CCSU: Admissions Halted in 10 Courses at Chaudhary Charan Singh University CCSU : चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में 10 कोर्स में दाखिले पर रोक, Career Hindi News - Hindustan
More

CCSU : चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में 10 कोर्स में दाखिले पर रोक

जुलाई से शुरू हो रहे सत्र 2026-27 में चौधरी चरण सिंह विवि ने कैंपस में 10 कोर्स में प्रवेश निलंबित कर दिए हैं। प्रस्तावित सत्र में इन 10 कोर्स में कोई प्रवेश नहीं होगा।

Fri, 29 May 2026 04:45 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
CCSU : चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में 10 कोर्स में दाखिले पर रोक

जुलाई से शुरू हो रहे सत्र 2026-27 में चौधरी चरण सिंह विवि ने कैंपस में 10 कोर्स में प्रवेश निलंबित कर दिए हैं। प्रस्तावित सत्र में इन 10 कोर्स में कोई प्रवेश नहीं होगा। निलंबित पाठ्यक्रमों में सभी सेल्फ फाइनेंस स्कीम में शुरू किए गए थे, लेकिन इनमें पर्याप्त छात्र न मिलने से विवि ने नए सत्र में प्रवेश नहीं करने का फैसला लिया है।

विवि ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जारी कैंपस विवरणिका में उक्त सत्र में बंद किए गए कोर्स की सूचना दर्ज की है। विवरणिका के अनुसार सत्र 2026-27 में यह पाठ्यक्रम निलंबित रहेंगे। निलंबित पाठ्यक्रमों में यूजी का केवल एक पाठ्यक्रम है जबकि नौ पीजी, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट स्तर के हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद के चलते चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित
ये भी पढ़ें:CCSU ने 10 फीसदी फीस बढ़ाई,इन यूजी पीजी और Phd कोर्स पर लागू होगा फैसला
ये भी पढ़ें:ट्रेडिशनल बीए बीकॉम ही नहीं 25 से अधिक ऑनर्स में भी हैं मौके

रोजगार को केंद्रित कर शुरू हुए थे कोर्स

विवि ने यह पाठ्यक्रम बाजार की जरूरतों को केंद्रित करते हुए युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए थे। विवि को इन कोर्स में छात्र नहीं मिल सके। पर्याप्त प्रचार-प्रसार भी एक वजह रहा। विवि द्वारा शुरू किए गए नए पाठ्यक्रम व्यापक स्तर पर छात्रों तक न पहुंच पाए। दूसरा कारण अधिक फीस होना रहा। छात्रों के अनुसार सेल्फ फाइनेंस स्कीम में जारी पाठ्यक्रम उनकी पहुंच से दूर हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।