BSEB Bihar board matric result 2026 toppers list, Rakhi Kumari Tops Munger District with 95.6% Marks in 10th Exam BSEB Matric Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं में मुंगेर से राखी कुमारी बनीं जिला टॉपर, ग्रामीण छात्रों ने लहराया परचम, Career Hindi News - Hindustan
More

BSEB Matric Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं में मुंगेर से राखी कुमारी बनीं जिला टॉपर, ग्रामीण छात्रों ने लहराया परचम

Bihar Board Matric Result Toppers List 2026: बिहार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा रिजल्ट में मुंगेर जिले से उच्च विद्यालय मझगांव की राखी कुमारी ने जिला में प्रथम स्थान हासिल किया। जिले का कुल परिणाम लगभग 84% रहा।

Sun, 29 March 2026 03:39 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
BSEB Matric Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं में मुंगेर से राखी कुमारी बनीं जिला टॉपर, ग्रामीण छात्रों ने लहराया परचम

Bihar Board Matric Result Toppers List 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार दोपहर बाद मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। बिहार बोर्ड द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में इस बार मुंगेर जिले से एक भी विद्यार्थी टॉप टेन में जगह नहीं बना पाए। जिले का कुल परिणाम लगभग 84% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1% अधिक जरूर है। इस उपलब्धि ने शिक्षा के क्षेत्र में जिले की स्थिति को मजबूत जरूर किया है। Bihar Board 10th Result 2026 Direct Link

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 82 फीसदी पास, यहां करें चेक

पिछले साल से 1% रिजल्ट का बढ़ा ग्राफ

गौरतलब है कि इस वर्ष 2026 में मुंगेर जिला से कुल 21802 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से लगभग 18300 परीक्षार्थी सफल रहें हैं। इस प्रकार जिले में इस बार 84% रिजल्ट रहा है। जो पिछले साल से 1% अधिक है। गौरतलब है कि पिछले साल जिला से 23077 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट कि प्रतिशत मुंगेर जिले का 83% रहा था।

टॉप टेन में इस बार जिला से एक भी नहीं

2026 के मैट्रिक रिजल्ट में मुंगेर जिले से एक भी विद्यार्थी टाप टेन में जगह नहीं बना पाया है। गौरतलब है कि पिछले साल 2025 के रिजल्ट में मुंगेर जिले से दो विद्यार्थी टाप टेन में जगह बनाने में सफल रहा था। जिसमें प्रियांशु राज दूसरे स्थान पर रहा था। जबकि मुस्कान कुमारी टाप टेन में जगह बनाने में सफल रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से मार्कशीट करें चेक
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

रिजल्ट में ग्रामीण प्रतिभाओं का रहा जलवा

इस वर्ष के परिणाम में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र - छात्राओं का दबदबा साफ देखने को मिला। उच्च विद्यालय मझगांव की राखी कुमारी ने जिला में प्रथम स्थान हासिल किया। इन्होंने 478(95.6%) अंक लाने में सफल रही है। वहीं उच्च विद्यालय लोहची से रितिक कुमार ने 477(95.4%) अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि गांधी उच्च विद्यालय कुतलूपुर मुंगेर के लोकेश भारद्वाज ने 476 (95.2%) अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।

लड़कों का रहा दबदबा, लेकिन लड़कियों ने भी दिखाई ताकत

हालांकि इस बार रिजल्ट में लड़कों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा, लेकिन लड़कियों ने भी जिले में टॉप सूची में स्थान बनाकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

इस वर्ष 81.79 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। सिमुलतला आवासीय स्कूल की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन ने 500 में से 492 अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस वर्ष 15.10 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में राज्यभर से शामिल हुए थे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।