Bihar CSBC Increases Vacancies for Excise Constable and Warder recruitment, know posts details here CSBC Bihar Police Vacancy: बिहार में कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती के पदों में बढ़ोतरी, यहां देखें वैकेंसी का ब्योरा, Career Hindi News - Hindustan
More

CSBC Bihar Police Vacancy: बिहार में कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती के पदों में बढ़ोतरी, यहां देखें वैकेंसी का ब्योरा

CSBC Bihar Constable , Jail Warder Vacancy: केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने बिहार, मद्यनिषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वायड कांस्टेबल के तहत निकाली गई भर्तियों में पदों की संख्या बढ़ा दी है।

Mon, 9 Feb 2026 08:35 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CSBC Bihar Police Vacancy: बिहार में कांस्टेबल, जेल वार्डर भर्ती के पदों में बढ़ोतरी, यहां देखें वैकेंसी का ब्योरा

CSBC Bihar Constable , Jail Warder Vacancy: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने बिहार, मद्यनिषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वायड कांस्टेबल के तहत निकाली गई भर्तियों में पदों की संख्या बढ़ा दी है। पर्षद द्वारा जारी ताजा नोटिस के अनुसार, 'मद्य निषेध सिपाही' और 'कक्षपाल' (जेल वार्डर) के रिक्त पदों को संशोधित कर इसमें नए पद जोड़े गए हैं। इस संशोधन के बाद अब कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 4,236 (लगभग) हो गई है।

पदों का नया विवरण

विभिन्न विभागों से प्राप्त नई अधियाचनाओं के बाद अब पदों की स्थिति इस प्रकार है:

1. मद्य निषेध सिपाही : मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में पहले इस पद के लिए 1685 रिक्तियां थीं। अब इसमें 12 नए पदों को शामिल किया गया है, जिससे कुल संख्या बढ़कर 1697 हो गई है।

वेतनमान: लेवल-3

आरक्षण: कुल 1697 पदों में से 554 पद बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

2. कक्षपाल : कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय के अंतर्गत 'कक्षपाल' के पदों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। पहले घोषित रिक्तियों में 14 नए पद (SC श्रेणी) जोड़कर अब कुल पदों की संख्या 2,431 कर दी गई है।

वेतनमान: लेवल-3

विशेष: इसमें सीधी भर्ती के अलावा गृह रक्षक और भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी कोटा निर्धारित है।

3. चलंत दस्ता सिपाही : इस पद के लिए रिक्तियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कुल पद: 108

वेतनमान: लेवल-2

चयन प्रक्रिया

सभी पदों के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा क्वालिफाइ करने वालों को ही अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। चयन की मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों से ही बनेगी। इंटरव्यू नहीं होगा। अन्य राज्यों के युवा भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं हालांकि इन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

लिखित परीक्षा का पैटर्न

- लिखित परीक्षा 100 अंकों की 10वीं कक्षा स्तर की होगी। प्रश्न-पत्र हल करने के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। लिखित परीक्षा का लेवल बिहार बोर्ड 10वीं का स्तर का होगा। लिखित परीक्षा में 1. हिन्दी, 2 अंग्रेजी, 3. गणित, 4 सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), 5. विज्ञान (फिजिक्स, रसायन शास्त्र, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), 6. सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के आरक्षण के मद्देनजर कोटिवार 5 गुना प्रत्येक कोटि के लिए अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट के लिए किया जाएगा।

अभ्यर्थी रिक्तियों के विस्तृत कोटिवार (UR, SC, ST, EBC, BC, EWS) विवरण के लिए केन्द्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।