cbse class 10th result 2026 OUT, How to check online, on DigiLocker, SMS and UMANG App सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर जारी, UMANG ऐप, Digilocker और SMS से यूं करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
More

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर जारी, UMANG ऐप, Digilocker और SMS से यूं करें चेक

CBSE 10th Result 2026, Results.cbse.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना 10वीं का रिजल्ट UMANG ऐप, Digilocker और SMS के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं। 

Wed, 15 April 2026 05:29 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट cbse.gov.in पर जारी, UMANG ऐप, Digilocker और SMS से यूं करें चेक

CBSE Board Class 10th Result 2026 at cbse.gov.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परीक्षार्थी अपना 10वीं का रिजल्ट UMANG ऐप, Digilocker और SMS के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 यहां चेक करें। आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं में 93.70 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और स्कूल नंबर की जरूरत पड़ेगी। CBSE 10th Result 2026 Live Updates

यहां देखें सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट

– cbse.gov.in

– cbseresults.nic.in

– results.digilocker.gov.in

– umang.gov.in

डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट

1. सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करके खोलें।

2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

3. अब ‘Issued Documents’ वाले सेक्शन में जाएं।

4. वहां आपको 'Central Board of Secondary Education (CBSE)' का विकल्प चुनना होगा।

5. इसके बाद 'Class 10 Marksheet 2026' पर क्लिक करें।

6. सिस्टम द्वारा मांगी गई जरूरी जानकारियां (जैसे रोल नंबर और पासिंग ईयर) दर्ज करें।

7. आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड होने के लिए तैयार है, जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Umang ऐप पर ऐसे चेक करें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट Umang ऐप पर भी देख सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड, iOS और Windows तीनों के साथ कम्पैटिबल है। इन स्टेप्स को फॉलो करके उमंग मोबाइल प्लेटफॉर्म पर 10वीं के नतीजे देख सकते हैं:

स्टेप 1: Play Store या App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2: रजिस्टर करें और लॉग इन करें।

स्टेप 3: “CBSE” टाइप करें और “Class 10 Result 2026” विकल्प चुनें।

स्टेप 4: डिजिटल मार्कशीट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट स्टूडेंट्स SMS के माध्यम से भी पा सकते हैं-

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल मैसेज बॉक्स में जाएं।

2. इसके बाद New Message पर जाएं और cbse10 टाइप करें।

3. इस मैसेज को 7738299899 नंबर पर भेज दें।

थोड़ी ही देर में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल फोन पर भेज दिया जाएगा ।

रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो क्या करें विद्यार्थी

सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट जारी हो गया है। UMANG ऐप, Digilocker और cbseresults.nic.in पर सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ है। अगर कोई विद्यार्थी रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकता है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।