CUET UG : सीयूईटी यूजी अभ्यर्थियों को राहत, NTA ने दिया विषयों में करेक्शन का मौका, Exam City जल्द
CUET UG 2026 : एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 अभ्यर्थियों के लिए सब्जेक्ट करेक्शन विंडो फिर से खोल दी है। उम्मीदवार अब 18 अप्रैल तक चुने हुए CUET सब्जेक्ट्स में बदलाव कर सकते हैं। परीक्षा 11 मई से 31 मई, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी

CUET UG 2026 Subject : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2026 के उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है जो अपने चुने गए विषयों में करेक्शन करना चाहते हैं। एनटीए ने अभ्यर्थियों के अनुरोध पर सब्जेक्ट करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन्होंने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर फीस जमा की थी, ऐसे आवेदक आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर 17 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 के बीच अपने पहले चुने गए विषयों को अपडेट कर सकते हैं। उनमें करेक्शन कर सकते हैं। यह सुविधा केवल एक बार के लिए दी गई है।
NTA ने CUET विषय करेक्शन विंडो क्यों खोली
दरअसल बहुत से छात्र अनुरोध कर रहे थे कि वह सीयूईटी यूजी के जरिए जिन विश्वविद्यालयों में दाखिला पाना चाहते हैं, उनके एडमिशन पात्रता नियमों पर खरे उतरने के लिए वे सीयूईटी विषयों में करेक्शन करना चाहते हैं। उनके इन लगातार आ रहे अनुरोधों पर विचार करते हुए एनटीए यह अवसर दिया है।
सीयूईटी यूजी अभ्यर्थी कैसे करें विषयों में करेक्शन
- आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं
- 'Login' टैब पर क्लिक करें और आवेदन संख्या एवं पासवर्ड (Password)
स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा डालकर लॉग इ करें।
- 'Correction in Test Paper' टैब पर क्लिक करें। आवश्यकतानुसार विषयों को अपडेट करें।
कब होगी सीयूईटी परीक्षा
सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 मई 2026 से 31 मई 2026 तक भारत और विदेशों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
कब लिए गए थे आवदेन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मूल रूप से 03 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक चली थी (शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 थी)। इसके बाद पंजीकरण की अंतिम तिथि 04 फरवरी 2026 तक और शुल्क भुगतान की सुविधा 07 फरवरी 2026 तक बढ़ाई गई थी। उम्मीदवारों के अनुरोध पर, पंजीकरण विंडो को 23 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 के बीच फिर से खोला गया था।
फोटो करेक्शन का भी दिया था मौका
इससे पहले एनटीए उन अभ्यर्थियों को फोटो करेक्शन का मौका दिया था जिन्होंने आवेदन के समय आधार कार्ड के अलावा अन्य पहचान पत्रों का उपयोग किया था, उनकी फोटो का मिलान UIDAI रिकॉर्ड से नहीं हो पा रहा था। इनके लाइव फोटो और पहचान पत्र के दस्तावेजों में अंतर पाया गया। एनटीए ने उन्हें अपनी पहचान सत्यापित करने का एक विशेष अवसर दिया था।
सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी जल्द ( CUET UG Exam City )
एनटीए बहुत जल्द कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी-2026) की एग्जाम सिटी सिटी की डिटेल जारी करने वाला है। परीक्षार्थी https://cuet.nta.nic.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी चेक कर सकेंगे। एडमिट कार्ड अगले माह जारी होंगे। सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा से डीयू, जेएनयू, बीएचयू, जामिया, एएमयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जैसे तमाम केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत देश की विभिन्न 250 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला मिलेगा। सीयूईटी यूजी 2026 प्रवेश परीक्षा पूरी तरह सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में होगी।
विषयों की संख्या पिछली बार की तरह 37 ही
सीयूईटी यूजी परीक्षा पिछली बार की तरह 37 विषयों में ही होगी। पिछली बार इनकी संख्या 63 से घटाकर 37 कर दी गई थी। 37 विषयों में 13 लेंग्वेज, 23 डोमेन विशेष विषय व 01 जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट है।
सिलेबस
भाषा विषय: रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (अलग-अलग तरह के पैसेज पर आधारित – तथ्यात्मक, साहित्यिक, और कथात्मक) के जरिए भाषा का टेस्ट किया जाएगा। साहित्यिक योग्यता और शब्दावली।
डोमेन विषय: NCERT सिलेबस के अनुसार
जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट: सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, सामान्य मानसिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता, मात्रात्मक तर्क (बुनियादी गणितीय अवधारणाओं का सरल अनुप्रयोग अंकगणित/बीजगणित ज्यामिति/क्षेत्रमिति/सांख्यिकी), तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क
एग्जाम पैटर्न
हर टेस्ट पेपर में 50 प्रश्न होंगे। जो कि सभी कंपलसरी होंगे।
नेगेटिव मार्किंग - प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे और गलत के लिए एक अंक कटेगा।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक और गलत के लिए 1 अंक कटेगा।
लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों https://nta.ac.in और https://cuet.nta.nic.in पर नियमित रूप से जाने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
कहां कहां मिलेगा दाखिला, देखें यूनिवर्सिटीज की लिस्ट
46 केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची
क्र.सं. केंद्रीय विश्वविद्यालयों का नाम
1 अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
2 असम विश्वविद्यालय
3 बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय
4 बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
5 आंध्र प्रदेश का केंद्रीय विश्वविद्यालय
6 दक्षिण बिहार का केंद्रीय विश्वविद्यालय
7 गुजरात का केंद्रीय विश्वविद्यालय
8 हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
9 हिमाचल प्रदेश का केंद्रीय विश्वविद्यालय
10 जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय
11 झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय
12 कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय
13 कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय
14 केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय
15 ओडिशा का केंद्रीय विश्वविद्यालय
16 पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय
17 राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय
18 तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय
19 डॉ. हरिसिंह गौर विश्व विद्यालय
20 गुरु घासीदास विश्वविद्यालय
21 हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय
22 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
23 जामिया मिल्लिया इस्लामिया
24 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
25 महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
26 मणिपुर विश्वविद्यालय
27 मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय
28 मिज़ोरम विश्वविद्यालय
29 नागालैंड विश्वविद्यालय
30 नॉर्थ ईस्टर्न हिल विश्वविद्यालय
31 पांडिचेरी विश्वविद्यालय
32 राजीव गांधी विश्वविद्यालय
33 सिक्किम विश्वविद्यालय
34 तेजपुर विश्वविद्यालय
35 अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय
36 त्रिपुरा विश्वविद्यालय
37 इलाहाबाद विश्वविद्यालय
38 दिल्ली विश्वविद्यालय
39 हैदराबाद विश्वविद्यालय
40 विश्व भारती विश्वविद्यालय
41 महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय
42 केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली
43 श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
44 राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
45 आंध्र प्रदेश केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
46 सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
राज्य विश्वविद्यालयों की सूची
डीटीयू दिल्ली
बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, दिल्ली
भट्टदेव यूनिवर्सिटी, असम
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजीराबाग
विक्रम विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेघालय (यूएसटीएम)
कश्मीर विश्वविद्यालय.
जम्मू विश्वविद्यालय
पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय (यूपीईएस), गुरुग्राम।
दो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका झारखंड.
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय हरियाणा।
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय.
सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा और आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, राजस्थान
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर
रांची विश्वविद्यालय.
रामचन्द्र चंद्रवंसी विश्वविद्यालय, बिश्रामपुर, पलामू
ओपीजेएस यूनिवर्सिटी चूरू
नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय झारखंड.
नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय दिल्ली
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय यूपी
महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय, मुंबई
माधवदेव विश्वविद्यालय
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उ.प्र
म.प्र. भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय, भोपाल
कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं प्राचीन अध्ययन विश्वविद्यालय
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय यूपी
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय , नई दिल्ली
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन परेड ग्राउंड (जम्मू)
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, यूपी
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद
बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल
हिन्दी राज्यों में डीम्ड विश्वविद्यालयों की लिस्ट
दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट यूपी
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून
गुरुकुल कांगड़ी उत्तराखंड
गुजरात विद्यापीठ गुजरात
आईआईएस यूनिवर्सिटी, जयपुर
इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) गांधी विद्या मंदिर, सरदारशहर (चूरू), राजस्थान
जामिया हमदर्द नई दिल्ली
जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी , यूपी
लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन मध्य प्रदेश
लिंगया विद्यापीठ हरियाणा
मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज हरियाणा
नेहरू ग्राम भारती इलाहाबाद
शोभित विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश
एसआरएम साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट , उत्तर प्रदेश
टेरी स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज नई दिल्ली
गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान गुजरात
महर्षि मार्कंडेश्वर डीम्ड विश्वविद्यालय हरियाणा
प्राइवेट यूनिवर्सिटी की लिस्ट
1. अभ्युदय विश्वविद्यालय, खरगोन
2. एडमास यूनिवर्सिटी, कोलकाता
3. अदानी यूनिवर्सिटी
4. अजिंक्य डी वाई पाटिल विश्वविद्यालय, पुणे
5. एकेएस विश्वविद्यालय
6. एलायंस यूनिवर्सिटी
7. एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड
8. एमिटी यूनिवर्सिटी कोलकाता
9. एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा
10. एमिटी यूनिवर्सिटी पटना
11. एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब
12. अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, अमृतसर
13. एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी
14. एपेक्स प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पासीघाट, अरुणाचल प्रदेश
15. एपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर
16. अर्का जैन विश्वविद्यालय
17. असम डाउन टाउन यूनिवर्सिटी
18. असम रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी
19. अवंतिका विश्वविद्यालय, उज्जैन
20. अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय
21. बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, अस्थल बोहर, रोहतक
22. बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय
23. बहरा विश्वविद्यालय (शिमला हिल्स)
24. बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
25. बेनेट विश्वविद्यालय
26. भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी कोटद्वार
27. भगवंत विश्वविद्यालय
28. बिड़ला ग्लोबल यूनिवर्सिटी
29. बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय
30. कैरियर कॉलेज (स्वायत्त) भोपाल
31. कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, कोटा
32. सेंचुरियन प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन विश्वविद्यालय
33.चाणक्य विश्वविद्यालय
34. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
35. छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय
36. चितकारा विश्वविद्यालय, पंजाब
37. सीओईआर विश्वविद्यालय
38. डीएवी विश्वविद्यालय, जालंधर
39. डीआईटी यूनिवर्सिटी, देहरादून
40. एकलव्य विश्वविद्यालय
41. शाश्वत विश्वविद्यालय
42. जी डी गोयनका विश्वविद्यालय, गुरुग्राम, एनसीआर
43. जी एच रायसोनी विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश
44. गलगोटियास विश्वविद्यालय
45. गणपत विश्वविद्यालय
46. गीता विश्वविद्यालय, पानीपत, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा
47. जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा
48. जीएम यूनिवर्सिटी, दावणगेरे
49. गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय
50. ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून
51. गुरु काशी विश्वविद्यालय
52. हरिद्वार विश्वविद्यालय
53. हिमालयन विश्वविद्यालय ईटानगर
54. हिमालय विश्वविद्यालय
55. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय मिजोरम
56. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, झारखंड
57. आईएफटीएम विश्वविद्यालय, मुरादाबाद
58. आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा
59. आईआईएलएम विश्वविद्यालय, गुरूग्राम
60. आईआईएमटी विश्वविद्यालय
61. आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी
62. इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ
63. इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी
64. इस्लामिया कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स
65. आईटीएम स्किल्स यूनिवर्सिटी, नवी मुंबई
66. आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर
67. आईटीएम यूनिवर्सिटी, रायपुर
68. आईटीएम वोकेशनल यूनिवर्सिटी, वडोदरा
69. जगन नाथ विश्वविद्यालय बहादुरगढ़ हरियाणा
