BSEB Matric Toppers 2026: Gopalganj Night Guard's Son Krishna Gupta Secures State Rank 9, Credit 12 Hours of Daily Study BSEB Matric Toppers 2026: मेहनत और मजदूरी की जीत, नाइट गार्ड के लाडले कृष्णा ने बिहार बोर्ड मैट्रिक में फहराया परचम, Career Hindi News - Hindustan
More

BSEB Matric Toppers 2026: मेहनत और मजदूरी की जीत, नाइट गार्ड के लाडले कृष्णा ने बिहार बोर्ड मैट्रिक में फहराया परचम

Bihar Board Matric Result Toppers 2026: मैट्रिक परीक्षा 2026 में गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड के मुसेहरी बाजार निवासी कृष्णा गुप्ता ने 482 अंक (96.4 प्रतिशत) प्राप्त कर राज्य में 9वां स्थान हासिल किया है।

Sun, 29 March 2026 05:10 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
BSEB Matric Toppers 2026: मेहनत और मजदूरी की जीत, नाइट गार्ड के लाडले कृष्णा ने बिहार बोर्ड मैट्रिक में फहराया परचम

BSEB Bihar Board Matric Result Toppers 2026: मैट्रिक परीक्षा 2026 में गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड के मुसेहरी बाजार निवासी कृष्णा गुप्ता ने 482 अंक (96.4 प्रतिशत) प्राप्त कर राज्य में 9वां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही वे जिला टॉपर भी बने हैं। Bihar Board 10th Result 2026 Direct Link

सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई की

मांझा प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज धर्मपरसा के छात्र कृष्णा गुप्ता की सफलता संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत की मिसाल है। साधारण परिवार से आने वाले कृष्णा की मां रीना गुप्ता उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर में प्रधानाध्यापिका हैं। वहीं पिता सुधीर गुप्ता उसकी विद्यालय में नाइट गार्ड हैं। पूरा परिवार मांझा में किराए पर कमरा लेकर रहता है। उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई की।

रोजाना 12 घंटे की पढ़ाई

कृष्णा बताते हैं कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। केवल पढ़ाई के उद्देश्य से यूट्यूब का उपयोग किया। स्कूल और कोचिंग को मिलाकर वे प्रतिदिन लगभग 12 घंटे पढ़ाई करते थे। उनका मानना है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता निश्चित मिलती है। उन्होंने अन्य छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि वे समय का सदुपयोग करें, मोबाइल व अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहें और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 82 फीसदी पास, यहां करें चेक
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से मार्कशीट करें चेक
ये भी पढ़ें:मजदूरी कर पिता ने पढ़ाया, बेटे ने बिहार बोर्ड 10वीं में रैंक लाकर किया नाम रोशन

घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता

पिता सुधीर गुप्ता ने बेटे की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वह जहां तक पढ़ना चाहेगा, वे उसे पूरी तरह सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि अब तक अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास किया है। आगे भी उसके सपनों को साकार करने में कोई कमी नहीं रहने देंगे। कृष्णा की इस उपलब्धि से गांव ही नहीं, पूरे जिले में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

81.79 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

इस वर्ष 81.79 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। पुष्पांजलि कुमारी (सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई) और सबरीन परवीन (उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौराही, वैशाली) ने 492 अंक (98.4%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। इस वर्ष 15.10 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में राज्यभर से शामिल हुए थे। इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर लिस्ट में सिमुलतुला आवासीय विद्यालय के कई स्‍टूडेंट शामिल हैं। टॉप 10 की लिस्ट में 139 स्टूडेट्स हैं। कुल 15 लाख 10 हजार 928 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12 लाख 35 हजार 743 पास हुए हैं। इसमें छात्रों की संख्‍या 6 लाख 34 हजार 353 है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।