Life Beyond Exams NTA Issues Crucial Mental Health Advisory for NEET UG 2026 Aspirants 'एग्जाम से कहीं ज्यादा'... NTA ने NEET UG छात्रों के लिए जारी की अहम एडवाइजरी, Exams Hindi News - Hindustan
More

'एग्जाम से कहीं ज्यादा'... NTA ने NEET UG छात्रों के लिए जारी की अहम एडवाइजरी

हाल के दिनों में छात्र आत्महत्याओं और बढ़ते मानसिक दबाव की खबरों ने शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है। इसी संवेदनशीलता को समझते हुए एनटीए ने एक्स पोस्ट से छात्रों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की है।

Sun, 26 April 2026 07:32 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
'एग्जाम से कहीं ज्यादा'... NTA ने NEET UG छात्रों के लिए जारी की अहम एडवाइजरी

एग्जाम को लेकर टेंशन लेने वाले लोगों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि कोई भी एग्जाम आपकी जिंदगी से ज्यादा जरूरी नहीं होता है। एनटीए ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए ये बात कही है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विशेष रूप से NEET UG 2026 परीक्षार्थियों के लिए ये भावुक और महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। हाल के दिनों में छात्र आत्महत्याओं और बढ़ते मानसिक दबाव की खबरों ने शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है। इसी संवेदनशीलता को समझते हुए एनटीए ने एक्स पोस्ट से छात्रों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET UG 2026: PwBD छात्र अब खुद चुन सकेंगे 'स्क्राइब', NTA ने खोला पोर्टल

एजेंसी ने एक्स पोस्ट में ये कहा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक्स पोस्ट में लिखा ‘प्रिय नीट (NEET) अभ्यर्थियों, आपका मानसिक स्वास्थ्य और खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोई भी परीक्षा आपके जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। अगर आप तनाव, चिंता या दबाव महसूस कर रहे हैं, तो कृपया तुरंत इन आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें: Tele-MANAS (24×7 राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन) 14416 या 1-800-891-4416 आप अकेले नहीं हैं। मदद उपलब्ध है। आज ही किसी से बात करें। अपना ख्याल रखें। हमें आप पर विश्वास है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट यूजी पेपर लीक के दावे निकले फर्जी, एनटीए ने छात्रों को किया खबरदार

एडमिट कार्ड पर भी दिया अपडेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा साझा की गई नई जानकारी के अनुसार, NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड सोमवार, 27 अप्रैल को जारी कर दिए जाएंगे। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 10 बजे एक्टिव हो जाएगा। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ-साथ परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा केंद्र पर ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है, साथ ही प्रतिबंधित वस्तुओं और आवश्यक दस्तावेजों की सूची की जांच पहले ही कर लें ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET UG 2026: बिहार में 35 जिलों में होगी परीक्षा, MBBS सीटों का जान लीजिए गणित

कब है NEET UG एग्जाम?

NEET UG 2026 की परीक्षा आगामी 3 मई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस परीक्षा का आयोजन भारत के 552 शहरों सहित विदेश के 14 प्रमुख शहरों में करने जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।