central bank of india apprentice recruitment 2026 4500 posts salary eligibility and how to apply सेंट्रल बैंक में निकली 4500 पदों पर भर्ती, जानें कितनी है सैलरी; कौन कर सकता है अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

सेंट्रल बैंक में निकली 4500 पदों पर भर्ती, जानें कितनी है सैलरी; कौन कर सकता है अप्लाई

अगर आप बैंक में नौकरी करने की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। बैंक ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Sun, 14 June 2026 02:04 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
सेंट्रल बैंक में निकली 4500 पदों पर भर्ती, जानें कितनी है सैलरी; कौन कर सकता है अप्लाई

अगर आप बैंक में नौकरी करने की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। बैंक ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4500 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 12 जून 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 12 जून 2026

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 22 जून 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3951 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, अभी करें अप्लाई

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके समकक्ष अन्य मान्य योग्यताएं रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 31 मई 1998 से पहले और 31 मई 2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। दोनों तिथियां इसमें शामिल हैं।

इसके साथ ही उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा (Local Language) की अच्छी समझ होनी चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रहा है।

सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों जैसे ओबीसी (OBC) को 3 साल और एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी! लाइनमैन के 6,289 पदों पर निकली सरकारी नौकरी

चयन प्रक्रिया

अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन BFSI SSC द्वारा किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है। ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा की जानकारी भी साबित करनी होगी। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अंतिम चयन किया जाएगा।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती के लिए सामान्य (General), ईडब्ल्यूएस (EWS) और ओबीसी (OBC) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 944 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 708 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांग (PwBD) तथा ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 236 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क या सूचना शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा या भर्ती प्रक्रिया के लिए समायोजित किया जा सकेगा।

हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को बैंक की तरफ से हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड दी जाएगी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, चयनित अप्रेंटिस को हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन में जाएं।

वहां Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।

भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5-6 करोड़ का नेटवर्थ, MNC कंपनी से गई नौकरी; पूछा- बिजनेस करूं या नौकरी
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।