CBSE 10th Result 2026: UMANG CBSE class 10 results date, check scorecard at Cbse Nic In Marksheet Digilocker Umang Sms CBSE Class 10th Result 2026 OUT: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, DigiLocker और UMANG App से करें मार्कशीट डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE Class 10th Result 2026 OUT: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, DigiLocker और UMANG App से करें मार्कशीट डाउनलोड

Digilocker CBSE 10th Result 2026, cbse.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) ने हाईस्कूल (कक्षा 10) बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना 10वीं का रिजल्ट cbse.gov.in , results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Wed, 15 April 2026 04:23 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE Class 10th Result 2026 OUT: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, DigiLocker और UMANG App से करें मार्कशीट डाउनलोड

CBSE Digilocker Class 10th Result 2026 Date, Time, Direct Link at cbseresults.nic.in, cbse.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) ने हाईस्कूल (कक्षा 10) बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना 10वीं का रिजल्ट cbse.gov.in , results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट यहां चेक करें। इसके अलावा विद्यार्थी डिजिलॉकर ( DigiLocker ) व उमंग ऐप ( UMANG App ) से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। लिंक एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स Roll Number की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। CBSE 10th Result 2026 Live Updates

कैसे चेक करें सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

- सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर “Secondary School Examination (Class X) Results 2026” लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें।

- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

- जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

- इसे ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 10वीं का रिजल्ट, डिजिलॉकर पर अपनी मार्कशीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Umang ऐप पर भी देख सकते हैं CBSE 10वीं रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट Umang ऐप पर भी देख सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड, iOS और Windows तीनों के साथ कम्पैटिबल है। इन स्टेप्स को फॉलो करके उमंग मोबाइल प्लेटफॉर्म पर 10वीं के नतीजे देख सकते हैं:

स्टेप 1: Play Store या App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2: रजिस्टर करें और लॉग इन करें।

स्टेप 3: “CBSE” टाइप करें और “Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” विकल्प चुनें।

स्टेप 4: डिजिटल मार्कशीट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE बोर्ड स्किल सब्जेक्ट की वजह से कैसे बदलेंगे नंबर? जानें कैसे होंगे पास

डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट

स्टेप-1: 'डिजिलॉकर' ऐप डाउनलोड करें या digiLocker.gov.in पर जाएं।

स्टेप-2: सीबीएसई एग्जामिनेशन पर जाएं।

स्टेप 3: रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन (जैसा कि स्कूल द्वारा प्रदान किया गया हो) दर्ज करें।

स्टेप-4: सत्यापन के लिए अपने पंजीकृत नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।

स्टेप-5: आपको स्क्रीन पर अपनी मार्कशीट दिख जाएगी।

25 लाख छात्रों को CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार

बतात चलें कि इस साल सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 25 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था और अब सभी को अपने रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड जल्द ही परिणाम जारी करने की तैयारी में है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। छात्रों को बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद दसवीं में दूसरे बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो जाएगी। 10वीं में दूसरे बोर्ड की परीक्षाएं 15 मई के आसपास शुरू हो सकती हैं। सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं और 11 मार्च 2026 तक चलीं। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थीं, जिसका समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हैं CBSE Result चेक करने के 5 आसान तरीके, मिनटों में देखें 10-12वीं के Marks

पिछले वर्षों में सीबीएसई 10वीं का पास प्रतिशत

साल- पास प्रतिशत

2025: 93.66%

2024 : 93.60%

2023 : 93.12%

सीबीएसीई 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए चाहिए ये डिटेल्स

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होगी, जो इस प्रकार है-

रोल नंबर

स्कूल का नंबर

एडमिट कार्ड आईडी

जन्म तिथि

सीबीएसई 10वीं रीचेकिंग कब होगी?

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड री-चेकिंग और री-वैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर देता है। इच्छुक छात्र निर्धारित शुल्क देकर अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।