सुबह की शिफ्ट: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
शाम की शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
यूनिवर्सिटी कोर्स के आधार पर, परीक्षाएं पेन-एंड-पेपर मोड के साथ-साथ कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में भी आयोजित करेगी।
IGNOU TEE जून 2026 एग्जाम फीस
फॉर्म जमा करते समय छात्रों को जरूरी परीक्षा शुल्क देना होगा।
थ्योरी परीक्षा शुल्क: प्रति कोर्स 200 रुपये
प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क: 4 क्रेडिट तक के कोर्स के लिए 300 रुपये, 4 क्रेडिट से ज़्यादा के कोर्स के लिए 500 रुपये
जो उम्मीदवार 10 अप्रैल के बाद आवेदन करेंगे, उन्हें परीक्षा शुल्क के साथ 1,100 रुपये का विलंब शुल्क भी देना होगा।
IGNOU जून TEE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरते समय एक एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) ID बनानी होगी।
यूनिवर्सिटी ने बताया है कि अगर उम्मीदवार ABC ID नहीं बनाते हैं, तो उनके अंक और ग्रेड एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और DigiLocker में दिखाई नहीं देंगे, जिससे उनके नतीजों की घोषणा में देरी हो सकती है।
IGNOU प्रैक्टिकल परीक्षा नियम
यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि प्रैक्टिकल कोर्स में सुधार की अनुमति नहीं है। अगर कोई छात्र जिसने पहले ही कोई प्रैक्टिकल विषय पास कर लिया है, उसके लिए दोबारा आवेदन करता है, तो अंकों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और परीक्षा शुल्क न तो वापस किया जाएगा और न ही समायोजित किया जाएगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कोर्स का विवरण ध्यान से देखें और विलंब शुल्क से बचने के लिए समय सीमा से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
इग्नू में प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण 15 मार्च तक
(इग्नू) के जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश के लिए सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन एवं दूरस्थ माध्यम से नामांकन तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के द्वितीय या तृतीय वर्ष में पुनः पंजीकरण(200 रुपये विलंब शुल्क के साथ) के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च तक विस्तारित कर दी गई है।




साइन इन