CBSE explains 12th Board Extra Questions Marking Policy; Best Score to be Considered. CBSE: सीबीएसई 12वीं अतिरिक्त प्रश्नों के जवाब देने पर कैसे मिलेंगे अंक? बोर्ड ने कॉपी जारी कर समझाया गणित, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE: सीबीएसई 12वीं अतिरिक्त प्रश्नों के जवाब देने पर कैसे मिलेंगे अंक? बोर्ड ने कॉपी जारी कर समझाया गणित

CBSE 12th Revaluation: सीबीएसई 12वीं मूल्यांकन में एक्स्ट्रा सवाल हल करने पर अब बच्चों का नुकसान नहीं होगा। बोर्ड की 'बेस्ट स्कोर' नीति के तहत सिर्फ सबसे ज्यादा अंक वाले जवाब को जोड़ा जाएगा और कम अंक वाले पर स्टार (*) लगेगा।

Sun, 7 June 2026 09:25 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE: सीबीएसई 12वीं अतिरिक्त प्रश्नों के जवाब देने पर कैसे मिलेंगे अंक? बोर्ड ने कॉपी जारी कर समझाया गणित

CBSE 12th Revaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के बीच अतिरिक्त सवालों के जवाब देने पर अंकों की गणना को लेकर चल रहे विवाद और भ्रम को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। कॉपियों की जांच और रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्र लगातार सवाल उठा रहे थे और बोर्ड को मेल भेज रहे थे।

छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों की इसी चिंता को दूर करने के लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने वास्तविक उत्तर पुस्तिकाओं और उन पर दिए गए अंकों के उदाहरण जारी कर पूरी स्थिति साफ की है। बोर्ड ने साफ कहा है कि अगर किसी छात्र ने विकल्प में दिए गए दोनों सवालों को हल किया है, तो दोनों के अंक नहीं जोड़े जाएंगे, बल्कि सर्वश्रेष्ठ अंक को ही कुल योग में शामिल किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या री-इवैल्यूएशन से बढ़ सकते हैं आपके नंबर? जान लें CBSE के नियम

स्टार चिह्न (*) और फुटनोट का खेल: ऐसे समझें अंकों का गणित

बोर्ड ने छात्रों को समझाया है कि उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर प्राप्त गणना पत्रक और कुल अंकों में गलती क्यों दिख रही है। इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए बोर्ड ने केमिस्ट्री की एक कॉपी का उदाहरण साझा किया है।

उदाहरण: मान लीजिए प्रश्न संख्या 31 में आंतरिक विकल्प के रूप में दो भाग 'क' और 'ख' दिए गए थे। छात्र को इनमें से केवल एक ही करना था, लेकिन उसने दोनों के पार्ट को हल कर दिया। ऐसी स्थिति में छात्र को प्रश्न 31 (क) में 3 अंक मिले, जबकि प्रश्न 31 (ख) में 2 अंक प्राप्त हुए।

सीबीएसई की ‘सर्वश्रेष्ठ अंक’ नीति के तहत ज्यादा अंक वाले यानी प्रश्न 31 (क) के 3 अंकों को कुल योग में शामिल किया गया. वहीं, कम अंक वाले प्रश्न 31 (ख) पर स्टार चिह्न (*) लगा दिया गया। इसके साथ ही नीचे फुटनोट में लिखा गया कि कुल योग करते समय इस चिह्नित अंक को छोड़ दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीबीएसई बोर्ड ने री-इवैल्यूएशन में किया बड़ा बदलाव, OnMark प्लेटफॉर्म हटाया

राउंड ऑफ का नियम

इस पद्धति से गणना करने पर यदि उम्मीदवार के कुल अंक 43.5 बनते हैं, तो बोर्ड के नियमों के अनुसार उसे राउंड ऑफ करके सीधा 44 कर दिया गया है। बोर्ड ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे अंकों की खुद गणना करने से पहले कॉपियों पर लगे स्टार चिह्न (*) और फुटनोट को ध्यान से देखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं एस. राधा चौहान? CBSE के OSM सिस्टम की करेंगी जांच

पोर्टल की खराबी और कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन पर अपडेट

सीबीएसई 12वीं की कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इससे पहले छात्रों को कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, जिसमें स्कैंड कॉपी का धुंधला दिखना और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल का काम न करना जैसी शिकायतें शामिल थीं। हालांकि, अब बोर्ड ने स्थिति साफ करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों के साथ किसी भी स्तर पर नाइंसाफी नहीं होगी और उनके द्वारा किए गए अतिरिक्त प्रयासों में से केवल 'बेस्ट स्कोर' को ही अंतिम परिणाम का आधार माना जाएगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।