पिता की परचून की दुकान, बेटी की बिहार बोर्ड 10वीं में 10वीं रैंक, NEET क्रैक कर MBBS है लक्ष्य
बिहार के कुर्था में प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा नंदनी कुमारी ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में 481 अंक प्राप्त कर राज्य में 10वां तथा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से पूरे कुर्था क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बिहार के कुर्था में प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा नंदनी कुमारी ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में 481 अंक प्राप्त कर राज्य में 10वां तथा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से पूरे कुर्था क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। नंदनी कुमारी एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता अविनाश कुमार रवि मोतीपुर बाजार में किराना दुकान चलाते हैं, जबकि माता रूपा देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। बेहतर शिक्षा के लिए नंदनी को कुर्था स्थित अपने नानी घर में रहकर पढ़ाई करने की व्यवस्था की गई।
नंदनी ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन व परिजनों के सहयोग को दिया।नंदनी ने कहा कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने मोबाइल का उपयोग केवल शैक्षणिक कार्यों के लिए किया और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने आगे बताया कि इंटरमीडिएट के बाद वह मेडिकल की तैयारी कर नीट की परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होकर डॉक्टर बनना चाहती हूँ । नंदनी की इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
81.79 फीसदी विद्यार्थी पास हुए
इस वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं में 81.79 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। सिमुलतला आवासीय स्कूल की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन ने 500 में से 492 अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस वर्ष 15.10 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में राज्यभर से शामिल हुए थे। पिछले साल भी 29 मार्च को परिणाम जारी हुआ था। मूल्यांकन समाप्त होने के 16वें दिन बोर्ड ने परिणाम जारी किया है। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 मार्च से शुरू हुआ था और 13 मार्च तक चला था।
Bihar Board 10th toppers list 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 टॉपर लिस्ट , टॉप 10 में 139 विद्यार्थी शामिल , देखें टॉप 5 की लिस्ट
| रैंक | नाम | स्कूल का नाम | अंक | प्रतिशत |
| 1 | पुष्पांजलि कुमारी | सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई | 492 | 98.4% |
| 1 | सबरीन परवीन | उच्च माध्यमिक विद्यालय छौराही, वैशाली | 492 | 98.4% |
| 2 | नाहिद सुल्ताना | आर कृत हाई स्कूल बनवारीपुर, बेगूसराय | 489 | 97.8% |
| 3 | अनुपा कुमारी | उच्च माध्यमिक विद्यालय खरहना, बक्सर | 488 | 97.6% |
| 3 | ओम कुमार | बी एस एस हाई स्कूल रजवाड़ा, बेगूसराय | 488 | 97.6% |
| 4 | ज्योति कुमारी | जे पी एन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर | 487 | 97.4% |
| 4 | अनुभव कुमार | मदिता विद्यार्थी एच/एस भारतशिला, बांका | 487 | 97.4% |
| 4 | अंश राज | उत्क्रमित एम एस बैरिया गौरियार रुपौली, पूर्णिया | 487 | 97.4% |
| 5 | प्रेरणा कुमारी | आर कृत हाई स्कूल बनवारीपुर, बेगूसराय | 486 | 97.2% |
| 5 | नसरीन परवीन | आर डी एम हाई स्कूल गड़हनी भोजपुर | 486 | 97.2% |
| 5 | अवनीश कुमार | बी पी हाई स्कूल बेगूसराय | 486 | 97.2% |
| 5 | विकास कुमार गुप्ता | एस एस 108 हाई स्कूल हट्टा, कैमूर | 486 | 97.2% |
| 5 | रूपेश कुमार | उच्च माध्यमिक स्कूल सुहाथ, सहरसा | 486 | 97.2% |




साइन इन