Hindi Diwas Wishes, Quotes, Messages , shayari hindi diwas ki shubhkamnaye Images Slogans hindi day wishes sms status Hindi Diwas 2025 Wishes: 'हिंदी दिवस पर हमने ठाना है, लोगों में हिंदी का…' सभी को भेजें ये खास हिंदी दिवस शुभकामनाएं, Career Hindi News - Hindustan
More

Hindi Diwas 2025 Wishes: 'हिंदी दिवस पर हमने ठाना है, लोगों में हिंदी का…' सभी को भेजें ये खास हिंदी दिवस शुभकामनाएं

Hindi Diwas Wishes, Quotes, Messages: हिंदी दिवस का दिन हर भारतीय नागरिक के लिए गर्व करने के पल हैं। इस अवसर पर आप भी दोस्तों, करीबियों को नीचे दिए गए कुछ मैसेज भेजकर हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Sun, 14 Sep 2025 06:30 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Hindi Diwas 2025 Wishes: 'हिंदी दिवस पर हमने ठाना है, लोगों में हिंदी का…' सभी को भेजें ये खास हिंदी दिवस शुभकामनाएं

Hindi Diwas Wishes, Quotes, Messages: 14 सितबंर का दिन वाकई हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन है। ये पूरे देश को एक रखने वाली भाषा हिंदी का दिन है। सांस्कृतिक विविधताओं से भरे देश भारत में हिंदी दिवस के दिन की अहमियत बहुत ज्यादा है। हिंदी ही है तो अलग अलग क्षेत्रों की लोगों के दिलों की दूरियों को मिटाती है और सभी को एकता के सूत्र में बांधे रखती है। हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं बल्कि यह राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। हिंदी दिवस का दिन हर भारतीय नागरिक के लिए गर्व करने के पल हैं। इस अवसर पर आप भी दोस्तों, करीबियों को नीचे दिए गए कुछ मैसेज भेजकर हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं -

ये बोली आन है मेरी,

विरासत मान मेरा है,

यही पहचान है अपनी,

यही अभिमान मेरा है,

किसी भी और भाषा में,

करें संवाद क्यों मित्रों

हमारी शान है हिन्दी, ये हिन्दुस्तान मेरा है।।

Happy Hindi Diwas 2025

हिन्दुस्तान की है शान हिंदी

हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी

एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी

हर दिल का अरमान है हिंदी।

हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।

विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,

इनमें हमको सबसे प्यारी हिन्दी मातृभाषा हमारी है।

Happy Hindi Diwas 2025

हिन्दी है भारत की आशा

हिन्दी है भारत की भाषा

हिन्दी दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

निज भाषा का नहीं गर्व जिसे

क्या प्रेम देश से होगा उसे

वही वीर देश का प्यारा है

हिंदी ही जिसका नारा है

Happy Hindi Diwas 2025

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉप 10 हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, सभी के दिल को छू जाएंगी
ये भी पढ़ें:हिंदी दिवस पर दीजिए दमदार भाषण, जीत लेगा सभी का दिल
ये भी पढ़ें:हिंदी दिवस पर छोटा और आसान भाषण, तालियों से गूंज उठेगा हॉल

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है

लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है,

हम सब का अभिमान है हिंदी

भारत देश की शान है हिंदी

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

भारत के गांव की शान है हिंदी

हिन्दुस्तान की शक्ति हिंदी,

मेरे हिन्द की जान हिंदी

हर दिन नया वाहन हिंदी

हैप्पी हिंदी दिवस 2025

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।