current affairs quiz 29 may 2026 sarthak pds amca india us critical minerals Current Affairs Quiz 29 May 2026 : राशन योजना, AMCA फाइटर जेट और भारत-अमेरिका डील पर 10 महत्वपूर्ण सवाल-जवाब, Career Hindi News - Hindustan
More

Current Affairs Quiz 29 May 2026 : राशन योजना, AMCA फाइटर जेट और भारत-अमेरिका डील पर 10 महत्वपूर्ण सवाल-जवाब

आज 29 मई 2026 के करेंट अफेयर्स में राशन सुधार, रक्षा तकनीक, कृषि रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी, खेल आयोजन और विज्ञान की बड़ी उपलब्धियां शामिल रहीं, जो आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद अहम साबित हो सकती हैं।

Fri, 29 May 2026 08:42 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Current Affairs Quiz 29 May 2026 : राशन योजना, AMCA फाइटर जेट और भारत-अमेरिका डील पर 10 महत्वपूर्ण सवाल-जवाब

Current Affairs Quiz 29 May 2026 : आज के दौर में लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में करेंट अफेयर्स से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। फिर वो चाहे यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और राज्य स्तरीय परीक्षाएं ही क्यों न हो, करेंट अफेयर्स एक महत्वपूर्ण टॉपिक हमेशा से रहा है। आज 29 मई 2026 के करेंट अफेयर्स में राशन व्यवस्था को आधुनिक बनाने वाली SARTHAK-PDS योजना, भारत-अमेरिका क्रिटिकल मिनरल्स समझौता, AMCA स्टील्थ फाइटर प्रोग्राम, कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड आंकड़े, जापान में भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए नई पहल और खेल जगत की बड़ी घोषणाएं चर्चा में रहीं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ये सभी टॉपिक्स बेहद महत्वपूर्ण हैं, इन घटनाक्रमों से सीधे सवाल पूछे जात सकते हैं।

प्रश्न 1: SARTHAK-PDS योजना के लिए केंद्र सरकार ने कितनी राशि मंजूर की है?

A. 15,000 करोड़ रुपये

B. 20,000 करोड़ रुपये

C. 25,530 करोड़ रुपये

D. 30,000 करोड़ रुपये

सही जवाब: C. 25,530 करोड़ रुपये

विवरण: यह योजना अगले 5 वर्षों तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आधुनिक और डिजिटल बनाने के लिए लागू की जाएगी।

प्रश्न 2: भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में किस क्षेत्र में नया फ्रेमवर्क समझौता हुआ है?

A. रक्षा उत्पादन

B. क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ

C. अंतरिक्ष अनुसंधान

D. कृषि निर्यात

सही जवाब: B. क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ

विवरण: इस समझौते का उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित सप्लाई चेन तैयार करना है।

प्रश्न 3: जनसांख्यिकीय बदलावों पर बनी हाई लेवल कमेटी के अध्यक्ष कौन हैं?

A. जस्टिस एन.वी. रमना

B. जस्टिस यू.यू. ललित

C. जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर

D. जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़

सही जवाब: C. जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर

विवरण: यह समिति अवैध घुसपैठ और असामान्य आबादी बदलावों का अध्ययन करेगी।

प्रश्न 4: 2025-26 में भारत का कुल खाद्यान्न उत्पादन कितना अनुमानित किया गया है?

A. 350 मिलियन टन

B. 360 मिलियन टन

C. 376.563 मिलियन टन

D. 390 मिलियन टन

सही जवाब: C. 376.563 मिलियन टन

विवरण: यह भारत के इतिहास का अब तक का सबसे ज्यादा खाद्यान्न उत्पादन अनुमान है।

प्रश्न 5: ‘मिशन क्वीन पाइनएप्पल’ किस राज्य से जुड़ा हुआ है?

A. असम

B. मेघालय

C. मिजोरम

D. त्रिपुरा

सही जवाब: D. त्रिपुरा

विवरण: यह योजना GI टैग वाले त्रिपुरा क्वीन पाइनएप्पल को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए शुरू की गई है।

प्रश्न 6: AMCA परियोजना किससे संबंधित है?

A. मिसाइल रक्षा प्रणाली

B. स्टील्थ फाइटर विमान

C. पनडुब्बी

D. सैटेलाइट लॉन्चर

सही जवाब: B. स्टील्थ फाइटर विमान

विवरण: AMCA भारत का पहला स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ लड़ाकू विमान होगा।

प्रश्न 7: भारत और जापान ने अगले 5 वर्षों में कितने भारतीय प्रोफेशनल्स को जापान भेजने का लक्ष्य रखा है?

A. 20,000

B. 35,000

C. 50,000

D. 75,000

सही जवाब: C. 50,000

विवरण: NSDC और FVCC की साझेदारी के जरिए भारतीय युवाओं को जापान में रोजगार मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE ने अचानक टाली Re-Evaluation प्रक्रिया, अब इस तारीख से खुलेगा पोर्टल

प्रश्न 8: ‘लोकटक प्रोटोक्लस्टर’ क्या है?

A. नई अंतरिक्ष एजेंसी

B. समुद्री प्रोजेक्ट

C. प्राचीन आकाशगंगा समूह

D. सुपरकंप्यूटर

सही जवाब: C. प्राचीन आकाशगंगा समूह

विवरण: यह 12.6 अरब वर्ष पुराना आकाशगंगा समूह भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घरों की बड़ी परेशानी से खड़ी की 1700 करोड़ की कंपनी, कैसे किया ये कमाल

प्रश्न 9: 2028 एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी कौन करेगा?

A. नई दिल्ली

B. चंडीगढ़

C. भुवनेश्वर

D. मुंबई

सही जवाब: C. भुवनेश्वर

विवरण: यह आयोजन ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में कराया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा टली, नई तारीखों का ऐलान

प्रश्न 10: विश्व भूख दिवस 2026 कब मनाया गया?

A. 25 मई

B. 26 मई

C. 27 मई

D. 28 मई

सही जवाब: D. 28 मई

विवरण: इस दिवस का उद्देश्य दुनिया में भूख और खाद्य असुरक्षा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।