csbc bihar police result 2026 download pdf bihar police constable result download pdf sarkari result roll number Bihar Police Constable Result, Download Pdf: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, Career Hindi News - Hindustan
More

Bihar Police Constable Result, Download Pdf: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Bihar Police Constable Final Result: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने आज 27 मई 2026 को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट घोषित कर दी है।

Wed, 27 May 2026 06:01 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Police Constable Result, Download Pdf: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

CSBC Bihar Police Constable Result, Download Pdf: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने आज 27 मई 2026 को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट घोषित कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 19,838 योग्य उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के अंतिम चरण में भाग लिया था, वे सीएसबीसी की नई आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में शामिल हुए थे रिकॉर्ड अभ्यर्थी

बिहार पुलिस की इस बंपर सिपाही भर्ती के लिए राज्य भर से रिकॉर्ड 17,06,628 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन कराया था। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक लिखित परीक्षा में कुल 13,30,121 उम्मीदवार शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा के आधार पर 99,690 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसके बाद 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित शारीरिक परीक्षण में 79,932 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से प्रदर्शन की फाइनल मेरिट के आधार पर 19,838 युवाओं को वर्दी पहनने का मौका मिला है।

विभिन्न विभागों और जेंडर के आधार पर चयन का विवरण

अंतिम रूप से चुने गए 19,838 उम्मीदवारों को उनकी मेरिट और प्राथमिकताओं के आधार पर निम्नलिखित विभागों में नियुक्त किया जाएगा।

बिहार पुलिस (जिला पुलिस व अन्य इकाइयां): 16,852 उम्मीदवार

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP): 2,986 उम्मीदवार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा तारीख घोषित, इस दिन आएंगे एडमिट कार्ड

इस भर्ती में महिला सशक्तिकरण की भी एक बेहतरीन झलक देखने को मिली है। कुल सफल उम्मीदवारों में 12,509 पुरुष, 7,312 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त समाज की मुख्यधारा को बढ़ावा देते हुए 17 ट्रांसजेंडर (थर्ड जेंडर) उम्मीदवारों का भी सिपाही पद पर अंतिम चयन हुआ है। विशेष कोटे के तहत 332 होमगार्ड और 190 स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को भी सफलता मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 जून से होगा एग्जाम

कैटेगरी वाइज कटऑफ और अलॉटमेंट लिस्ट

नतीजों के साथ बोर्ड ने श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दी है। सामान्य (General) कैटेगरी के लिए पुरुषों का फाइनल कटऑफ 76 अंक और महिलाओं का कटऑफ 72 अंक रहा है। अगर चयनित पदों की बात करें तो सामान्य वर्ग से 7,935, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) से 3,571, अनुसूचित जाति (SC) से 3,174, पिछड़ा वर्ग (BC) से 2,381, ईडब्ल्यूएस (EWS) से 1,983, पिछड़ा वर्ग महिला (BCW) से 595 और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से 199 उम्मीदवारों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तारीख जारी, 83 पदों पर होगी भर्ती

20 जून से शुरू होगी जॉइनिंग, मेडिकल जांच होगी अनिवार्य

चयनित उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने अलॉटेड जिले या बटालियन की जांच अच्छी तरह कर लें। बोर्ड के अनुसार, सभी सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति और जॉइनिंग की प्रक्रिया 20 जून 2026 से शुरू होकर 19 जुलाई 2026 तक चलेगी। अंतिम जॉइनिंग लेटर सौंपने से पहले सभी अभ्यर्थियों का अनिवार्य रूप से मेडिकल टेस्ट (चिकित्सीय परीक्षण) और कैरेक्टर वेरिफिकेशन (चरित्र प्रमाण पत्र जांच) किया जाएगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।