CSBC Constable Exam 2026 Date: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शेड्यूल जारी, 14 जून से होगा एग्जाम
CSBC Bihar Police Constable Exam 2026 Date: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार (CSBC) की ओर से कुल 4,236 रिक्त पदों पर लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आगामी 14 जून 2026 (रविवार) और 17 जून 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी।

CSBC Bihar Police Constable Exam 2026 Date Out: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार (CSBC) ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में 'मद्य निषेध सिपाही', कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय में 'कक्षपाल' और परिवहन विभाग में 'चलंत दस्ता सिपाही' के पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है । पर्षद द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, कुल 4,236 रिक्त पदों पर सीधी बहाली के लिए यह बड़ी परीक्षा आयोजित की जा रही है । यह लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आगामी 14 जून 2026 (रविवार) और 17 जून 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी । अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए परीक्षा का संचालन राज्य के सभी 38 राजस्व जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पालियों में किया जाएगा ।
8 और 11 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी 01 जून 2026 से सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्मतिथि डालकर अपने परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी एडवांस में प्राप्त कर सकते हैं । 14 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दोनों शिफ्टों के छात्र 08 जून 2026 (रात 00:00 बजे) से लेकर 14 जून 2026 की सुबह 09:00 बजे या दोपहर 14:00 बजे तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं । 17 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा देने वाले छात्र 11 जून 2026 (रात 00:00 बजे) से लेकर 17 जून 2026 की सुबह 09:00 बजे या दोपहर 14:00 बजे तक अपना हॉल टिकट ऑनलाइन निकाल सकेंगे ।
परीक्षा का स्तर 10वीं पास
10वीं स्तर का होगा पेपर: इस लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा (मैट्रिक) अथवा उसके समकक्ष स्तर का होगा । इसका पूरा सिलेबस पर्षद की वेबसाइट पर देखा जा सकता है ।
ओएमआर में गलती पर पाबंदी: उत्तर पत्रक (OMR) में अपना रोल नंबर, प्रश्न पुस्तिका नंबर, अनुच्छेद लेखन (हिंदी या अंग्रेजी में देखकर लिखना) और अपने सिग्नेचर करना अनिवार्य है। इनमें से किसी भी डिटेल को छोड़ने या गलत भरने पर ओएमआर का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और अभ्यर्थिता तुरंत रद्द कर दी जाएगी ।
कार्बनलेस कॉपी: ओएमआर शीट दो कॉपी में होगी । अभ्यर्थियों को इन्हें अलग करने या हटाने का प्रयास नहीं करना है ।
लेखन सामग्री पर रोक, बोर्ड खुद देगा पेन
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के लिए किसी भी प्रकार की लेखन सामग्री (पेन या पेंसिल) ले जाना पूरी तरह वर्जित है । ओएमआर शीट को रंगने के लिए विशेष बॉल पॉइंट पेन प्रश्न-पुस्तिका के साथ ही परीक्षा हॉल में प्रदान किया जाएगा।




साइन इन