CBSE Extends Deadline for Class 12 Scanned Answer Sheets Till May 23 After Portal Glitches सीबीएसई 12वीं की कॉपियों की स्कैन कॉपी मंगाने की लास्ट डेट बढ़ी, वेबसाइट में खराबी के बाद लिया फैसला, Career Hindi News - Hindustan
More

सीबीएसई 12वीं की कॉपियों की स्कैन कॉपी मंगाने की लास्ट डेट बढ़ी, वेबसाइट में खराबी के बाद लिया फैसला

CBSE: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई डिजिटल कॉपियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि को 23 मई 2026 तक आगे बढ़ा दिया है ।

Tue, 19 May 2026 08:13 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
सीबीएसई 12वीं की कॉपियों की स्कैन कॉपी मंगाने की लास्ट डेट बढ़ी, वेबसाइट में खराबी के बाद लिया फैसला

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी और राहत भरी खबर सामने आई है । सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई डिजिटल कॉपियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है । बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, यह फैसला सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट पर आई तकनीकी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ।

सीबीएसई बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम के बाद मिलने वाली पोस्ट-वेरिफिकेशन सुविधाओं के दौरान सीबीएसई की वेबसाइट पर कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही थीं । छात्रों को आवेदन करने के लिए पर्याप्त और उचित समय मिल सके, इसी उद्देश्य से बोर्ड ने अंतिम तिथि को एक दिन के लिए और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या री-इवैल्यूएशन से बढ़ सकते हैं आपके नंबर? जान लें CBSE के नियम

अब किस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन?

सीबीएसई बोर्ड के नए आदेश के अनुसार, कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए समय-सारणी में यह बदलाव किया गया है। बोर्ड के पहले के नियमों के मुताबिक, छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मई 2026 तय की गई थी । वेबसाइट में गड़बड़ी के बाद अब छात्र 23 मई 2026 तक अपनी कॉपियों की स्कैन प्रति मंगाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE Main में हाई परसेंटाइल, लेकिन CBSE 12वीं में कम नंबर! CBSE का क्या है जवाब

बोर्ड ने देश भर के सभी परीक्षार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे इस बढ़े हुए समय का पूरा लाभ उठाएं और बिना किसी अंतिम समय की हड़बड़ी के समय रहते आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें । इसके साथ ही, बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि इस सुविधा के लिए तय किए गए अन्य सभी नियम, शर्तें और शुल्क पहले की तरह ही रहेंगे, उनमें कोई और बदलाव नहीं किया गया है ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीबीएसई ने री-इवैल्यूएशन से कमाए 23 करोड़; आरटीआई में खुलासा

आवेदन शुल्क

उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए छात्रों को ₹100 का शुल्क देना होगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। यदि किसी छात्र को लगता है कि उसकी कक्षा 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन में कोई गलती हुई है, तो वह विस्तारित अवधि के भीतर द्वारका, नई दिल्ली स्थित सीबीएसई एकीकृत कार्यालय परिसर के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए तुरंत आवेदन कर सकता है ।

आंसर-शीट देखने के बाद यदि छात्र को लगता है कि किसी विशिष्ट प्रश्न में उसे सही अंक नहीं मिले हैं, तो वह केवल उन्हीं चुनिंदा प्रश्नों (अधिकतम 10 प्रश्न) के पुनर्मूल्यांकन के लिए चुनौती दे सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न ₹25 का शुल्क देय होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।