free coaching program for sc obc and pm cares beneficiary students UPSC, SSC, NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त में कोचिंग, इन छात्रों को मिलेगा लाभ, जानें क्या है योजना, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC, SSC, NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त में कोचिंग, इन छात्रों को मिलेगा लाभ, जानें क्या है योजना

इस योजना के तहत हर साल 3,500 छात्रों का चयन किया जाता है। प्रत्येक केंद्रीय विश्वविद्यालय में सामान्य रूप से अधिकतम 100 छात्रों को प्रवेश दिया जा सकता है। यह सीमा पीएम केयर्स योजना के लाभार्थियों पर लागू नहीं होती।

Thu, 4 June 2026 11:00 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSC, SSC, NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त में कोचिंग, इन छात्रों को मिलेगा लाभ, जानें क्या है योजना

औआर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और पीएम केयर्स बाल योजना के पात्र लाभार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश के लिए मुफ्त और अच्छी गुणवत्ता की कोचिंग के लिए सरकार एक काश योजना चला रही है। इस योजना के तहत UPSC, SSC, NDA जैसे कई प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग बिल्कुल मुफ्त में की जाती है।

क्या है यह योजना

यह योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा चलाई जाती है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों को अच्छी गुणवत्ता की मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें, बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें और प्रतिष्ठित तकनीकी व व्यावसायिक संस्थानों में प्रवेश हासिल कर सकें। योजना का संचालन डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) की सहायता से चयनित केंद्रीय विश्वविद्यालयों के माध्यम से किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिवार में है एकलौती बेटी तो हो जाएं खुश, मिलेगी हजारों रुपये की स्कॉलरशिप

सीटों और आरक्षण से जुड़ी मुख्य बातें

इस योजना के तहत हर साल 3,500 छात्रों का चयन किया जाता है।
प्रत्येक केंद्रीय विश्वविद्यालय में सामान्य रूप से अधिकतम 100 छात्रों को प्रवेश दिया जा सकता है। यह सीमा पीएम केयर्स योजना के लाभार्थियों पर लागू नहीं होती।
छात्रों का चयन एससी और ओबीसी के 70:30 अनुपात में किया जाता है।
कुल चयनित छात्रों में एससी छात्रों की हिस्सेदारी 70% से कम नहीं होनी चाहिए।
यदि पर्याप्त एससी उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हों, तो डीएएफ अनुपात में कुछ छूट दे सकता है, लेकिन एससी छात्रों का प्रतिशत 50% से कम नहीं किया जा सकता।
एससी और ओबीसी दोनों श्रेणियों में 30% सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
यदि किसी श्रेणी में पर्याप्त महिला उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हों, तो उन सीटों को उसी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों से भरा जा सकता है।

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के सभी पात्र और इच्छुक लाभार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, भले ही विश्वविद्यालय की निर्धारित 100 सीटों की सीमा पूरी हो चुकी हो।

योजना से लाभ

"छात्रों को ₹4000 प्रति माह वजीफा दिया जाएगा (अधिकतम 12 महीने तक)

सिविल सेवा (क्लास I और II) के मुख्य चरण को पास करने वाले छात्रों को ₹15,000 का साक्षात्कार प्रोत्साहन मिलेगा

सभी पैसे सीधे छात्र के आधार से जुड़े बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजे जाएंगे

कोर्स के अनुसार अधिकतम फीस सहायता-

UPSC/SPSC सिविल सेवा: ₹75000 (12 महीने तक)

SSC/RRB: ₹40000 (6–9 महीने)

बैंकिंग/बीमा/PSU/CLAT: ₹50000 (6–9 महीने)

JEE/NEET: ₹75000 (9–12 महीने)

IES: ₹75000 (9–12 महीने)

CAT/CMAT: ₹50000 (6–9 महीने)

GRE/GMAT/SAT/IELTS/TOEFL: ₹35000 (3–6 महीने)

CA-CPT/GATE: ₹75,000 (9–12 महीने)

CPL कोर्स: ₹30,000 (6–9 महीने)

NDA/CDS: ₹20,000 (3–4 महीने)

यानी सरकार अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग फीस और वजीफा दोनों में आर्थिक मदद देती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेईई ए़डवांस्ड टॉपरों के लिए IIT में फ्री BTech, 5 साल से किसी ने नहीं लिया लाभ

पात्रता

अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों के लिए

आवेदक छात्र होना चाहिए।

परिवार की कुल वार्षिक आय सभी स्रोतों से ₹8 लाख या उससे कम होनी चाहिए।

जिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं है, उनके लिए छात्र 12वीं पास हो या 12वीं में पढ़ रहा हो।

जिन परीक्षाओं के लिए स्नातक (Graduation) योग्यता आवश्यक है, उनके लिए छात्र स्नातक पूरा कर चुका हो या स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हो।

इस योजना का लाभ कोई भी छात्र अधिकतम दो बार ही ले सकता है।

आवेदक किसी अन्य सरकारी कोचिंग योजना का लाभ नहीं ले रहा होना चाहिए।

योजना के लाभार्थियों की सूची मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और संबंधित संस्थानों के साथ साझा की जाएगी, ताकि कोई छात्र एक ही प्रकार की कोचिंग का लाभ दो बार से अधिक न ले सके।

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के लाभार्थियों के लिए

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के सभी लाभार्थी पात्र हैं।

लाभार्थी के पास केंद्र सरकार द्वारा जारी वैध प्रमाण-पत्र और लाभार्थी आईडी होना आवश्यक है।

इस श्रेणी के लाभार्थियों पर आय या जाति संबंधी कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल संबंधित केंद्रीय विश्वविद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

केंद्रीय विश्वविद्यालय समय-समय पर विज्ञापन और अधिसूचना जारी कर पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करेंगे।

आवश्यक दस्तावेज

जरूरी डाक्यूमेंट्स

पासपोर्ट साइज फोटो

आधार कार्ड

आय प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

आयु प्रमाण पत्र

पहचान पत्र

आधार से लिंक बैंक खाते का विवरण

10वीं की मार्कशीट (उन परीक्षाओं के लिए जिनकी न्यूनतम योग्यता 12वीं है)

12वीं की मार्कशीट (उन परीक्षाओं के लिए जिनकी न्यूनतम योग्यता स्नातक स्तर है)

स्व-घोषणा पत्र कि आवेदक ने इस योजना या केंद्र/राज्य सरकार की किसी समान कोचिंग योजना का लाभ दो बार से अधिक नहीं लिया है।

स्व-घोषणा पत्र कि वह वर्तमान में केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य कोचिंग योजना का लाभ नहीं ले रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेईई एडवांस्ड के टॉपर्स से सीखें, प्रेशर को हराकर कैसे बढ़े आगे
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।