up cooperative bank special recruitment 2026 116 posts sc obc online apply last date eligibility details यूपी को-ऑपरेटिव बैंक में भर्ती, मैनेजर, क्लर्क और इंजीनियर तक कई पद; SC-OBC के लिए सुनहरा मौका, Career Hindi News - Hindustan
More

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक में भर्ती, मैनेजर, क्लर्क और इंजीनियर तक कई पद; SC-OBC के लिए सुनहरा मौका

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 में 116 पदों पर आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इस भर्ती के योग्यता, उम्र सीमा, फीस, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी यहां जानें।

Mon, 30 March 2026 06:43 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी को-ऑपरेटिव बैंक में भर्ती, मैनेजर, क्लर्क और इंजीनियर तक कई पद; SC-OBC के लिए सुनहरा मौका

up cooperative bank special recruitment 2026: अगर आप यूपी में सरकारी बैंक की नौकरी का इंतजार कर रहे थे तो अब आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। यूपी को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड, लखनऊ ने 2026 की स्पेशल भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए मैनेजर, जूनियर मैनेजर, क्लर्क, टाइपिस्ट और सिविल इंजीनियर जैसे कुल 116 पद भरे जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि यह भर्ती खास तौर पर उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। यानी अगर आप इन कैटेगरी से आते हैं, तो आपके लिए यह मौका काफी अहम हो सकता है।

up cooperative bank special recruitment 2026 : कितने पद और कौन-कौन से पोस्ट

इस भर्ती में कुल 116 पद शामिल हैं। इसमें मैनेजर के 7, जूनियर मैनेजर के 45, असिस्टेंट या कैशियर के 57, टाइपिस्ट के 2 और असिस्टेंट इंजीनियर के 5 पद रखे गए हैं। ज्यादातर पद जिला सहकारी बैंकों में होंगे, जबकि सिविल इंजीनियर की पोस्ट यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव फेडरेशन में मिलेगी।

up cooperative bank special recruitment 2026 : कब तक कर सकते हैं आवेदन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2026 रखी गई है। इसलिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो आखिरी समय का इंतजार करने की बजाय जल्द से जल्द फॉर्म भरना बेहतर रहेगा।

up cooperative bank special recruitment 2026 : कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। यह उम्र 1 जनवरी 2026 के आधार पर तय की जाएगी। योग्यता की बात करें तो ज्यादातर पदों के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है। कुछ पोस्ट के लिए कॉमर्स, मैथ्स या इकोनॉमिक्स में 55% नंबर मांगे गए हैं। साथ ही कंप्यूटर सर्टिफिकेट जैसे CCC या ‘O’ लेवल भी जरूरी है। इंजीनियर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री अनिवार्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SSC CPO 2025-26 पेपर 1 का रिजल्ट जारी, कट-ऑफ का भी ऐलान; यहां करें चेक
ये भी पढ़ें:कठिन या आसान? कैसा रहा CBSE 12वीं के इतिहास का पेपर?
ये भी पढ़ें:खंभे पर तार जोड़ने वाले पिता की बेटी ने UPSC में गाड़े झंडे, आई 51वीं रैंक

up cooperative bank special recruitment 2026 : कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में सैलरी भी काफी अच्छी दी जा रही है। मैनेजर पद के लिए सैलरी करीब 34,000 से 88,000 रुपये तक हो सकती है। वहीं जूनियर मैनेजर और क्लर्क पदों के लिए अलग-अलग बैंकों के हिसाब से सैलरी तय की गई है। असिस्टेंट इंजीनियर की पोस्ट के लिए तो सैलरी 56,000 से लेकर 1.7 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

up cooperative bank special recruitment 2026 : चयन कैसे होगा

इस भर्ती में चयन तीन स्टेज में होगा। पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें जरूरत पड़ने पर प्रीलिम्स और मेंस दोनों हो सकते हैं। इसके बाद इंटरव्यू या स्किल टेस्ट लिया जाएगा। आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

up cooperative bank special recruitment 2026 : आवेदन फीस कितनी है

ओबीसी उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये रखी गई है, जबकि एससी उम्मीदवारों को 250 रुपये देने होंगे। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त है। उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद फॉर्म भरना, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करना और फीस जमा करके फाइनल सबमिट करना होगा। ध्यान रखें कि एक उम्मीदवार सिर्फ एक ही पोस्ट के लिए आवेदन कर सकता है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।