Bihar Universities Colleges Admission quotas BRABU to be uniform who gets admission in case of a tie in marks बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में एक समान होगा दाखिला कोटा, समान अंक पर किसे मिलेगा एडमिशन, Career Hindi News - Hindustan
More

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में एक समान होगा दाखिला कोटा, समान अंक पर किसे मिलेगा एडमिशन

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक और पीजी दाखिले के लिए एक समान आरक्षण व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है, जिसे समर्थ पोर्टल के माध्यम से लागू किया जाएगा।

Sat, 6 June 2026 06:05 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में एक समान होगा दाखिला कोटा, समान अंक पर किसे मिलेगा एडमिशन

बिहार के विश्वविद्यालयों में स्नातक और पीजी में एक समान दाखिला कोटे की तैयारी की जा रही है। समर्थ पोर्टल से दाखिले में इस नियम का पालन किया जाएगा। एक समान कोटा का प्रस्ताव विश्वविद्यालयों को दिया गया है। हालांकि, अधिसूचना जारी नहीं की गई है। बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में समर्थ पोर्टल से ही सारे दाखिले लिये जाने हैं। लोकभवन ने निर्देश कुलपतियों को दे दिया है। बीआरएबीयू के समर्थ के नोडल प्रो. राम कुमार का कहना है कि अभी इन प्रस्तावों पर मंथन चल रहा है। कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। समर्थ की तरफ से बैठकों में इसका प्रस्ताव दिया गया था। विवि में नामांकन के समय एनआरआई, एनसीसी, आदि का कोटा होता है। कम नंबर वाले छात्रों को इस कोटे से दाखिले में फायदा होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के विश्वविद्यालयों में अब 2026-27 सत्र से 'समर्थ पोर्टल' से होगी पढ़ाई

नामांकन में कुलपति कोटा खत्म करने का प्रस्ताव

विश्वविद्यालयों में कुलपति का कोटा भी खत्म करने का प्रस्ताव दिया गया है। समर्थ का कहना है कि विश्वविद्यालयों में वीसी का कोटा नहीं होना चाहिए। बीआरएबीयू में कॉलेजों में सीटों के हिसाब से एक फीसदी वीसी का होता है। किसी में स्नातक की 500 सीटें हैं तो पांच सीट का कोटा वीसी का होता है। पिछले वर्ष कुलपति ने अपना कोटा सरेंडर कर दिया था। अपने कोटे से किसी भी छात्र के दाखिले पर रोक लगा दी थी। बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में कोटे की संख्या अलग-अलग रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीआरएबीयू में दाखिले के लिए आये 1.30 लाख आवेदन, 2.75 लाख सीटों पर होगा दाखिला

समर्थ पोर्टल के अधिकारियों का कहना है कि जब सभी विश्वविद्यालयों में एक समान सिलेबस से पढ़ाई होती है तो कोटा भी एक समान रहना चाहिए। लेकिन, विश्वविद्यालयों का कहना है कि सभी कॉलेजों में नामंकित बच्चों की संख्या अलग-अलग होती है। इसलिए एक समान कोटे के प्रस्ताव को लागू करने में तकनीकी पेच है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:70 असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी पर लटकी तलवार,अनुभव प्रमाणपत्र में मिलीं गड़बड़ियां

पीजी में एक समान नंबर वाले दो दावेदार होने पर जन्मतिथि से फैसला

स्नातक के अलावा पीजी में भी नामांकन के नियम में बदलाव का प्रस्ताव है। पीजी में अगर एक ही नंबर दो छात्रों को आएंगे तो किस छात्र का नाम मेरिट लिस्ट में रहेगा, इसका फैसला जन्मतिथि से होगा। इससे पहले छात्रों के स्नातक के अंक, इंटर के अंक और मैट्रिक के अंक मिलाये जाएंगे। इन सब से बात नहीं बनने पर छात्र ने किस दिन आवेदन किया, उसकी तारीख भी देखी जाएगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।