CSBC Bihar Police Constable Recruitment Final result in June 30653 vacancies under 11 recruitment calendar CSBC : 19838 बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जून में, 11 भर्तियों के तहत 30653 वैकेंसी, Career Hindi News - Hindustan
More

CSBC : 19838 बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जून में, 11 भर्तियों के तहत 30653 वैकेंसी

बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19838 पदों पर भर्ती को लेकर चल रही प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए जून तक इसका रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जायेगा। यही नहीं, ड्राइवर कांस्टेबल के 4361 पदों का परिणाम भी अक्टूबर तक जारी हो जायेगा

Wed, 25 Feb 2026 08:04 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
CSBC : 19838 बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जून में, 11 भर्तियों के तहत 30653 वैकेंसी

बिहार पुलिस में सिपाही के 19838 पदों पर भर्ती को लेकर चल रही प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए जून तक इसका रिजल्ट प्रकाशित कर दिया जायेगा। यही नहीं, चालक सिपाही के 4361 पदों का परिणाम भी अक्टूबर तक जारी हो जायेगा। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने मंगलवार को घोषित वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में इसकी जानकारी दी। पर्षद ने बताया है कि 2026 में 11 विभिन्न पदों से संबंधित 30653 पदों पर बहाली प्रक्रिया चलेगी। इनमें सिपाही के 19838, चालक सिपाही के 4361, चलंत दस्ता सिपाही के 108, मद्य निषेध सिपाही के 1685 और कक्षपाल के 2417 पदों पर बहाली को लेकर प्रक्रिया जारी है। साथ ही विशेष शाखा सिपाही के 83 पद और वायरलेस सिपाही के 993 पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ है। तकनीकी सिपाही के 33 पद और वनरक्षी के 1816 पद पर बहाली का मार्च में विज्ञापन आएगा। वनपाल के 188 और कारा चालक के 81 पदों के लिए अप्रैल माह में विज्ञापन जारी होंगे।

सिपाही और चालक सिपाही के विभिन्न पदों के लिए मार्च में शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न होगी। चलंत दस्ता सिपाही, मद्य निषेध सिपाही और कक्षपाल के लिए लिखित परीक्षा जून में होगी। इसके लिए अक्टूबर-नवंबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा और दिसंबर तक परिणाम प्रकाशन होगा।

यहां देखें सीएसबीसी भर्तियों का कैलेंडर, विभिन्न पदों का विवरण और महत्वपूर्ण तिथियां-

1. सिपाही (बिहार पुलिस):

◦ कुल रिक्तियां: 19,838।

◦ लिखित परीक्षा का परिणाम: 26 सितंबर 2025।

◦ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक।

◦ अंतिम परिणाम: जून 2026।

2. चालक सिपाही (बिहार पुलिस):

◦ कुल रिक्तियां: 4,361।

◦ लिखित परीक्षा का परिणाम: 30 दिसंबर 2025।

◦ शारीरिक दक्षता परीक्षा: 12 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक।

◦ वाहन चालन दक्षता परीक्षा: जुलाई 2026।

◦ अंतिम परिणाम: सितंबर-अक्टूबर 2026।

3. चलन्त दस्ता सिपाही (परिवहन विभाग):

◦ कुल रिक्तियां: 108।

◦ विज्ञापन प्रकाशन: मार्च 2025।

◦ लिखित परीक्षा: जून 2026।

◦ शारीरिक दक्षता परीक्षा: अक्टूबर-नवंबर 2026।

◦ अंतिम परिणाम: दिसंबर 2026।

4. मद्य निषेध सिपाही:

◦ कुल रिक्तियां: 1,685 (1603+82)।

◦ लिखित परीक्षा: जून 2026; परिणाम: सितंबर 2026।

◦ अंतिम परिणाम: दिसंबर 2026।

5. कक्षपाल (कारा एवं सुधार सेवाएं):

◦ कुल रिक्तियां: 2,417।

◦ इस पद के लिए भी लिखित परीक्षा जून में और अंतिम परिणाम दिसंबर 2026 में संभावित है।

6. विशेष शाखा सिपाही (बिहार पुलिस):

◦ कुल रिक्तियां: 83।

◦ विज्ञापन: फरवरी 2026; लिखित परीक्षा: जून 2026।

◦ अंतिम परिणाम: दिसंबर 2026।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CSBC : बिहार पुलिस भर्तियों का कैलेंडर जारी, देखें कब कौन सी भर्ती और परीक्षा
ये भी पढ़ें:बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने जारी किया 37 भर्तियों का कैलेंडर, 42000 वैकेंसी
ये भी पढ़ें:बिहार 2nd इंटर लेवल, CGL समेत 45 भर्तियों का कैलेंडर जारी, कब कौन सी परीक्षा

7. सिपाही (चालक) - बिहार पुलिस रेडियो संगठन:

◦ रिक्तियां: 993 ।

◦ विज्ञापन: मार्च 2026।

लिखित परीक्षा- जून 2026

◦ शारीरिक दक्षता परीक्षा: नवंबर-दिसंबर 2026।

◦ अंतिम परिणाम: जनवरी 2027।

जो भर्तियां अभी आनी हैं -

8. सिपाही (तकनीकी) – बिहार पुलिस रेडियो संगठन

रिक्ति: 33

विज्ञापन: मार्च

लिखित परीक्षा: जून

परिणाम: सितंबर

शारीरिक परीक्षा: नवंबर–दिसंबर

अंतिम परिणाम: जनवरी 2027

9. वनरक्षी

विभाग: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

रिक्ति: 1,816

विज्ञापन: मार्च

लिखित परीक्षा: सितंबर

परिणाम: नवंबर

शारीरिक परीक्षा: दिसंबर

अंतिम परिणाम: फरवरी 2027

10. वनपाल

विभाग: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

रिक्ति: 99 + 89 = 188

विज्ञापन: अप्रैल

लिखित परीक्षा: सितंबर

परिणाम: नवंबर

शारीरिक परीक्षा: दिसंबर

अंतिम परिणाम: फरवरी 2027

11. कारा चालक – I

विभाग: कारा एवं सुधार सेवाएं

रिक्ति: 81

विज्ञापन: अप्रैल

लिखित परीक्षा: सितंबर

परिणाम: नवंबर

शारीरिक परीक्षा: दिसंबर

अंतिम परिणाम: मार्च 2027

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।