CUET PG Result 2026: सीयूईटी पीजी रिजल्ट आज, exams.nta.nic.in/cuet-pg पर कर सकेंगे चेक
CUET PG Result 2026 : एनटीए आज 24 अप्रैल को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट' (CUET PG 2026) का रिजल्ट जारी करेगा। एनटीए सीयूईटी पीजी रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी अपना परिणाम exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर शाम करीब 5 बजे से चेक कर सकेंगे।

CUET PG Result 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 24 अप्रैल को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट' (CUET PG 2026) का रिजल्ट जारी करेगा। एनटीए सीयूईटी पीजी रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी अपना परिणाम exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर शाम करीब 5 बजे से चेक कर सकेंगे। सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा के आधार देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में पोस्ट-ग्रेजुएट (PG) कोर्स में दाखिला मिलता है। सीयूईटी पीजी के नतीजे घोषित होने के बाद छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) जैसे 190 से अधिक केंद्रीय, राज्य और प्राइवेट विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।
कैसी रही इस साल की परीक्षा?
एनटीए द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस शैक्षणिक सत्र के लिए सीयूईटी पीजी की परीक्षाएं मार्च 2026 में देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। इस बार परीक्षा कुल 157 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में संपन्न हुई, जिसमें पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया।
फाइनल आंसर-की के आधार पर बनेगा रिजल्ट
इससे पहले 11 अप्रैल को बोर्ड ने 'प्रोविजनल आंसर-की' जारी की थी, जिस पर छात्रों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्राप्त चुनौतियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद अंकों के पुनर्मूल्यांकन का कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?
परिणाम जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध "CUET PG 2026 Result/Scorecard" के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) या पासवर्ड दर्ज करें।
4. लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
5. अपना स्कोरकार्ड ध्यान से देखें और भविष्य की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
24 अप्रैल को रिजल्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालयों की अपनी एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्येक विश्वविद्यालय अपने कोर्सेज के लिए अलग से कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी करेगा। सफल छात्रों को उनकी पसंद के विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा और काउंसलिंग सेशन में भाग लेना होगा।
कहां कहां मिलेगा दाखिला, कुछ अहम यूनिवर्सिटी
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
बी.आर. अंबेडकर स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स विश्वविद्यालय
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश
इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय (महिलाओं के लिए)
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार
दिल्ली विश्वविद्यालय
इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रुड़की




साइन इन