DU: Delhi University to Introduce 1-Year PG Course 4th Year of 4-Year UG Program Nearing Completion DU : दिल्ली विश्वविद्यालय में चलेगा 1 साल का पीजी कोर्स, पूरा होने जा रहा 4 वर्षीय यूजी कोर्स का चौथा साल, Career Hindi News - Hindustan
More

DU : दिल्ली विश्वविद्यालय में चलेगा 1 साल का पीजी कोर्स, पूरा होने जा रहा 4 वर्षीय यूजी कोर्स का चौथा साल

डीयू एसी बैठक में डीयू के कई विभागों के लिए एक वर्षीय स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों को भी मंजूरी दे दी है। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में डीएम (पेडियाट्रिक्स नेफ्रोलोजी) कोर्स शुरू करने को भी एसी मीटिंग में स्वीकृति प्रदान की गई।

Thu, 16 April 2026 07:01 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली
share
DU : दिल्ली विश्वविद्यालय में चलेगा 1 साल का पीजी कोर्स, पूरा होने जा रहा 4 वर्षीय यूजी कोर्स का चौथा साल

दिल्ली विश्वविद्यालय अकादमिक परिषद (एसी) की बैठक में डीयू के कई विभागों के लिए एक वर्षीय स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। गौरतलब है कि एनईपी 2020 के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक का चौथा वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। इसलिए आगामी शैक्षणिक स्तर से एक वर्षीय पीजी कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। अकादमिक परिषद की इस बैठक के दौरान विभिन्न संकायों के अंतर्गत, 'स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम ढांचा 2024' (पीजीसीएफ) पर आधारित पाठ्यक्रमों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। सामाजिक विज्ञान संकाय व भाषाओं जैसे कुछ विभागों के विषयों में स्कोप्स जर्नल्स की अनुपलब्धता के कारण पेपर प्रकाशित होने में कठिनाई के मुद्दे पर विचार विमर्श के बाद कुलपति ने सभी विभागों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के 20-20 बेस्ट जर्नल्स की लिस्ट बनाएं और 30 दिन के अंदर भेजें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CUET UG 2026: 15 लाख छात्र मैदान में, DU-JNU में सीट के लिए होगी बड़ी टक्कर

उसके आधार पर ही नंबर देकर जर्नल्स की वरीयता सूची तैयार करें। अकादमिक परिषद की अकादमिक मामलों पर स्थायी समिति की सिफारिशों पर विचार के बाद कला संकाय के फिलोसफी विभाग में दो वर्षीय और एक एमए के विभिन्न सेमेस्टरों के पाठ्यक्रमों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार पंजाबी, हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत आदि अनेकों पाठ्यक्रमों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्‍ली यूनिवर्सिटी में कब शुरू होंगे एडमिशन? CUET से मिलेगी DU में एंट्री

मेडिकल और एजुकेशन में नए कोर्स को भी हरी झंडी

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में डीएम (पेडियाट्रिक्स नेफ्रोलोजी) कोर्स शुरू करने को भी एसी मीटिंग में स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत प्रति वर्ष दो सीटों पर प्रवेश होगा। ‘रिसर्च काउंसिल’ का नाम बदलकर ‘रिसर्च, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप काउंसिल’ करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश के टॉप 3 कॉलेजों में क्या रह सकती है सीयूईटी यूजी की कटऑफ
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।