IIT : जेईई ए़डवांस्ड टॉपरों को फ्री BTech कराएगा IIT, हर साल 3 लाख रु, क्यों 5 साल से किसी ने नहीं लिया लाभ
जेईई एडवांस्ड के टॉप 100 रैंकर्स को आईआईटी कानपुर में लगभग फ्री पढ़ाई करेंगे। हालांकि इस योजना का लाभ अभी तक एक भी अभ्यर्थी ने नहीं लिया है क्योंकि टॉप-100 रैंकर्स छात्रों की पहली पसंद आईआईटी बांबे और दिल्ली बनी हुई हैं।

आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस्ड के टॉप 100 रैंकर्स को फ्री में बीटेक कराएगा। ब्राइट माइंड स्कॉलरशिप के तहत प्रवेश लेने वाले छात्रों को ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस समेत हर साल लगभग 3 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी। यह लगातार छठा साल है जब आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस्ड में टॉप 100 रैंक वाले मेधावियों को ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप ऑफर कर रहा है। यह स्कॉलरशिप वर्ष 2021 में शुरू की गई थी। ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप के तहत बीटेक ( BTech ) व बीएस ( BS ) में प्रवेश लेने वाले छात्रों को दस प्रतिष्ठित और अत्यधिक मांग वाली अकादमिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। आईआईटी कानपुर में पढ़ाई के दौरान छात्र की ट्यूशन फीस और रहने का खर्च इस स्कॉलरशिप के तहत कवर हो जाएगा। ट्यूशन फीस और रहने पर कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा। यह छात्रवृत्ति चार वर्षों के लिए होगी। स्कॉलरशिप उन्हीं चयनित छात्रों को दी जाएगी जो अकादमिक सत्र 2026 में बीटेक, बीएस कोर्स में एडमिशन लेंगे।
एक भी अभ्यर्थी ने नहीं लिया इसका लाभ
2021 से चल रही योजना के तहत छात्रों को यह राशि ट्यूशन फीस, हॉस्टल, मेस, किताबें, मेडिकल इंश्योरेंस तथा अन्य आवश्यक खर्चों को कवर करती है। हालांकि इस योजना का लाभ अभी तक एक भी अभ्यर्थी ने नहीं लिया है। क्योंकि टॉप-100 रैंकर्स छात्रों की पहली पसंद आईआईटी बांबे और दिल्ली बनी हैं।
पढ़ाई के दौरान 6.5 सीपीआई प्राप्त करने वाले छात्रों की ट्यूशन फीस माफ रहती है। वहीं, छात्रों को 1000 रुपये प्रति माह पॉकेट मनी दी जाती है। सीपीआई 6.5 से कम होने पर पॉकेट मनी नहीं मिलती है। इसके अलावा छात्रों को इंस्पायर स्कॉलरशिप, डोनर स्कॉलरशिप, एक्सटर्नल, स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप भी दी जाती है।
ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप साल 2021 में पहली बार आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र लोकवीर कपूर के सहयोग से शुरु की गई थी। स्कॉलरशिप के पीछे का उद्देश्य मेरिट में उच्च स्थान पाने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करना और उन्हें पुरस्कृत करना है। आईआईटी कानपुर इस स्कॉलरशिप के जरिए चाहता है कि मेरिट में अच्छी रैंक पाने वाला कोई भी स्टूडेंट्स धन की कमी की वजह से अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से न चूके।
आईआईटी कानपुर में चार वर्षीय बीटेक , बीएस कोर्स के दौरान एक स्टूडेंट्स का अमूमन 12 लाख रुपये खर्च होता है। स्कॉलरशिप में ट्यूशन फीस, रहने खाने का खर्च, किताबें, स्वास्थ्य बीमा, परिवहन का खर्चा होगा। आईआईटी कानपुर की ट्यूशन फीस 2 लाख रुपये है। हॉस्टल फीस, मेस, किताबें, मेडिकल इंश्योरेंस व अन्य खर्च एक लाख रुपये सालाना लगा सकते हैं। इंजीनियरिंग संस्थानों की कैटेगरी में भारत सरकार की एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईटी कानपुर देश भर में चौथे स्थान पर। ओवरऑल कैटेगरी में यह पांचवें नंबर पर है।




साइन इन