NEET UG 2026 Why You Must Complete Your Aadhaar Biometric Verification Immediately सावधान NEET उम्मीदवार! परीक्षा से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, NTA ने चेताया, Exams Hindi News - Hindustan
More

सावधान NEET उम्मीदवार! परीक्षा से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, NTA ने चेताया

NEET UG 2026 की परीक्षा आगामी 3 मई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस परीक्षा का आयोजन भारत के 552 शहरों सहित विदेश के 14 प्रमुख शहरों में करने जा रही है।

Sun, 26 April 2026 08:56 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
सावधान NEET उम्मीदवार! परीक्षा से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, NTA ने चेताया

NEET UG 2026: नीट यूजी एग्जाम 2026 की परीक्षा आगामी 3 मई को आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इस परीक्षा का आयोजन भारत के 552 शहरों सहित विदेश के 14 प्रमुख शहरों में करने जा रही है। अगर आप भी 2026 में नीट का एग्जाम देने की तैयारी में हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है।

एनटीए ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर छात्रों से कहा है कि वे अपने आधार कार्ड के बॉयोमेट्रिक डिटेल्स को अपडेट रखें जिससे परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र में परेशानी का सामना न करना पड़े। एनटीए ने एक्स पोस्ट में लिखा कि 'नीट यूजी 2026 में बैठने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आधार की बायोमेट्रिक्स डिटेल अपडेट रखें। परीक्षा केंद्र पर सुचारू बायोमेट्रिक्स वेरिफिकेशन के लिए यह जरूरी है। अगर जरूरत हो, तो उम्मीदवार अपडेट को समय रहते पूरा करने के लिए अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं।'

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि 15 से 17 वर्ष की आयु के बीच आधार बायोमेट्रिक्स को अपडेट कराना पूरी तरह मुफ्त है। अगर छात्रों को अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता लगाने में समस्या आ रही है, तो वे UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, परीक्षा संबंधी किसी भी अन्य स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए की हेल्पलाइन (011-40759000) और ईमेल (genadmin@nta.ac.in) पर संपर्क कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT और UPSC टॉपर, 32 तबादले, श्रीधर वेम्बू ने सुनाई IAS की दिलचस्प कहानी

अंतिम समय की भागदौड़ से बचें

एनटीए का यह निर्देश छात्रों के हित में है। अक्सर देखा गया है कि बचपन में बने आधार कार्ड के बायोमेट्रिक्स बड़े होने पर मेल नहीं खाते, जिससे ऐन परीक्षा के वक्त छात्र तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में 2026 की नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अंतिम समय की भागदौड़ से बचने के लिए अभी से अपना आधार डेटा दुरुस्त कर लेना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लकवे जैसी बीमारी भी नहीं डिगा सकी हौसला, IIT के पूर्व छात्र का UPSC में कमाल

27 अप्रैल को जारी होंगे एडमिट कार्ड

एनटीए द्वारा साझा की गई नई जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड सोमवार, 27 अप्रैल को जारी कर दिए जाएंगे। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 10 बजे एक्टिव हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'एग्जाम से कहीं ज्यादा'... NTA ने NEET UG छात्रों के लिए जारी की अहम एडवाइजरी

परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ लें

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ-साथ परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा केंद्र पर ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है, साथ ही प्रतिबंधित वस्तुओं और जरूरी दस्तावेजों की सूची की जांच पहले ही कर लें ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।