CSIR-CIMFR Vacancy: for 10th ITI passed candidates sarkari naukri in Various Trades, Salary Up to 63,000 CSIR-CIMFR Vacancy: 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; ₹63,000 तक होगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

CSIR-CIMFR Vacancy: 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; ₹63,000 तक होगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई

CSIR-CIMFR Technician Recruitment 2026: 10वीं और आईटीआई (ITI) पास युवाओं के लिए CSIR-CIMFR ने विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। लेवल-2 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह का वेतनमान दिया जाएगा।

Thu, 21 May 2026 10:55 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CSIR-CIMFR Vacancy: 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; ₹63,000 तक होगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई

CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026, Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं और आईटीआई (ITI) पास युवाओं के लिए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के तहत आने वाले केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (CIMFR), धनबाद ने एक बेहतरीन भर्ती निकाली है। सीएसआईआर-सीआईएमएफआर (CSIR-CIMFR) ने विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में टेक्नीशियन-1 (Group-II) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 30 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 मई 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जून 2026 (शाम 5:00 बजे) तक अपना फॉर्म ऑनलाइन cimfr.res.in पर जमा कर सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी शानदार सैलरी

इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी आकर्षक सैलरी है। टेक्नीशियन-1 के पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के पे-मैट्रिक्स लेवल-2 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह का वेतनमान दिया जाएगा। शुरुआत में सभी भत्तों (जैसे डीए, एचआरए आदि) को मिलाकर प्रति माह कुल अनुमानित वेतन लगभग ₹37,000 के आसपास होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्रेशर्स के लिए खुशखबरी! SBI-BOB ने निकाली 12,000+ पदों पर भर्ती, जानें सैलरी

आवेदन के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

ITI वालों के लिए मौका: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषयों के साथ न्यूनतम 55% अंकों के साथ 10वीं (SSC) परीक्षा पास की हो। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या राष्ट्रीय/राज्य ट्रेड सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

अप्रेंटिस के लिए मौका: 10वीं में विज्ञान विषयों के साथ कम से कम 55% अंक होने चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 2 साल का पूर्णकालिक अप्रेंटिसशिप (ट्रेनिंग) अनुभव होना जरूरी है।

अनुभवी उम्‍मीदवारों के लिए मौका: न्यूनतम 55% अंकों के साथ 10वीं (विज्ञान विषय) पास होने के साथ-साथ अभ्यर्थी के पास भारत सरकार, राज्य सरकार, पीएसयू या किसी स्वायत्त निकाय में संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे में 10वीं पास के लिए 1079 अप्रेंटिस नौकरियां, बिना परीक्षा होगा सीधा चयन

इन प्रमुख ट्रेडों में निकली हैं वैकेंसियां

फिटर - 05 पद

इलेक्ट्रिशियन - 07 पद

इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स - 03 पद

सर्वेयर - 03 पद

वेल्डर - 02 पद

कारपेंट्री - 01 पद

वायरमैन - 01 पद

रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग यानी आरएसी- 02 पद

ड्राफ्ट्समैन सिविल- 01 पद

ऑटोमोबाइल/मैकेनिक मोटर व्हीकल यानी एमएमवी- 02 पद

ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक- 03 पद

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे में 10वीं पास के लिए 1644 नौकरियां, बिना परीक्षा होगा सीधा चयन

आयु सीमा (19 जून 2026 के अनुसार)

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष) तथा दिव्यांग व विभागीय उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिकों और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।