delhi government iti admission 2026 application process starts from june 8 how to apply दिल्ली सरकारी ITI एडमिशन 2026 के लिए 8 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली सरकारी ITI एडमिशन 2026 के लिए 8 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

दिल्ली सरकार के प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTTE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी आईटीआई (ITI) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।

Sun, 7 June 2026 05:07 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली सरकारी ITI एडमिशन 2026 के लिए 8 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

दिल्ली सरकार के प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTTE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी आईटीआई (ITI) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। जो छात्र 10वीं या अन्य निर्धारित योग्यता पूरी कर चुके हैं और किसी तकनीकी या व्यावसायिक ट्रेड में प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 जून 2026 से शुरू होगी।

आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, मैकेनिक और अन्य कई ट्रेडों में ट्रेनिंग दी जाती है। ऐसे में कौशल आधारित शिक्षा हासिल कर रोजगार के अवसर बढ़ाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह एक अच्छा मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियमित रूप से आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर जरूरी अपडेट, तारीखें और अन्य अपडेट्स देखते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली यूनिवर्सिटी में PG एडमिशन का एक और मौका, अब 9 जून तक भरें फॉर्म

प्रवेश प्रक्रिया का चरण

प्रवेश प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उनके द्वारा दी गई जानकारी और दस्तावेजों के आधार पर पात्रता की जांच की जाएगी। फिर मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसलिए छात्रों को आवेदन शुरू होने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए, ताकि आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी न हो।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आवेदक आधिकारिक वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर जाएं।

इसके बाद यहां होमपेज पर 2026-27 सत्र के एडमिशन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

फिर मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।

फिर आवेदन पत्र जमा करें और उसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें।

मेरिट सूची और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए नियमित रूप से पोर्टल चेक करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ESIC स्पेशल कोटे से MBBS, BDS के एडमिशन शुरू, 783 सीटें, फीस 24000

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

यदि किसी उम्मीदवार को सीट आवंटित होती है, तो संस्थान में रिपोर्टिंग के दौरान निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:

सीट आवंटन पत्र (Seat Allotment Letter) की कॉपी

प्रोविजनल एडमिशन स्लिप की कॉपी

सभी मूल शैक्षणिक एवं अन्य जरूरी प्रमाणपत्र

सभी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी का एक सेट

मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

स्वयं सत्यापित एंटी-रैगिंग अंडरटेकिंग

आवश्यक अंडरटेकिंग फॉर्म

स्वयं सत्यापित चरित्र प्रमाणपत्र

उम्मीदवार का आधार कार्ड

हाल ही के तीन पासपोर्ट साइज फोटो

आधार से लिंक बैंक पासबुक की फोटोकॉपी या रद्द (Cancelled) चेक, जिसमें बैंक खाते की जानकारी स्पष्ट है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और एडमिशन से जुड़ी सभी नई सूचनाओं के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में एक समान होगा दाखिला कोटा
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।