Hindi Diwas Wishes 2025: टॉप 10 हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, सभी के दिल को छू जाएंगी
Hindi Diwas Wishes 2025: हिंदी दिवस के मौके पर लोग अपनों को हिंदी भाषा के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए शुभकामना संदेश भेजते हैं। आप भी इन बेस्ट मैसेज से भेज सकते हैं हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Hindi Diwas Wishes, Quotes, Messages 2025: हर वर्ष 14 सितंबर के दिन देश में हिंदी दिवस (Hindi Diwas ) मनाया जाता है। आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिंदी दिवस के मौके पर लोग अपनों को हिंदी भाषा के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए शुभकामना संदेश भेजते हैं। आप भी इन बेस्ट मैसेज से भेज सकते हैं हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-
हिन्दुस्तान की शान है हिंदी
हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी
एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी
हर दिल का अरमान है हिंदी।
हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।
हिंदी हैं हम, वतन है हिन्दुस्तान हमारा।
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।
जय हिन्द, जय भारत।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हिन्दी है तो हम हैं
बिन हिन्दी क्या हैं हम
हिन्दी से बढ़ती देश की शान
इससे ही होगा हमारा सम्मान
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
हिंदी मेरा ईमान हैं, हिंदी मेरी पहचान है,
हिंदी हूं मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान है
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं
दिल हमारा एक है और एक हमारी जान है
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
सरस, सरल मनोहारी है।
अपनी हिंदी प्यारी है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हम सब का अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
है जिसकी शान निराली,
जिसकी हर बात न्यारी है,
सभी भाषाओं से प्यारी हमें हिन्दी हमारी है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हमारी एकता और अखंडता ही
हमारे देश की पहचान है
हिंदुस्तानी हैं हम
और हिंदी हमारी जुबान है।
हिंदी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।
भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं।




साइन इन