IGNOU June TEE 2026 datesheet : इग्नू जून टीईई परीक्षा की डेटशीट जारी, 1 जून से होंगे एग्जाम, क्या हैं नियम
इग्नू ने जून 2026 टर्म एंड एग्जाम (टीईई) की डेटशीट जारी कर दी है। एग्जाम 1 जून से शुरू होंगे और 15 जुलाई, 2026 को खत्म होंगे। एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जून 2026 टर्म एंड एग्जाम (टीईई) की डेटशीट जारी कर दी है। एग्जाम 1 जून से शुरू होंगे और 15 जुलाई, 2026 को खत्म होंगे। एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक। स्टूडेंट्स डेटशीट की किसी भी गड़बड़ी की रिपोर्ट 27 फरवरी तक यूनिवर्सिटी की ओर से दिए गए ईमेल एड्रेस पर करें। कोर्स या तो ओएमआर एमसीक्यू शीट का इस्तेमाल करके ऑब्जेक्टिव फॉर्मेट में होंगे या सब्जेक्ट के आधार पर डिस्क्रिप्टिव पैटर्न में होंगे, जैसा कि शेड्यूल में बताया गया है।
जून टर्म एंड एग्जाम (टीईई) में बैठने के लिए अभ्यर्थी को इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा तय पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। स्टूडेंट्स के पास संबंधित कोर्स के लिए मान्य रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। साथ ही अपने कोर्स की न्यूनतम अवधि समय पूरा करना होगा और तय डेडलाइन के अंदर सभी जरूरी असाइनमेंट जमा करने होंगे। इनमें से कोई भी शर्त पूरी न करने पर आपको परीक्षा में बैठने से डिसक्वालिफाई किया जा सकता है।
रीजनल सेंटर प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें अलग से अनाउंस करेंगे।
एमसीक्यू /ओएमआर आधारित परीक्षा: कुछ विशिष्ट पाठ्यक्रमों जैसे BDP/BTS/BCA/BSW (BSHF101, FST01), CLIS (BLI011, BLII012 आदि), और CBCS आधारित स्नातक कार्यक्रमों (BEVAE181) के लिए परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी।
वर्णनात्मक (Descriptive) परीक्षा: कोर्स कोड BNS041 और BNS042 वर्णनात्मक प्रारूप में आयोजित किए जाएंगे।
परीक्षा तिथियों में टकराव : विश्वविद्यालय निम्नलिखित मामलों में परीक्षा की तारीखों या सत्रों में बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं करेगा:
यदि पाठ्यक्रम एक ही समूह (Group-1 से Group-6) के हों, क्योंकि एक समूह की परीक्षाएं एक ही समय पर होती हैं।
यदि विषय अलग-अलग वर्षों के बैकलॉग पाठ्यक्रम हों।
- यदि पाठ्यक्रम अलग-अलग कार्यक्रमों से संबंधित हों।
अगर कोई स्टूडेंट किसी ऐसे सब्जेक्ट के लिए दोबारा अप्लाई करता है जिसे उसने पहले ही क्लियर कर लिया है, तो क्या होगा?
अगर कोई स्टूडेंट किसी ऐसे सब्जेक्ट के लिए दोबारा अप्लाई करना चुनता है जिसे उसने पहले ही TEE में क्लियर कर लिया है, तो उस अटेम्प्ट के लिए उसका रिजल्ट डिक्लेयर नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, उस अटेम्प्ट के लिए दी गई एग्जामिनेशन फीस भी रिफंड नहीं की जाएगी। यह पॉलिसी उन स्टूडेंट्स के लिए ज़रूरी है जो अपने ग्रेड सुधारने के लिए दोबारा अटेम्प्ट करने के बारे में सोच रहे हैं।




साइन इन