gujarat 11000 primary teacher recruitment 2026 apply online गुजरात में नौकरी की बहार, 11 हजार प्राइमरी शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल, Career Hindi News - Hindustan
More

गुजरात में नौकरी की बहार, 11 हजार प्राइमरी शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

गुजरात सरकार ने 11 हजार विद्यासहायकों (प्राइमरी शिक्षकों) की बंपर भर्ती निकाली है। टीईटी 1 पास उम्मीदवार 15 से 24 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानिए भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल।

Thu, 2 April 2026 10:28 AMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
गुजरात में नौकरी की बहार, 11 हजार प्राइमरी शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नौजवानों के लिए एक बेहद शानदार खबर आई है। अगर आप भी टीचर बनकर बच्चों का मुस्तकबिल संवारने का ख्वाब देख रहे हैं, तो गुजरात के शिक्षा विभाग से आई ये खबर आपकी सारी थकान मिटा देगी। लंबे वक्त से नई भर्तियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। गुजरात में करीब 11,000 विद्यासहायकों यानी प्राइमरी शिक्षकों की बंपर बहाली का ऐलान किया गया है। यह मौका उन युवाओं के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है, जो सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाने का जज्बा रखते हैं। आइए आपको तफसील से बताते हैं कि इस शानदार मौके का फायदा आप कैसे उठा सकते हैं।

बंपर भर्तियों का ऐलान

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबि, गुजरात के शिक्षा विभाग ने जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूलों के लिए यह मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव शुरू की है। यह भर्ती खास तौर पर गुजराती मीडियम स्कूलों के लिए की जा रही है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने टीईटी-1 (TET-1) परीक्षा पास कर ली है, उनके लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। कुल 11,000 खाली पदों को भरा जाएगा, जो हाल के सालों में प्राइमरी शिक्षकों के लिए सबसे बड़ी भर्ती मुहिम में से एक है।

इस कुल आंकड़े में से 5,000 पद वो हैं जो 2025 से पेंडिंग थे, जबकि बाकी के 6,000 पदों को राज्य सरकार के 10 साल के भर्ती कैलेंडर के तहत 2026 के लिए मंजूरी दी गई है। इस बड़े कदम से न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी।

तारीखें और आवेदन का तरीका

गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति के नोटिफिकेशन के मुताबिक, भर्ती की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है ताकि इसमें पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी बनी रहे। योग्य उम्मीदवार 15 अप्रैल से इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल तय की गई है। ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद, उम्मीदवारों को तय किए गए एक्सेप्टेंस सेंटर्स पर अपने आवेदन जमा करने होंगे। सेलेक्शन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा। जब मेरिट लिस्ट तैयार हो जाएगी, तो उम्मीदवारों को खाली पदों और उनकी पसंद के हिसाब से जिले बांटे जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE आज कक्षा 9 से 11 के लिए जारी करेगा नया सिलेबस, रटने की छुट्टी
ये भी पढ़ें:यूपीपीएससी एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान रिजल्ट में 13% हुए पास, क्या रहा कट-ऑफ
ये भी पढ़ें:इंडिया पोस्ट GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट 2026: ऐसे कर सकेंगे चेक

फाइनल ईयर वाले भी कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती की एक सबसे अच्छी बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने टीईटी-1 (TET-1) पास कर लिया है और वो फिलहाल डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) के फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं, वो भी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस फैसले से उन युवा छात्रों को बहुत राहत मिली है, जो अपना फाइनल सर्टिफिकेट मिलने से पहले ही नौकरी की रेस में शामिल होना चाहते थे।

शिक्षकों के तबादले के लिए भी खुला रास्ता

इस बंपर भर्ती के अलावा, उन शिक्षकों के लिए भी एक राहत भरी खबर है जो अपने परिवार या निजी वजहों से अपना ट्रांसफर करवाना चाहते थे। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके मुताबिक शिक्षक 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए जिला तबादले (District Transfer) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह ट्रांसफर कैंप जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के तहत काम करने वाले प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया है, और इसमें सभी मीडियम के शिक्षक शामिल हो सकते हैं।

प्राइवेट स्कूलों के लिए भी नया अपडेट

इन सबके बीच प्राथमिक शिक्षा विभाग ने उन प्राइवेट स्कूलों के लिए भी राहत का ऐलान किया है, जो जून 2026 से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र (Academic Year) के लिए नए प्राइमरी स्कूल खोलना चाहते हैं या अपनी मौजूदा कक्षाओं को बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए पहले 4 दिसंबर 2025 को एक नोटिफिकेशन निकाला गया था, लेकिन स्कूलों की तरफ से समय पर आवेदन नहीं आने की वजह से विभाग ने एक और मौका दिया है। अब ऐसे संस्थान 8 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।