fri group c recruitment 2026 for 91 vacancy mts forest guard ldc technician apply online last date 03 june FRI Recruitment 2026 : 10वीं से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों की मौज, कई पदों पर निकली है भर्ती, Career Hindi News - Hindustan
More

FRI Recruitment 2026 : 10वीं से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों की मौज, कई पदों पर निकली है भर्ती

FRI Group C Recruitment 2026 के तहत 91 पदों पर भर्ती निकली है। एमटीएस, वन रक्षक, एलडीसी, तकनीशियन समेत कई पदों के लिए आवेदन 3 जून 2026 तक किए जा सकते हैं।

Sun, 31 May 2026 08:03 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
FRI Recruitment 2026 : 10वीं से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों की मौज, कई पदों पर निकली है भर्ती

FRI Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (FRI) ने ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 91 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), फॉरेस्ट गार्ड, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), टेक्नीशियन, स्टेनोग्राफर और अन्य पद शामिल हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई धारक और ग्रेजुएट उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 3 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती

FRI द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 9 तरह के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा 45 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा 11 पद टेक्नीशियन (फील्ड/लैब रिसर्च), 9 पद टेक्नीशियन (मेंटेनेंस), 8 पद लोअर डिवीजन क्लर्क, 7 पद फॉरेस्ट गार्ड, 4 पद टेक्निकल असिस्टेंट, 3 पद स्टोर कीपर तथा 2-2 पद लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के लिए निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 जून 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन जून 2026 में संभावित रूप से किया जाएगा। जबकि डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और स्किल टेस्ट की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। MTS पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। स्टोर कीपर के लिए 12वीं पास योग्यता मांगी गई है। LDC और स्टेनोग्राफर पदों के लिए 12वीं के साथ कंप्यूटर और टाइपिंग या स्टेनोग्राफी का ज्ञान आवश्यक है। फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं टेक्निकल असिस्टेंट और लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट जैसे पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री मांगी गई है।

फॉरेस्ट गार्ड के लिए शारीरिक मानक

फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ शारीरिक मानक भी तय किए गए हैं। पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की पैदल चाल पूरी करनी होगी। पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 150 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।

आयु सीमा और छूट

उम्मीदवारों की आयु की गणना 3 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। विभिन्न आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। SC और ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC वर्ग को 3 वर्ष तथा दिव्यांगा उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी। पूर्व सैनिकों और अन्य पात्र श्रेणियों के लिए भी अलग-अलग छूट का प्रावधान रखा गया है।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कुल 1500 रुपये शुल्क देना होगा। इसमें आवेदन शुल्क और प्रोसेसिंग शुल्क दोनों शामिल हैं। वहीं महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को केवल 700 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OSM विवाद पर CBSE का यू-टर्न, पहले किया खारिज; अब सुरक्षा खामियों की बात मानी

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को डिस्क्रिप्टिव टेस्ट देना होगा। कुछ विशेष पदों के लिए तीसरे चरण में स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, स्टेनोग्राफी टेस्ट या फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। किसी भी पद के लिए इंटरव्यू नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड जारी, 3 और 4 जून को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

जरूरी दस्तावेज पहले से रखें तैयार

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। दस्तावेज सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, EWS प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE OSM विवाद: तीन छात्रों के सवालों से देशभर में छिड़ी बहस, बोर्ड ने दी सफाई

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार FRI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की वजह से परेशानी हो सकती है। आवेदन जमा करने के बाद किसी भी जानकारी में बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए फॉर्म भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करना जरूरी है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।