CSBC Bihar Police Recruitment Result Will Not Be Changed Recruitment Was Conducted for 10474 vacancy बिहार पुलिस की 3 भर्तियों का रिजल्ट नहीं बदलेगा, कोर्ट पहुंचे अभ्यर्थियों को झटका, 10474 पदों पर हुई थी भर्ती, Career Hindi News - Hindustan
More

बिहार पुलिस की 3 भर्तियों का रिजल्ट नहीं बदलेगा, कोर्ट पहुंचे अभ्यर्थियों को झटका, 10474 पदों पर हुई थी भर्ती

बिहार पुलिस की कांस्टेबल बहाली को लेकर 2004 में निकाली गयी 3 भर्तियों के परीक्षा परिणाम में कोई बदलाव नहीं होगा। रिक्त 1361 पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरे जाने की मांग को लेकर असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

Tue, 10 March 2026 06:20 AMPankaj Vijay हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार पुलिस की 3 भर्तियों का रिजल्ट नहीं बदलेगा, कोर्ट पहुंचे अभ्यर्थियों को झटका, 10474 पदों पर हुई थी भर्ती

बिहार पुलिस की कांस्टेबल बहाली को लेकर 2004 में निकाली गयी 3 भर्तियों के परीक्षा परिणाम में कोई बदलाव नहीं होगा। इन तीन विज्ञापन के माध्यम से 10474 पदों पर भर्तियां निकाली गयी थी, जिसके मुकाबले कुल 9113 अभ्यर्थी बहाल हुए थे। शेष रिक्त 1361 पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरे जाने की मांग को लेकर असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

अब इस मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय ने हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में असंतुष्ट अभ्यर्थियों के आवेदन को स्वीकार योग्य नहीं मानते हुए अस्वीकार करने का आदेश जारी किया है। बिहार पुलिस के आईजी (मुख्यालय) के आदेश के मुताबिक विज्ञापन संख्या 1/2004, 2/2004 और 3/2004 के अंतर्गत विज्ञापित 10474 पदों के मुकाबले 1361 पद रिक्त रह गए थे। इनमें कटिहार रेल जिला में 51 पद और मंत्रिमंडल निगरानी में छह पद को लेकर कोई आवेदन नहीं मिला, जिससे इन पदों पर कोई नियुक्ति नहीं हो सकी।

797 पदों को कैरी फॉरवर्ड करते हुए 2009 में निकाले गए विज्ञापन के साथ सम्मिलित कर प्रकाशित किया गया था। शेष रिक्त रहे 507 पदों को 2011 में उच्च न्यायालय के निर्देश पर भरने की कार्रवाई की गयी। उसके बाद इन तीनों विज्ञापन के अंतर्गत कोई रिक्ति शेष नहीं रह गयी है। मुख्यालय ने बताया है कि उक्त वाद में पटना हाईकोर्ट ने जनवरी 2026 में बिहार सरकार के दाखिल हलफनामे को स्वीकृत करते हुए दायर वाद को खारिज कर दिया था। साथ ही याचिकाकर्ताओं के सभी लंबित आवेदनों को भी निरस्त कर दिया।

2026 का बिहार पुलिस भर्तियों का कैलेंडर

यहां देखें सीएसबीसी भर्तियों का कैलेंडर, विभिन्न पदों का विवरण और महत्वपूर्ण तिथियां-

1. सिपाही (बिहार पुलिस):

◦ कुल रिक्तियां: 19,838।

◦ लिखित परीक्षा का परिणाम: 26 सितंबर 2025।

◦ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक।

◦ अंतिम परिणाम: जून 2026।

2. चालक सिपाही (बिहार पुलिस):

◦ कुल रिक्तियां: 4,361।

◦ लिखित परीक्षा का परिणाम: 30 दिसंबर 2025।

◦ शारीरिक दक्षता परीक्षा: 12 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक।

◦ वाहन चालन दक्षता परीक्षा: जुलाई 2026।

◦ अंतिम परिणाम: सितंबर-अक्टूबर 2026।

3. चलन्त दस्ता सिपाही (परिवहन विभाग):

◦ कुल रिक्तियां: 108।

◦ विज्ञापन प्रकाशन: मार्च 2025।

◦ लिखित परीक्षा: जून 2026।

◦ शारीरिक दक्षता परीक्षा: अक्टूबर-नवंबर 2026।

◦ अंतिम परिणाम: दिसंबर 2026।

4. मद्य निषेध सिपाही:

◦ कुल रिक्तियां: 1,685 (1603+82)।

◦ लिखित परीक्षा: जून 2026; परिणाम: सितंबर 2026।

◦ अंतिम परिणाम: दिसंबर 2026।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस 19838 कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जून में
ये भी पढ़ें:बिहार में कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती के पदों में बढ़ोतरी, यहां देखें वैकेंसी
ये भी पढ़ें:CSBC : बिहार पुलिस भर्तियों का कैलेंडर जारी, देखें कब कौन सी भर्ती और परीक्षा

5. कक्षपाल (कारा एवं सुधार सेवाएं):

◦ कुल रिक्तियां: 2,417।

◦ इस पद के लिए भी लिखित परीक्षा जून में और अंतिम परिणाम दिसंबर 2026 में संभावित है।

6. विशेष शाखा सिपाही (बिहार पुलिस):

◦ कुल रिक्तियां: 83।

◦ विज्ञापन: फरवरी 2026; लिखित परीक्षा: जून 2026।

◦ अंतिम परिणाम: दिसंबर 2026।

7. सिपाही (चालक) - बिहार पुलिस रेडियो संगठन:

◦ रिक्तियां: 993 ।

◦ विज्ञापन: मार्च 2026।

लिखित परीक्षा- जून 2026

◦ शारीरिक दक्षता परीक्षा: नवंबर-दिसंबर 2026।

◦ अंतिम परिणाम: जनवरी 2027।

जो भर्तियां अभी आनी हैं -

8. सिपाही (तकनीकी) – बिहार पुलिस रेडियो संगठन

रिक्ति: 33

विज्ञापन: मार्च

लिखित परीक्षा: जून

परिणाम: सितंबर

शारीरिक परीक्षा: नवंबर–दिसंबर

अंतिम परिणाम: जनवरी 2027

9. वनरक्षी

विभाग: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

रिक्ति: 1,816

विज्ञापन: मार्च

लिखित परीक्षा: सितंबर

परिणाम: नवंबर

शारीरिक परीक्षा: दिसंबर

अंतिम परिणाम: फरवरी 2027

10. वनपाल

विभाग: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

रिक्ति: 99 + 89 = 188

विज्ञापन: अप्रैल

लिखित परीक्षा: सितंबर

परिणाम: नवंबर

शारीरिक परीक्षा: दिसंबर

अंतिम परिणाम: फरवरी 2027

11. कारा चालक – I

विभाग: कारा एवं सुधार सेवाएं

रिक्ति: 81

विज्ञापन: अप्रैल

लिखित परीक्षा: सितंबर

परिणाम: नवंबर

शारीरिक परीक्षा: दिसंबर

अंतिम परिणाम: मार्च 2027

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।