Hindi Diwas Speech 2025: easy and short Speech on Hindi Diwas bhashan essay quotes slogan Hindi Diwas 2025 Speech: हिंदी दिवस पर दीजिए दमदार भाषण, जीत लेगा सभी का दिल, Career Hindi News - Hindustan
More

Hindi Diwas 2025 Speech: हिंदी दिवस पर दीजिए दमदार भाषण, जीत लेगा सभी का दिल

Hindi Diwas Speech 2025: हिंदी दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। छात्र स्कूल और कॉलेज की प्रतियोगिताओं में यहां से भाषण का उदाहरण ले सकते हैं।

Sun, 14 Sep 2025 05:56 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Hindi Diwas 2025 Speech: हिंदी दिवस पर दीजिए दमदार भाषण, जीत लेगा सभी का दिल

Hindi Diwas Par Bhashan, Speech in Hindi: हर वर्ष 14 सितंबर के दिन देश में हिंदी दिवस (Hindi Diwas ) मनाया जाता है। आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिंदी दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सरकारी दफ्तरों में हिंदी पखवाड़े का आयोजन होता है। स्कूलों, कॉलेजों में निबंध, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगता, कविता पाठ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। छात्र स्कूल और कॉलेज की प्रतियोगिताओं में यहां से भाषण का उदाहरण ले सकते हैं।

हिंदी दिवस भाषण

सुप्रभात, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों,

आज हिंदी का दिन है। आज हिंदी दिवस है। हर वर्ष 14 सितंबर के दिन देश में हिंदी दिवस (Hindi Diwas ) मनाया जाता है। आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

हिंदी का नाम फारसी शब्द 'हिंद' से लिया गया है, जिसका अर्थ है सिंधु नदी की भूमि। फारसी बोलने वाले तुर्क जिन्होंने गंगा के मैदान और पंजाब पर आक्रमण किया, 11वीं शताब्दी की शुरुआत में सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली भाषा को 'हिंदी' नाम दिया था। यह भाषा भारत की आधिकारिक भाषा है और संयुक्त अरब अमीरात में एक मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक भाषा है। महात्मा गांधी ने हिंदी को आमजन की भाषा बताया था, इसलिए इसे राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया गया।

सिर्फ हमारा ही देश नहीं बल्कि दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में फिजी में भी हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। भारत, फिजी के अलावा मॉरीशस, फिलीपींस, नेपाल, गुयाना, सुरिनाम, त्रिनिदाद, तिब्बत में कुछ परिवर्तनों के साथ ही सही लेकिन हिंदी बोली और समझी जाती है।

आज रोजगार की दुनिया में अंग्रेजी का वर्चस्व है। आज हमें सबसे हिंदी में बोलने, पढ़ने और लिखने का संकल्प लेना चाहिए। बच्चों पर अंग्रेजी लादने की बजाय उन्हें हिंदी भी सिखानी चाहिए। कोई भी भाषा तभी बचती है जब शब्द बचते हैं, गढ़े जाते हैं, साहित्य रचा जाता है और ज्ञान का निर्माण होता है। देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि भावों की अभिव्यक्ति है। आइये हम सब मिलकर इसको अधिक से अधिक उपयोग में लाएं।

अंत में मैं अपने भाषण की समाप्ति भारतेंदु हरिश्चंद्र की कविता की कुछ लाइनों के साथ करना चाहूंगी -

निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल

बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।

अंग्रेजी पढ़ि के जदपि, सब गुन होत प्रवीन

पै निज भाषा-ज्ञान बिन, रहत हीन के हीन।

धन्यवाद!

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।