IGNOU Campus Recruitment Drive 2026: Date time place eligibility upsc aspirants change how to register IGNOU में रोजगार मेला कल, UPSC परीक्षा का ज्ञान रखने वालों के लिए भी चांस, जानें कौन ले सकता है हिस्सा, Career Hindi News - Hindustan
More

IGNOU में रोजगार मेला कल, UPSC परीक्षा का ज्ञान रखने वालों के लिए भी चांस, जानें कौन ले सकता है हिस्सा

इग्नू के मैदानगढ़ी कैंपस में कल 25 फरवरी को कैंपस प्लेसमेंट किया जाएगा। इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट सेल (CPC) की तरफ से आयोजित ये कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव इग्नू के स्टूडेंट्स और एल्युमनाई के लिए खुला है। इसमें कई कंपनियां हिस्सा लेंगी।

Tue, 24 Feb 2026 01:16 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IGNOU में रोजगार मेला कल, UPSC परीक्षा का ज्ञान रखने वालों के लिए भी चांस, जानें कौन ले सकता है हिस्सा

इग्नू के मैदानगढ़ी कैंपस में कल 25 फरवरी को कैंपस प्लेसमेंट किया जाएगा। इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट सेल (CPC) की तरफ से आयोजित ये कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव इग्नू के स्टूडेंट्स और एल्युमनाई के लिए खुला है। इसमें कई कंपनियां हिस्सा लेंगी। विश्वविद्यालय के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में फिनटेक, आईटी, बीपीओ, बैंकिंग, हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल एंड टूरिज्म, एड-टेक, एविएशन और हेल्थ केयर जैसे विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी। प्रतिभागियों को उद्योग मानकों के अनुरूप आकर्षक वेतन पैकेज के साथ विविध करियर अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस बारे में अधिक जानकारी https://www.ignou.ac.in/ignou/aboutignou/division/cpc से प्राप्त की जा सकती है।

कौन हो सकता है प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल

इग्नू की तरफ से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में BA, BSc, B Com, BBA, M Com जैसे सब्जेक्ट में अंडरग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर, ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट कर चुके और मौजूदा समय में रजिस्टर्ड स्टूडेंट शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही ट्रैवल और टूरिज्म डिग्री वाले स्टूडेंट्स को भी मौका मिलेगा। वहीं एप्लिकेंट होम-बेस्ड हेल्थ केयर में सर्टिफिकेट कोर्स कर चुके या कर रह स्टूडेंट्स को हेल्थ केयर सेक्टर की कंपनियों में मौका मिलेगा। ऐड टेक/यूपीएससी कोचिंग फील्ड के लिए भी जॉब ड्राइव होनी है। यूपीएससी परीक्षा का ज्ञान रखने वाले इसमें हिस्सा ले सकेंगे।

निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे

अपडेट किए गए अपने बायोडाटा/सीवी की दो प्रतियां और इग्नू आईडी कार्ड (दो प्रतियां)

दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो (अनिवार्य)

एसएससी मार्कशीट (अनिवार्य)

एचएससी मार्कशीट ((अनिवार्य)

स्नातक की मार्कशीट और डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट (अनिवार्य)

पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट (अनिवार्य)

नियुक्ति पत्र और पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप (अनुभवी उम्मीदवारों के लिए)

पैन कार्ड और आधार कार्ड।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IGNOU पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग एडमिशन, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया
ये भी पढ़ें:इग्नू जून टीईई परीक्षा की डेटशीट जारी, 1 जून से होंगे एग्जाम, क्या है नियम

इग्नू में 28 फरवरी तक लें दाखिला

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन करा सकते हैं। आवेदन इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा सकता है। नामांकन से पूर्व अपार आईडी तैयार रखना अनिवार्य है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।