htet exam postponed 2026 new exam date 4 and 5 july haryana board big update for 2 lakh 45 thousand candidates HTET Exam Postponed 2026: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा टली, नई तारीखों का ऐलान, Career Hindi News - Hindustan
More

HTET Exam Postponed 2026: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा टली, नई तारीखों का ऐलान

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2026 को बोर्ड ने स्थगित कर दिया है। अब एचटेट परीक्षा 4 और 5 जुलाई को होगी।

Fri, 29 May 2026 07:49 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
HTET Exam Postponed 2026: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा टली, नई तारीखों का ऐलान

HTET Exam Postponed 2026 : 13 और 14 जून को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) परीक्षा को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने स्थगित कर दिया है। अब परीक्षा 4 और 5 जुलाई को होगी। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक कारणों के कारण परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां और आगामी अपडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करते रहें, ताकि उन्हें नई परीक्षा तिथि और अन्य निर्देशों की जानकारी मिलती रहे। परीक्षा स्थगित होने के बाद अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। ऐसे में कई अभ्यर्थी इसे अपनी तैयारी मजबूत करने का अच्छा अवसर मान रहे हैं।

परीक्षा स्थगित होने के बाद सभी तैयारियां रोकी

इस बार हरियाणा में करीब 2 लाख 45 हजार परीक्षार्थी एचटेट परीक्षा देने वाले थे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पूरे राज्य में 820 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से परीक्षा में नकल और पेपर लीक रोकने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE ने अचानक टाली Re-Evaluation प्रक्रिया, अब इस तारीख से खुलेगा पोर्टल

प्रश्न पत्रों पर क्यूआर कोड और अल्फा-न्यूमेरिक नंबर मौजूद होंगे, जिससे कोई भी पेपर अगर केंद्र से बाहर गया तो हेड ऑफिस को तुरंत जानकारी मिल जाएगी। अगर कोई उम्मीदवार ओएमआर शीट में 20 से ज्यादा प्रश्न रिक्त छोड़ता है तो परीक्षा रद्द हो जाएगी। हालांकि अब परीक्षा स्थगित होने के बाद सभी तैयारियां रोक दी गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घरों की बड़ी परेशानी से खड़ी की 1700 करोड़ की कंपनी, कैसे किया ये कमाल

एचपीएससी पेपर भी बना परीक्षा टलने की वजह

परीक्षा रद्द करने का बड़ा कारण 14 जून को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन का भी पेपर है। यह परीक्षा तिथि टकरा रही थी, जिसकी वजह से एचटेट स्थगित करने का फैसला लिया गया है। इसके बाद नई तिथि भी घोषित कर दी गई। इस फैसले का असर उन 2.45 लाख युवाओं पर पड़ेगा, जो परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब बोर्ड कॉपी देखना हुआ आसान, CBSE ने फीस में की भारी कटौती

दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच एचटेट 2025 के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें लगभग 2.45 लाख उम्मीदवारों ने प्राइमरी टीचर, टीजीटी और पीजीटी टीचर के लिए आवेदन किया था। लेवल 1 उन लोगों के लिए है, जो कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाएंगे। लेवल 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए और लेवल 3 पीजीटी के लिए है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।