laid off mnc employee with rs 5 6 crore net worth asks business or job next 5-6 करोड़ का नेटवर्थ, MNC कंपनी से गई नौकरी; पूछा- बिजनेस करूं या नौकरी, Career Hindi News - Hindustan
More

5-6 करोड़ का नेटवर्थ, MNC कंपनी से गई नौकरी; पूछा- बिजनेस करूं या नौकरी

हाल ही में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) से नौकरी गंवाने वाले 29 साल के एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी दुविधा साझा की है।

Sat, 13 June 2026 09:50 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
5-6 करोड़ का नेटवर्थ, MNC कंपनी से गई नौकरी; पूछा- बिजनेस करूं या नौकरी

किसी भी शख्स की नौकरी जाने से उसके जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही हाल ही में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) से नौकरी गंवाने वाले 29 साल के एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी दुविधा साझा की है। उसने पूछा कि अब उसे आगे क्या करना चाहिए? उसने पूछा कि उसे नई नौकरी तलाशनी चाहिए, कोई नया स्किल्स सिखना चाहिए, बिजनेस शुरू करना चाहिए या फिर पैसिव इनकम के विकल्पों पर ध्यान देना चाहिए।

1.3 लाख रुपये थी इन-हैंड सैलरी

अपने पोस्ट में युवक ने बताया कि उसके पास पांच साल काम करने का अनुभव है और नौकरी जाने से पहले वह हर महीने लगभग 1.3 लाख रुपये की इन-हैंड सैलरी पा रहा था। उसने कहा कि वह एक ऐसे क्षेत्र में काम करता था, जहां अवसर सीमित हैं और ज्यादातर बड़ी कंपनियां ही उस विशेषज्ञता का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही उसे कोडिंग का ज्ञान भी नहीं है, इसलिए नई नौकरी के अवसर कम नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई के स्टार्टअप ने 64 साल के इंटर्न को नौकरी पर रखा, फाउंडर ने कही ये बात

5-6 करोड़ का नेटवर्थ

युवक ने बताया कि उसकी कुल संपत्ति (नेटवर्थ) करीब 5 से 6 करोड़ रुपये है, जबकि उसकी पत्नी की नेटवर्थ लगभग 2 करोड़ रुपये है। उसकी पत्नी हर महीने 40 हजार रुपये कमाती हैं और उन्होंने मुश्किल समय में पूरा साथ देने का भरोसा दिलाया है। युवक के मुताबिक, दोनों पिछले छह वर्षों से साथ हैं और पत्नी ने कहा है कि वह किसी भी परिस्थिति में उसका समर्थन करेंगी।

उसने यह भी बताया कि अपने गृह नगर में उसकी एक संपत्ति से हर महीने 25 हजार रुपये किराये की आय होती है। हालांकि, जिस शहर में वह रह रहा है, वहां उसे उतना ही किराया देना पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनआईटी पटना में 43 सीटें बढ़ीं, बीटेक + एमटेक कोर्स की सीटें दोगुनी से अधिक हुईं

कोई कर्ज नहीं, 15 लाख की बचत

पोस्ट में युवक ने सवाल किया कि क्या उसे इस बात से संतुष्ट होना चाहिए कि उसकी आर्थिक स्थिति देश के कई लोगों से बेहतर है, या फिर इस बात से दुखी होना चाहिए कि उसके आसपास के कई लोग उससे ज्यादा कमा रहे हैं और वह फिलहाल बेरोजगार है। युवक ने बताया कि उस पर कोई कर्ज नहीं है और उसके पास करीब 15 लाख रुपये की बचत भी है।

कौन सा विकल्प बेहतर रहेगा

उसने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति ने उससे पैसा उधार मांगा है और बदले में हर महीने 1.5 प्रतिशत ब्याज देने की बात कही है। उसने लोगों से पूछा कि क्या यह एक अच्छा निवेश विकल्प हो सकता है। आखिर में युवक ने कहा कि उसे टेक्नोलॉजी क्षेत्र में काम करना ज्यादा पसंद नहीं था और वह कुछ अलग करना चाहता है, लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कहां से करे। उसने लोगों से सुझाव मांगा कि अगर वह 30 से 40 लाख रुपये तक का निवेश करके कोई बिजनेस शुरू करना चाहे, तो उसके लिए कौन-सा विकल्प बेहतर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल नौकरी के बाद ही बन पाएंगी पुलिस दीदी, DGP ने दिया आदेश
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।