ctet february 2026 result out check scorecard online ctet nic in exam february answer key march CTET February 2026 Result out : सीटेट फरवरी रिजल्ट 2026 जारी, ctet.nic.in पर देखें स्कोरकार्ड, Career Hindi News - Hindustan
More

CTET February 2026 Result out : सीटेट फरवरी रिजल्ट 2026 जारी, ctet.nic.in पर देखें स्कोरकार्ड

सीटेट फरवरी रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। अभ्यर्थी ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां जानिए रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया, एग्जाम डेट, और सर्टिफिकेट से जुड़ी अहम जानकारी।

Mon, 30 March 2026 07:16 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
CTET February 2026 Result out : सीटेट फरवरी रिजल्ट 2026 जारी, ctet.nic.in पर देखें स्कोरकार्ड

ctet february 2026 result out : अगर आप भी सीटेट फरवरी 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार खत्म हो चुका है। सीबीएसई ने Central Teacher Eligibility Test (CTET) 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। अब लाखों अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस बार परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया गया था और इसके बाद से ही उम्मीदवारों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई थीं।

CTET February 2026 Result out : कब हुई थी परीक्षा

सीटेट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर 2025 से शुरू होकर 18 दिसंबर 2025 तक चले थे। इसके बाद परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को किया गया। परीक्षा खत्म होने के बाद 12 मार्च 2026 को आंसर की जारी की गई थी, जिससे अभ्यर्थियों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लग गया था। अब फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार अपना वास्तविक प्रदर्शन देख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खंभे पर तार जोड़ने वाले पिता की बेटी ने UPSC में गाड़े झंडे, आई 51वीं रैंक
ये भी पढ़ें:यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती: मैनेजर, क्लर्क, इंजीनियर पद; SC-OBC के लिए मौका
ये भी पढ़ें:SSC CPO 2025-26 पेपर 1 का रिजल्ट जारी, कट-ऑफ का भी ऐलान; यहां करें चेक

गौरतलब है कि सीटेट परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों के लिए शिक्षण के रास्ते खुल जाते हैं। पेपर 1 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक यानी प्राथमिक स्तर के बच्चों को पढ़ा सकते हैं। पेपर 2 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक यानी उच्च प्राथमिक स्तर के छात्रों को पढ़ा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि सीटेट का सर्टिफिकेट अब जीवन भर के लिए मान्य रहता है, जिससे बार-बार परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ती।

CTET February 2026 Result out : ऐसे करें अपना सीटेट रिजल्ट चेक

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है, ताकि हर अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के अपना स्कोरकार्ड देख सके। सबसे पहले ctet.nic.in वेबसाइट पर जाएं। वहां आपको सीटेट रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर या जन्म तिथि दर्ज करें और कैप्चा भरकर सबमिट कर दें। अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

CTET February 2026 Result out : डिजीलॉकर में मिलेगा सर्टिफिकेट

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों का सर्टिफिकेट DigiLocker पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे आप कभी भी, कहीं भी अपना सर्टिफिकेट आसानी से एक्सेस कर सकते हैं और नौकरी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।