IGNOU Post Basic BSc Nursing Admission 2026: Registrations Open; Apply by March 5 IGNOU Nursing Admission 2026: इग्नू पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग एडमिशन, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया, Career Hindi News - Hindustan
More

IGNOU Nursing Admission 2026: इग्नू पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग एडमिशन, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया

IGNOU Nursing Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए 'पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग' प्रोग्राम में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Fri, 20 Feb 2026 10:30 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
IGNOU Nursing Admission 2026: इग्नू पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग एडमिशन, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया

IGNOU Post Basic BSc Nursing Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए 'पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग' प्रोग्राम में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कोर्स विशेष रूप से उन कार्यरत नर्सों (इन-सर्विस नर्स) के लिए तैयार किया गया है जो अपनी प्रोफेशनल योग्यता को बढ़ाना चाहती हैं और नर्सिंग के क्षेत्र में अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती हैं।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब विश्वविद्यालय के आधिकारिक नर्सिंग एडमिशन पोर्टल ignounursing.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है।

कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता मानदंड)

यह कोर्स केवल उन रजिस्टर्ड नर्सों और रजिस्टर्ड मिडवाइव्स (RNRM) के लिए है जो पहले से किसी स्वास्थ्य संस्थान में काम कर रही हैं। पात्रता की मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं:

विकल्प 1: 10+2 के साथ 'जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी' (GNM) में 3 साल का डिप्लोमा। साथ ही, RNRM के रूप में रजिस्ट्रेशन के बाद कम से कम 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

विकल्प 2: 10वीं पास और GNM में 3 साल का डिप्लोमा, जिसके साथ RNRM के रूप में रजिस्ट्रेशन के बाद 5 साल का अनुभव आवश्यक है।

विशेष नोट: पुरुष नर्स या वे नर्स जिन्होंने GNM कोर्स के दौरान मिडवाइफरी नहीं की है, उन्हें इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) द्वारा मान्यता प्राप्त 6 से 9 महीने का कोई भी नर्सिंग कोर्स सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

एडमिशन के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है, जो इसे हर उम्र के प्रोफेशनल्स के लिए सुलभ बनाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इग्नू जनवरी 2026 सत्र के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, आज ही भरें फॉर्म
ये भी पढ़ें:इग्नू जून टीईई परीक्षा की डेटशीट जारी, 1 जून से होंगे एग्जाम, क्या है नियम
ये भी पढ़ें:इग्नू एमबीए एडमिशन 2026: बिना एंट्रेंस टेस्ट के मिल रहा है दाखिला

आवेदन कैसे करें?

IGNOU की नर्सिंग एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट ignounursing.samarth.edu.in पर जाएं।

2. 'New Registration' पर क्लिक करें और अपनी ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर का उपयोग करके अकाउंट बनाएं।

3. अकाउंट बनने के बाद लॉग-इन करें और अपना आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।

4. अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट (जैसे GNM मार्कशीट, RNRM रजिस्ट्रेशन) स्कैन करके अपलोड करें।

5. निर्धारित आवेदन शुल्क (1,000 रुपये) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।

6. सबमिट करने के बाद, फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।