70. जगन्नाथ विश्वविद्यालय, जयपुर (राजस्थान)
71. जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी, भोपाल
72. जय मीनेष आदिवासी विश्वविद्यालय, राणपुर, कोटा
73. जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय
74. जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गुना (मध्य प्रदेश)
75. जेपी विश्वविद्यालय, अनूपशहर
76. जेईसीआरसी विश्वविद्यालय, जयपुर
77. जेके लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय, जयपुर
78. जॉय यूनिवर्सिटी
79. के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय
80. कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर, छत्तीसगढ़
81. कर्णावती विश्वविद्यालय
82. लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब
83. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
84. माधव विश्वविद्यालय
85. महाकौशल विश्वविद्यालय, जबलपुर
86. महात्मा ज्योति राव फूले विश्वविद्यालय, जयपुर
87. मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय, फर्रुखाबाद
88. मानव रचना विश्वविद्यालय
89. मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ
90. मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर
91. मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी
92. मारवाड़ी विश्वविद्यालय
93. मेवाड़ विश्वविद्यालय
94. एमजीएम विश्वविद्यालय, छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र
95. मोदी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
96. एनआईआईटी विश्वविद्यालय
97. निर्वाण विश्वविद्यालय, जयपुर
98. नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
99. नाउगोंग कॉलेज
100. पारुल विश्वविद्यालय, वडोदरा, गुजरात
101. पीपुल्स यूनिवर्सिटी
102. पूर्णिमा विश्वविद्यालय, जयपुर
103. प्रागज्योतिषपुर विश्वविद्यालय
104. पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला
105. क्वांटम यूनिवर्सिटी, रुड़की
106. रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय
107. रक्षपाल बहादुर प्रबंधन संस्थान, बरेली
108. राम कृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन (आरकेडीएफ) विश्वविद्यालय, रांची
109. रयात बहरा विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
110. रेनेसां विश्वविद्यालय इंदौर
111. ऋषिहुड विश्वविद्यालय, सोनीपत
112. आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, भोपाल
113. आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय
114. आरवी विश्वविद्यालय
115. संगम विश्वविद्यालय
116. संस्कारम विश्वविद्यालय, झज्जर
117. संस्कृति विश्वविद्यालय
118. स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज
119. स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, वाराणसी
120. एसडीजीआई ग्लोबल विश्वविद्यालय, गाजियाबाद
121. एसजीटी विश्वविद्यालय
122. शारदा विश्वविद्यालय
123. शोभित विश्वविद्यालय
124. शूलिनी विश्वविद्यालय
125. श्री कृष्णा विश्वविद्यालय, छतरपुर, मध्य प्रदेश
126. श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय
127. श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़
128. श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय
129. श्याम विश्वविद्यालय, दौसा, राजस्थान
130. सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय, उदयपुर
131. भगिनी निवेदिता विश्वविद्यालय, कोलकाता
132. सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय
133. श्री श्री विश्वविद्यालय, कटक, ओडिशा
134. एसआरएम विश्वविद्यालय (आंध्र प्रदेश)
135. एसआरएम यूनिवर्सिटी दिल्ली-एनसीआर, सोनीपत
136. महिलाओं के लिए सनबीम कॉलेज, भगवानपुर, वाराणसी
137. सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय जयपुर
138. सुशांत यूनिवर्सिटी
139. स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय
140. सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे
141. सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर
142. टेक्नो ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सिरोंज, एमपी
143. टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी, पश्चिम बंगाल
144. तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय
145. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय त्रिपुरा
146. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, देहरादून
147. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश
148. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, जयपुर
149. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, रायपुर
150. आईसीएफएआई विश्वविद्यालय, सिक्किम
151. द नॉर्थ कैप यूनिवर्सिटी, गुरूग्राम
152. टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय, लखनऊ
153. उका तरसादिया विश्वविद्यालय
154. संयुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज
155. इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन विश्वविद्यालय
156. यूपीएस-देहरादून
157. उषा मार्टिन विश्वविद्यालय
158. विजयभूमि विश्वविद्यालय
159. विश्व भारती कॉलेज रैनावाड़ी श्रीनगर
160. विवेकानन्द ग्लोबल यूनिवर्सिटी
161. वॉक्ससेन विश्वविद्यालय
अन्य सरकारी संस्थान
1. असम सरकार के अधीन आर्य विद्यापीठ कॉलेज (स्वायत्त)
2. फुटवियर डिजाइन एवं विकास संस्थान
3. सरकारी महिला कॉलेज, परेड ग्राउंड, जम्मू
4. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)
5. इंडियन कलिनरी इंस्टीट्यूट
6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन, गांधीनगर
7. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट
8. इंडियन मेरिटाइम यूनिवर्सिटी
9. जेबी कॉलेज, असम
10. राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी




साइन इन