cbse class 10th result released cbsegovin cbseresults nic in know these points before taking streams CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी, साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स चुनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी, साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स चुनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

CBSE Board 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि स्ट्रीम आपको सोच समझकर चुननी होगी, इसलिए अपनी योग्यता को अच्छे से परखें ।

Wed, 15 April 2026 05:52 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी, साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स चुनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

CBSE Board Class 10th Result 2026 at results.cbse.nic.in, cbse.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में 93.70 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। परीक्षार्थी अपना 10वीं का रिजल्ट cbse.gov.in , results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जाकर रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 यहां करें चेक। 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए यह दिन उनके करियर की दिशा तय करने वाला सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। CBSE 10th Result 2026 Live Updates

रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही 'स्ट्रीम' (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) चुनने की है। अक्सर छात्र दबाव या जानकारी के अभाव में गलत विषय चुन लेते हैं, जिसका असर उनके पूरे भविष्य पर पड़ता है। यहां कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए हैं, जिन्हें विषय चुनने से पहले हर छात्र और अभिभावक को समझना चाहिए:

1. अपनी रुचि और क्षमता को पहचानें

विषय का चुनाव केवल अंकों के आधार पर न करें। यदि आपके गणित में अच्छे अंक आए हैं, लेकिन आपकी रुचि साहित्य या कला में है, तो अपनी पसंद को प्राथमिकता दें। खुद से सवाल करें कि आप भविष्य में क्या बनना चाहते हैं और किस काम को करने में आपको खुशी मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीबीएसीई 10वीं रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें मार्कशीट डाउनलोड

2. सबकी देखा-देख से बचें

अक्सर देखा जाता है कि छात्र वही स्ट्रीम चुनते हैं जो उनके दोस्त चुन रहे हैं। यह करियर की सबसे बड़ी गलती हो सकती है। हर छात्र की क्षमता अलग होती है। जरूरी नहीं कि जो विषय आपके मित्र के लिए सही हो, वह आपके लिए भी सफल साबित हो।

3. करियर के विकल्पों पर रिसर्च करें

आज के दौर में केवल डॉक्टर या इंजीनियर बनना ही एकमात्र विकल्प नहीं है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ही क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। डिजाइनिंग, डेटा एनालिसिस, जर्नलिज्म, चार्टर्ड अकाउंटेंसी और सिविल सर्विसेज जैसे क्षेत्रों के बारे में जानकारी जुटाएं और देखें कि कौन सा विषय आपको आपकी मंजिल तक ले जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, UMANG ऐप, Digilocker और SMS से यूं करें चेक

4. विशेषज्ञों और शिक्षकों की सलाह लें

यदि आप उलझन में हैं, तो अपने स्कूल के शिक्षकों या करियर काउंसलर से बात करें। वे आपकी शैक्षणिक खूबियों और कमजोरियों को बेहतर समझते हैं और आपको सही मार्गदर्शन दे सकते हैं।

5. अभिभावकों की भूमिका

अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों पर अपनी पसंद न थोपें। बच्चों के साथ बैठकर शांति से बात करें और उनकी रुचि को समझने की कोशिश करें। अंकों के आधार पर उन्हें कमतर न आंकें, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 10वीं का रिजल्ट, DigiLocker और UMANG App से करें मार्कशीट डाउनलोड

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई वेबसाइट results.cbse.nic.in पर 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1- सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर Class X Results 2026 Announced लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब स्टूडेंट रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

स्टेप 4- ऐसा करे का साथ ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 5- अब सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट निकालें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।